What's Hot
- 81 साल पुरानी बिड़ला की फ्लैगशिप कंपनी पर कस्टम्स का छापा, सर्च ऑपरेशन पर कंपनी ने दिया बड़ा अपडेट – राष्ट्रवाणी
- पहला ‘खलनायक’ जिसने बदली सिनेमा की तकदीर, Sholay के ‘गब्बर’ से हटकर थी क्रूरता; 100 सालों में कैसे बदले विलेन? – राष्ट्रवाणी
- पहले ठुकराया, अब Hanuman Ansh को मिली 100 करोड़ की OTT डील? फिल्म की प्रोड्यूसर ने तोड़ी चुप्पी – राष्ट्रवाणी
- भीतर से कैसी है पुतिन की ऑरेस सीनेट? आम लोग भी खरीद सकते हैं, लेकिन कैसे? कीमत भी जान लीजिए – राष्ट्रवाणी
- Jindal Steel ने स्टील कचरे से बनाई दुनिया की सबसे लंबी सड़क, गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज – राष्ट्रवाणी
- वेदांता को टक्कर देने वाले रुंगटा बंधु का फॉर्चून लिस्ट में आया पहली बार नाम, अनिल अग्रवाल के मुकाबले कितनी दौलत – राष्ट्रवाणी
- Jimmy Tata कौन हैं? जो बने भारत के सबसे बड़े प्राइवेट बैंक के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर – राष्ट्रवाणी
- खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए संसाधनों और अवसरों की नहीं होगी कमी: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय – राष्ट्रवाणी
लेखक: atulpradhan
संयुक्त राष्ट्र. संयुक्त राष्ट्र में भारत के राजदूत ने पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले में लोगों की मौत पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि संयुक्त राष्ट्र और दुनिया को नागरिकों और पर्यटकों के खिलाफ किए गए ऐसे कृत्यों की सार्वजनिक रूप से निंदा करनी चाहिए क्योंकि इसे किसी भी हाल में न्यायोचित नहीं ठहराया जा सकता. दक्षिण कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार को हुए हमले में 26 लोग मारे गए थे, जिनमें अधिकतर पर्यटक थे. पाकिस्तान से संचालित एवं प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के मुखौटा संगठन द रेजिस्टेंस फ्रंट (टीआरएफ) ने हमले की जिम्मेदारी ली है. संयुक्त राष्ट्र में…
बेंगलुरु. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने विराट कोहली (70 रन) और देवदत्त पडीक्कल (50 रन) के अर्धशतकों तथा दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए 95 रन की साझेदारी से बृहस्पतिवार को यहां इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) मैच में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ पांच विकेट पर 205 रन बनाए. कोहली ने 42 गेंद की पारी में आठ चौके और दो छक्के जड़े जबकि पडीक्कल ने 27 गेंद खेलते हुए चार चौके और तीन छक्के जमाए.आरसीबी के लिए फिल सॉल्ट ने 26 रन, टिम डेविड ने 23 रन और जितेश शर्मा ने नाबाद 19 रन का योगदान दिया. राजस्थान रॉयल्स की…
नयी दिल्ली. भारतीय वायुसेना (आईएएफ) मध्य क्षेत्र में ‘आक्रमण अभ्यास’ कर रही है जिसमें उसके अग्रिम पंक्ति के लड़ाकू विमान भाग ले रहे हैं. सूत्रों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी. हालांकि, एक सूत्र ने बताया कि यह एक “नियमित अभ्यास” है. भारत के अग्रिम पंक्ति के लड़ाकू विमानों में राफेल, सुखोई-30 और अन्य विमान शामिल हैं. यह अभ्यास ऐसे समय हो रहा है जब मंगलवार को जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ गया है.
