What's Hot
- 81 साल पुरानी बिड़ला की फ्लैगशिप कंपनी पर कस्टम्स का छापा, सर्च ऑपरेशन पर कंपनी ने दिया बड़ा अपडेट – राष्ट्रवाणी
- पहला ‘खलनायक’ जिसने बदली सिनेमा की तकदीर, Sholay के ‘गब्बर’ से हटकर थी क्रूरता; 100 सालों में कैसे बदले विलेन? – राष्ट्रवाणी
- पहले ठुकराया, अब Hanuman Ansh को मिली 100 करोड़ की OTT डील? फिल्म की प्रोड्यूसर ने तोड़ी चुप्पी – राष्ट्रवाणी
- भीतर से कैसी है पुतिन की ऑरेस सीनेट? आम लोग भी खरीद सकते हैं, लेकिन कैसे? कीमत भी जान लीजिए – राष्ट्रवाणी
- Jindal Steel ने स्टील कचरे से बनाई दुनिया की सबसे लंबी सड़क, गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज – राष्ट्रवाणी
- वेदांता को टक्कर देने वाले रुंगटा बंधु का फॉर्चून लिस्ट में आया पहली बार नाम, अनिल अग्रवाल के मुकाबले कितनी दौलत – राष्ट्रवाणी
- Jimmy Tata कौन हैं? जो बने भारत के सबसे बड़े प्राइवेट बैंक के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर – राष्ट्रवाणी
- खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए संसाधनों और अवसरों की नहीं होगी कमी: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय – राष्ट्रवाणी
लेखक: atulpradhan
भोपाल: मध्यप्रदेश में रह रहे 228 पाकिस्तानी नागरिकों को केंद्र द्वारा निर्धारित 27 अप्रैल की समयसीमा से पहले भारत छोड़ना होगा। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। भारत ने बृहस्पतिवार को पाकिस्तानी नागरिकों को जारी किए सभी वीजा 27 अप्रैल के प्रभाव से रद्द करने की घोषणा की और पाकिस्तान में रहने वाले भारतीय नागरिकों को जल्द से जल्द घर लौटने की सलाह दी। पहलगाम में मंगलवार को आतंकवादी हमले के बाद दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ गया है। पहलगाम हमले में 26 लोग मारे गए थे, जिनमें ज्यादातर पर्यटक थे। राज्य सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी…
श्रीनगर: कश्मीर घाटी में अधिकारियों ने तीन संदिग्ध आतंकवादियों के घरों को ध्वस्त कर दिया है। इसे पहलगाम हमले में 26 लोगों के मारे जाने के बाद आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई के रूप में देखा जा रहा है। अधिकारियों ने शनिवार को कहा कि शुक्रवार रात दक्षिण कश्मीर के पुलवामा, शोपियां और कुलगाम जिलों में कथित आतंकवादियों के घर जमींदोज कर दिए गए। इससे पहले, पहलगाम आतंकी हमले के मुख्य संदिग्ध समेत लश्कर-ए-तैयबा के दो आतंकवादियों के घर बृहस्पतिवार और शुक्रवार की मध्यरात्रि नष्ट हो गए थे। माना रहा है कि कि वहां रखे विस्फोटकों में विस्फोट हो गया था।…
Aaj Ka Rashifal (26 April 2025): आज का दिन राशियों के लिए मिश्रित परिणाम (mixed results) लेकर आया है। मेष, सिंह, धनु और मकर राशि वालों को प्रगति (progress), नए अवसर (opportunities) और प्रशंसा (appreciation) मिल सकती है। वृषभ, मिथुन, तुला और कन्या को परिवार, संबंधों और करियर में अच्छा समय मिलने की संभावना है। कर्क, वृश्चिक और कुंभ को धैर्य, भावनात्मक संतुलन और समझदारी (understanding) से काम लेने की जरूरत है। मीन राशि के लिए दिन आध्यात्मिक और सुखद समाचारों (spiritual & good news) से भरा हो सकता है। हर राशि के लिए शुभ रंग और अंक भी दिन…
श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा जिले में शुक्रवार को हुई मुठभेड़ में आतंकवादियों का एक सहयोगी (ओवरग्राउंड वर्कर) मारा गया तथा सुरक्षा बल के दो जवान घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षा बल ने आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद बांदीपोरा जिले के कुलनार बाजीपोरा इलाके में घेराबंदी एवं तलाश अभियान शुरू किया। उन्होंने बताया कि वहां छिपे आतंकवादियों ने सुरक्षार्किमयों पर गोली चला दी जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई।अधिकारियों ने बताया कि मुठभेड़ में आतंकवादियों का एक सहयोगी और दो पुलिसकर्मी घायल हो गए तथा आतंकवादियों के घायल सहयोगी की…
