लेखक: atulpradhan

कवर्धा. छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में सात लाख रुपए के इनामी नक्सली दंपती ने सुरक्षाबलों के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है. पुलिस अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में रमेश उर्फ आटम गुड्डू (29) और उसकी पत्नी सविता उर्फ लच्छी पोयम (21) ने आज सुरक्षाबलों के सामने आत्मसमर्पण कर दिया. अधिकारियों ने बताया कि रमेश के सिर पर पांच लाख रुपए तथा सविता पर दो लाख रुपए सहित कुल सात लाख रुपए का इनाम है.उन्होंने बताया कि आत्मसर्मिपत नक्सली रमेश महाराष्ट्र-मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ :एमएमसी: जोन के अंतर्गत गोंदिया-राजनांदगांव-बालाघाट :जीआरबी: डिवीजन कमेटी का सक्रिय सदस्य था.…

Read More

नयी दिल्ली: पहलगाम आतंकवादी हमले के विरोध में यहां पाकिस्तान उच्चायोग के पास 500 से अधिक लोगों ने प्रदर्शन किया। इस हमले में 26 लोग मारे गए थे, जिनमें अधिकतर सैलानी थे। हाथों में तख्तियां लिए प्रदर्शनकारियों ने पाकिस्तान के खिलाफ नारे लगाए और पड़ोसी देश के खिलाफ ठोस कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने पाकिस्तान पर भारत में आतंकी गतिविधियों को समर्थन देने का आरोप लगाया। प्रदर्शन में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ता भी शामिल थे। साथ ही ‘एंटी-टेरर एक्शन फोरम’ जैसे कई सामाजिक संगठनों ने भी प्रदर्शन में हिस्सा लिया। दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी ने कहा…

Read More

मधुबनी: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले की बृहस्पतिवार को ंिनदा की और इस बात पर जोर दिया कि पूरा देश आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में एकजुट है। मधुबनी में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मौजूदगी में एक सरकारी समारोह में कुमार ने अपने राजनीतिक गठबंधन की फिर पुष्टि करते हुए कहा, ‘‘मैंने पूर्व में गलती की है, लेकिन मैं हमेशा राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के साथ रहूंगा।’’ उन्होंने कहा, ‘‘पहलगाम में हुए हमले ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। यह एक जघन्य कृत्य था। हम सभी इसकी ंिनदा करते हैं। मैं शोक…

Read More

जबलपुर: मध्यप्रदेश के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने बृहस्पतिवार को दावा किया कि पहलगाम आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान के साथ 1960 की सिंधु जल संधि को निलंबित करने के भारत सरकार के फैसले से पड़ोसी देश की अर्थव्यवस्था को व्यापक नुकसान होगा। विजयवर्गीय ने संवाददाताओं से कहा कि जिस तरह से उन्होंने (आतंकवादियों ने) समाज को बांटने की कोशिश की है, उसे बर्दाश्त नहीं किया जा सकता और इस मामले में सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। विजयवर्गीय ने कहा, “पाकिस्तान में जिस तरह से आतंकवाद बढ़ रहा है, उस पर पूरी दुनिया ने ंिचता जताई है। पड़ोसी देशों में आतंकवाद…

Read More

सोनभद्र: सोनभद्र जिले के पिपरी क्षेत्र में अनुसूचित जाति की एक नाबालिग लड़की से दुष्कर्म के एक आरोपी ने बृहस्पतिवार को पुलिस की रायफल छीनकर हमले की कोशिश की। पुलिस द्वारा ‘आत्मरक्षा’ में चलायी गयी गोली लगने से घायल अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस क्षेत्राधिकारी अमित कुमार ने बताया कि एक महिला ने बुधवार की शाम पिपरी थाने में लिखित शिकायत दी थी। इसमें आरोप लगाया गया था कि उसकी 11 वर्षीय नातिन बुधवार को लापता हो गयी थी और खोजने पर एक घर में से उसके रोने की आवाज आयी। शिकायत के मुताबिक, जब दरवाजा खुलवाया…