नयी दिल्ली. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बृहस्पतिवार को कहा कि सर्वदलीय बैठक में सभी दलों ने पहलगाम आतंकी हमले की एक स्वर में निंदा की और सरकार के किसी भी जवाबी कदम के प्रति अपना समर्थन जताया, हालांकि बैठक में विपक्ष ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गैरमौजूदगी के विषय को उठाया. खरगे ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक के बाद संवाददाताओं से बातचीत में यह भी कहा कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने ”सुरक्षा चूक” को लेकर सवाल किया. खरगे ने कहा, ”हमने यही सवाल उठाया कि ऐसी महत्वपूर्ण बैठक में खुद प्रधानमंत्री…
नयी दिल्ली. फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों, जॉर्डन के शाह अब्दुल्ला द्वितीय, इटली की प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी और जापान के प्रधानमंत्री शिगेरू इशिबा ने बृहस्पतिवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से फोन पर बात की और पहलगाम आतंकवादी हमले पर भारत के साथ अपनी एकजुटता प्रकट की. इस हमले में 26 लोग मारे गए थे. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल के अनुसार, मैक्रों ने मोदी के साथ फोन पर बातचीत के दौरान कहा कि आतंकवादी हमले के दौरान सामने आई बर्बरता पूरी तरह से अस्वीकार्य है. इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने भी मोदी से बात की और पीड़ित परिवारों…
इस्लामाबाद. पाकिस्तान ने बृहस्पतिवार को भारत के साथ शिमला समझौते और अन्य द्विपक्षीय समझौतों को स्थगित कर दिया, सभी प्रकार के व्यापार पर रोक लगा दी और भारतीय एयरलाइन के लिए अपने हवाई क्षेत्र को बंद कर दिया. इसके साथ ही उसने कहा कि सिंधु जल संधि के तहत उसके लिए निर्धारित पानी के प्रवाह को रोकने या परिर्वितत करने का कोई भी प्रयास युद्ध छेड़ने के समान माना जाएगा. पाकिस्तान ने वाघा सीमा चौकी को भी बंद कर दिया, दक्षेस वीजा छूट योजना (एसवीईएस) के तहत भारतीय नागरिकों को जारी सभी वीजा भी निलंबित कर दिए हैं तथा भारतीय…
नयी दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बृहस्पतिवार को कहा कि भारत के ‘विजन 2047’ का लक्ष्य देश को नवाचार, सतत विकास और समावेशिता के केंद्र में बदलना है, जहां हर नागरिक उच्च गुणवत्ता वाला जीवन जी सके और देश की प्रगति लोगों पर केंद्रित और धरती के अनुकूल हो. प्रधानमंत्री का संदेश यहां तीन-दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन के उद्घाटन सत्र में पढ.ा गया. उन्होंने अपने संदेश में कहा, ”यह विजन केवल आर्थिक प्रकृति का नहीं है, बल्कि हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के साथ-साथ नवाचार और आधुनिकता को अपनाने पर गर्व करता है.” राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) से संबद्ध स्वदेशी जागरण मंच…
नयी दिल्ली/मुंबई. पाकिस्तान द्वारा भारतीय विमानों के लिए हवाई क्षेत्र बंद करने से दिल्ली व अन्य उत्तरी शहरों से जाने वाली अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को अब अपने गंतव्य तक पहुंचने में अधिक समय लगेगा और निकट भविष्य में किराया बढ़ने की भी संभावना है.एअर इंडिया और इंडिगो ने बृहस्पतिवार को बताया कि पाकिस्तान का हवाई क्षेत्र बंद होने से अंतरराष्ट्रीय उड़ानें प्रभावित हुई हैं. टाटा समूह के स्वामित्व वाली एअर इंडिया विमानन कंपनी ने बताया कि उत्तरी अमेरिका, ब्रिटेन, यूरोप और पश्चिमी एशिया को जोड़ने वाली उड़ानें अब वैकल्पिक विस्तारित मार्गों से होकर गुजरने की संभावना है. इंडिगो, एअर इंडिया के…
नयी दिल्ली. पहलगाम में मंगलवार को हुए आतंकवादी हमले में मारे गए 26 लोगों में सिर्फ एक विदेशी नागरिक था और वह नेपाल का है. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. इससे पहले अधिकारियों ने एक सूची तैयार की थी, जिसमें उत्तराखंड के एक निवासी को संयुक्त अरब अमीरात का नागरिक दिखाया गया था. हालांकि, बुधवार रात को सरकार ने पहली बार आधिकारिक तौर पर हताहतों की संख्या की घोषणा की और कहा कि हमले में केवल एक विदेशी मारा गया है. विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने संवाददाताओं को बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता वाली सुरक्षा मामलों की कैबिनेट…
ग्वालियर. ज्योतिष्पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने बृहस्पतिवार को कहा कि जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार को हुए आतंकवादी हमले ने प्रमाणित कर दिया है कि आतंकवाद का धर्म होता है. पहलगाम में ‘मिनी स्विटजरलैंड’ के नाम से मशहूर पर्यटन स्थल बैसरन में हुए हमले में 26 लोगों की मौत हो गई है. उन्होंने यहां ‘पीटीआई वीडियो’ से बातचीत में यह भी कहा कि पहलगाम में लोगों की हत्या ही नहीं है बल्कि यह भारत राष्ट्र को चुनौती है. उन्होंने कहा, ”यह हम सब 80-90 करोड़ हिन्दुओं को चुनौती है. और ये पूरे विश्व को चुनौती है कि देखो…
Services
राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।
हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।
संपादक : नीरज दीवान
मोबाइल नंबर : 7024799009