बेंगलुरु: केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को हाल में आयोजित अंतरराष्ट्रीय विमानक्षेत्र परिषद (एसीआई) एशिया-प्रशांत और पश्चिम एशिया क्षेत्रीय महासभा में लेवल पांच की मान्यता प्रदान की गई। यह एशिया का पहला हवाई अड्डा बन गया है जिसे एसीआई के ‘एयरपोर्ट कार्बन एक्रेडिटेशन’ कार्यक्रम के तहत स्तर पांच की मान्यता प्राप्त हुई है। यह मान्यता पांच मई 2024 से प्रभावी है। यह महासभा 15 से 17 अप्रैल के बीच नयी दिल्ली में आयोजित की गई थी। बेंगलोर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा लिमिटेड (बीआईएएल) द्वारा बृहस्पतिवार को जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया कि बेंगलुरु हवाई अड्डे ने ‘स्कोप 1 और 2’…
जशपुर: छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में पुलिस ने पिता की हत्या के आरोप में 15 वर्षीय बेटी को हिरासत में लिया है। पुलिस अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। जशपुर जिले के पुलिस अधीक्षक शशि मोहन ंिसह ने बताया कि जिले के बागबहार थाना क्षेत्र में 50 वर्षीय व्यक्ति की हत्या के आरोप में पुलिस ने उसकी बेटी को हिरासत में लिया है। उन्होंने बताया कि पिता द्वारा आए दिन शराब पीकर मार—पीट करने से परेशान होकर बेटी ने यह कदम उठाया है।ंिसह ने बताया कि पुलिस को 22 अप्रैल को सूचना मिली थी कि बागबहार थाना क्षेत्र के…
बैंकॉक: थाईलैंड में समुद्र तट से सटे शहर के पास पुलिस का एक छोटा विमान समुद्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिससे उसमें सवार पांच लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।‘रॉयल थाई’ पुलिस के प्रवक्ता अर्चायोन क्रेथोंग ने बताया कि हुआ हिन जिले में पैराशूट प्रशिक्षण की तैयारी के लिए विमान परीक्षण उड़ान पर था लेकिन सुबह आठ बजे के आसपास यह दुर्घटनाग्रस्त हो गया। अधिकारियों ने घटना के तुरंत बाद प्रोपेलर विमान का मॉडल साझा नहीं किया, लेकिन घटनास्थल से मिली तस्वीरों में ‘वाइंिकग डीएचसी-6 ट्विन ओटर’ विमान नजर आ रहा है। प्राचुआब किरी खान प्रांत…
नयी दिल्ली: उच्चतम न्यायालय ने पंजाब सरकार को झटका देते हुए उसकी वह याचिका शुक्रवार को खारिज कर दी जिसमें मादक पदार्थ मामले में शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के नेता बिक्रम ंिसह मजीठिया को पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय द्वारा दी गयी जमानत को चुनौती दी गयी थी। न्यायमूर्ति जे. के. माहेश्वरी और न्यायमूर्ति अरंिवद कुमार की पीठ ने कहा कि वह 10 अगस्त 2022 को उच्च न्यायालय द्वारा दी गई जमानत के खिलाफ पंजाब सरकार की याचिका पर विचार नहीं करेगी। पीठ ने अपने आदेश में कहा, ‘‘प्रतिवादी (मजीठिया) आगे की जांच प्रक्रिया में भाग ले रहे हैं। उक्त…
रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की विशेष पहल पर पांच साल के लम्बे अंतराल के बाद मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना शुरू हुई है। योजना के तहत आज बिलासपुर जिले के 775 यात्रियों का पहला जत्था पुरी, भुवनेश्वर, कोणार्क दर्शन के लिए रवाना हुआ। श्रद्धालुओं ने योजना के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त किया। बिलासपुर, मुंगेली और जीपीएम जिले के तीर्थ यात्री बिलासपुर स्टेशन पर पहुंचे जहां पर जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारियों ने तीर्थयात्रियों का तिलक लगाकर और माला पहनाकर स्वागत किया। ट्रेन को बिल्हा विधायक श्री धरमलाल कौशिक, बेलतरा विधायक श्री सुशांत…
रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर में जोरा मॉल का भव्य शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना कर विघ्नहर्ता भगवान श्री गणेश का आशीर्वाद लिया और सभी के सुख, समृद्धि और मंगल की कामना की। इस दौरान उन्होंने मॉल में सर्व सुविधायुक्त सिनेमा हॉल का शुभारंभ किया और राज्य सरकार के सुशासन पर आधारित एक वीडियो देखा। मुख्यमंत्री श्री साय ने इस अवसर पर कहा कि राजधानी वासियों के लिए आज का दिन बेहद खास है। यह नया प्रतिष्ठान लोगों को आधुनिक जीवनशैली से जुड़ी सभी आवश्यक वस्तुएं, मनोरंजन और सेवाएं एक ही छत के…
Services
राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।
हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।
संपादक : नीरज दीवान
मोबाइल नंबर : 7024799009
