लेखक: atulpradhan

श्रीनगर. जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में बुधवार को आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ हुई. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि सुरक्षा बलों ने कुलगाम जिले के तंगमर्ग इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू किया. अधिकारियों ने बताया कि आतंकवादियों द्वारा सुरक्षार्किमयों पर गोलीबारी के बाद मुठभेड़ शुरू हुई. उन्होंने बताया कि गोलीबारी में अब तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है. उन्होंने कहा कि विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है. इससे पहले बुधवार को सुरक्षा बलों ने जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले में नियंत्रण रेखा पर घुसपैठ…

Read More

पहलगाम/नयी दिल्ली. जम्मू-कश्मीर में पहलगाम के निकट बैसरन में पर्यटक स्थल पर मंगलवार को आतंकवादियों के नृशंस हमले में 26 लोगों के मारे जाने के एक दिन बाद केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने बुधवार को घटनास्थल का दौरा किया तथा सेना और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों से संवाद किया. सूत्रों ने बताया कि शाह हेलीकॉप्टर से बैसरन पहुंचे और सुरक्षा अधिकारियों ने उन्हें पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी. सूत्रों ने बताया कि गृहमंत्री को घटनाक्रम और उन संभावित मार्गों के बारे में भी बताया गया, जिनसे आतंकवादी घने देवदार के जंगलों से घिरे इस लोकप्रिय पर्यटन स्थल तक पहुंचे. जम्मू-कश्मीर…

Read More

लखनऊ: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले को लेकर उत्तर प्रदेश में जगह-जगह विभिन्न संगठनों ने प्रदर्शन कर नाराजगी जाहिर की और वारदात में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित की। जहां प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का बृहस्पतिवार को होने वाला कानपुर का दौरा पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद उपजी परिस्थितियों के मद्देनजर स्थगित कर दिया गया, वहीं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने भी विभिन्न जिलों में अपने तमाम कार्यक्रम निरस्त कर दिये। कानपुर के जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप ंिसह ने बुधवार को बताया कि प्रधानमंत्री को बृहस्पतिवार को कानपुर मेट्रो रेल परियोजना के दूसरे चरण के तहत निर्मित मार्ग तथा…

Read More

लंदन: यूरोपीय आयोग ने बुधवार को प्रौद्योगिकी कंपनियों- एप्पल और मेटा पर करोड़ों यूरो का जुर्माना लगाया। कंपनियों के 27 देशों के समूह यूरोपीय संघ के डिजिटल प्रतिस्पर्धा नियमों का उल्लंघन करने को लेकर यह जुर्माना लगाया गया है। यूरोपीय आयोग ने ऐप विनिर्माताओं को उनके ऐप स्टोर के बाहर उपयोगकर्ताओं को सस्ते विकल्पों की ओर इशारा करने से रोकने के लिए एप्पल पर 50 करोड़ यूरो (57.1 करोड़ डॉलर) का जुर्माना लगाया। यूरोपीय संघ की कार्यकारी इकाई यूरोपीय आयोग ने मेटा प्लेटफॉर्म्स पर भी 20 करोड़ यूरो का जुर्माना लगाया क्योंकि उसने फेसबुक और इंस्टाग्राम उपयोगकर्ताओं को विज्ञापन देखने…

Read More

श्रीनगर: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को कहा कि देश आतंकवाद के आगे घुटने नहीं टेकेगा और जम्मू कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों की हत्या के लिए जिम्मेदार लोगों को बख्शा नहीं जाएगा। आतंकवादी हमले में मारे गए लोगों के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित करने के बाद उन्होंने ‘एक्स’ पर कहा ‘‘भारी मन से, पहलगाम आतंकी हमले में जान गंवाने वालों को अंतिम श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। भारत आतंकवाद के आगे नहीं झुकेगा। इस नृशंस आतंकी हमले के दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।’’ शाह ने यहां पुलिस नियंत्रण कक्ष में आतंकवादी हमले में मारे गए लोगों के…