Read More

रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में दिवंगत प्रदेश के कारोबारी श्री दिनेश मिरानिया के अंतिम संस्कार में शामिल होकर पार्थिव शरीर को कंधा दिया। उन्होंने स्वर्गीय श्री दिनेश मिरानिया के पार्थिव देह पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की और ईश्वर से मृतात्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। साय ने शोकाकुल परिवारजनों से मुलाकात कर गहरी संवेदना व्यक्त की और ढांढस बंधाया। उन्होंने कहा कि सरकार इस दुख की घड़ी में परिवार के साथ खड़ी है और उन्हें हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया। श्री साय ने कहा कि स्वर्गीय श्री…

Read More

कीव: रूस ने यूक्रेन पर बुधवार रात बड़े पैमाने पर मिसाइल और ड्रोन हमले किए जिनमें नौ लोगों की मौत हो गई और छह बच्चों सहित 63 अन्य लोग घायल हो गए। यूक्रेन के प्राधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। ‘कीव सिटी मिलिट्री एडमिनिस्ट्रेशन’ ने अपने ‘टेलीग्राम’ चैनल पर बताया कि रूस ने कीव पर ड्रोन और बैलिस्टिक मिसाइलों से हमला किया। यूक्रेन की ‘स्टेट इमरजेंसी र्सिवस’ ने बताया कि कम से कम 42 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मलबे के नीचे दबे शवों को खोजने के लिए बृहस्पतिवार सुबह से ही बचाव अभियान जारी है।…

Read More

श्रीनगर. इस्लामी आयत ‘कलमा’ पढ़ने से जम्मू कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादियों की गोलियों से असम विश्वविद्यालय के प्रोफेसर देबाशीष भट्टाचार्य की जान बाल-बाल बच गई. वह वहां अपने परिवार के साथ छुट्टियां मना रहे थे. सिलचर के असम विश्वविद्यालय में बांग्ला पढ़ाने वाले भट्टाचार्य उस समय बैसरन के सुरम्य पर्यटक स्थल पर थे, जब बंदूकधारी आतंकवादियों ने वहां घूमने आए पर्यटकों को निशाना बनाना शुरू किया. भट्टाचार्य ने बताया कि उनके आसपास के लोग जमीन पर बैठ गए और ‘कलमा’ पढ़ना शुरू कर दिया. भट्टाचार्य ने ‘पीटीआई-भाषा’ को फोन पर बताया, ”इसलिए मैंने भी उनका अनुसरण किया. एक आतंकवादी…

Read More

गुवाहाटी. असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई का नाम लिए बिना बुधवार को कहा कि राज्य का एक सांसद भारत सरकार को बताए बिना 15 दिनों तक पाकिस्तान में रहा. भाजपा और असम के मुख्यमंत्री लोकसभा में कांग्रेस के उपनेता गोगोई पर उनकी ब्रिटिश पत्नी एलिजाबेथ कोलबर्न के पाकिस्तान की जासूसी एजेंसी आईएसआई से कथित संबंधों को लेकर निशाना साध रहे हैं. पंचायत चुनाव के लिए एक प्रचार बैठक के दौरान शर्मा ने पत्रकारों से कहा, “असम सरकार को जानकारी है कि राज्य का एक सांसद इस्लामाबाद में 15 दिन तक रहा. उसका पाकिस्तान दूतावास…

Read More

मुंबई. जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले ने पाकिस्तानी कलाकारों और उनकी फिल्मों के बहिष्कार की मांग को फिर से हवा दे दी है, जिसकी शुरुआत फवाद खान की आगामी हिंदी फिल्म “अबीर गुलाल” से हुई है. मंगलवार को दक्षिण कश्मीर के पहलगाम में एक प्रमुख पर्यटक स्थल पर हुए एक आतंकवादी हमले में कम से कम 26 लोग मारे गए, जिनमें ज्यादातर पर्यटक थे.. बुधवार को एक बयान में, ‘फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज’ (एफडब्ल्यूआईसीई) ने एक बार फिर भारतीय फिल्म और मनोरंजन उद्योग से सभी पाकिस्तानी कलाकारों, गायकों और तकनीशियनों के साथ काम नहीं करने का…

Read More