Read More

नयी दिल्ली: उच्चतम न्यायालय ने केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में मारे गए लोगों के सम्मान में बुधवार को एक मिनट का मौन रखा। दोपहर भोज के बाद अपराह्न करीब दो बजे सभी अदालतों ने मौन रखा। अपराह्न करीब 1.59 बजे सायरन बजते ही न्यायाधीशों, अधिवक्ताओं और वादियों सभी ने मौन अवस्था में खड़े होकर अपराह्न दो बजे तक दिवंगत लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उच्चतम न्यायालय रजिस्ट्री ने एक परिपत्र जारी किया था, जिसमें कहा गया था कि अपराह्न दो बजे न्यायाधीश, वकील, कर्मचारी और अदालत में मौजूद अन्य व्यक्ति मौन रखेंगे। वकील और…

Read More

गुवाहाटी: जम्मू कश्मीर में आतंकवादी हमले के बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इस सप्ताह के आखिर में प्रस्तावित असम का दो दिवसीय दौरा स्थगित कर दिया है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। मुर्मू को बृहस्पतिवार शाम गुवाहाटी पहुंचना था, जिसके बाद अगले दिन वह दो आधिकारिक समारोह में शिरकत करने वाली थीं। असम के राज्यपाल सचिवालय के एक अधिकारी ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘‘हमें राष्ट्रपति भवन से एक पत्र मिला है जिसमें हमले के कारण यात्रा स्थगित किए जाने की सूचना दी गई है। इसे बाद में पुर्निनर्धारित किया जाएगा।’’ राज्य सरकार के एक समारोह में शुक्रवार को…

Read More

नयी दिल्ली: भारतीय खेल प्राधिकरण (साइ) ने विभिन्न राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्रों (एनसीओई) में शामिल करने के लिए 15 हॉकी खिलाड़ियों को चुना है जिसमें मिजोरम की पांच अंडर-16 लड़कियां भी शामिल हैं। इन खिलाड़ियों का चयन 2024-25 सत्र के अस्मिता लीग मैचों के समापन के बाद किया गया है। एनसीओई में ट्रेंिनग के लिए चुनी गई 15 खिलाड़ियों में हरियाणा की तीन और झारखंड तथा ओडिशा की दो-दो खिलाड़ी शामिल हैं। इसके अलावा आंध्र प्रदेश, कर्नाटक और उत्तर प्रदेश की एक-एक खिलाड़ी शामिल हैं।साइ और खेलो इंडिया के लिए हॉकी के हाई परफोर्मेंस निदेशक पीयूष दुबे ने कहा कि इन…

Read More

नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सऊदी अरब दौरा बीच में ही खत्म कर बुधवार सुबह दिल्ली लौट आए हैं. दिल्ली एयरपोर्ट पर ही NSA अजीत डोभाल, विदेश मंत्री एस. जयशंकर और विदेश सचिव ने पहलगाम अटैक को लेकर उनको ब्रीफिंग दी. पीएम के स्वदेश लौटने के बाद से दिल्ली में हाई लेवल मीटिंगों का दौर जारी है तो दूसरी ओर गृह मंत्री अमित शाह जम्मू-कश्मीर में ग्राउंड जीरो पर हालातों का जायजा ले रहे हैं. उन्होंने मंगलवार देर रात एक बजे तक जम्मू-कश्मीर में अधिकारियों के साथ लगातार मीटिंग की. उन्होंने…

Read More

रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) द्वारा आयोजित सिविल सेवा परीक्षा-2024 में सफलता प्राप्त करने वाले छत्तीसगढ़ के सभी अभ्यर्थियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं. मुख्यमंत्री ने कहा कि आप सभी चयनित युवाओं ने न केवल अपने परिजनों, बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ राज्य का गौरव बढ़ाया है. यह सफलता आपकी मेहनत, धैर्य और आत्मविश्वास का प्रतीक है. मुझे पूर्ण विश्वास है कि आप सभी युवा साथी पूरी ईमानदारी एवं तन्मयता से कार्य करते हुए जनता की सेवा करेंगे और देश-प्रदेश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे. मुख्यमंत्री साय ने आज विशेष रूप से पूर्वा अग्रवाल…

Read More