लेखक: atulpradhan

रायपुर. जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले के पहलगाम में मंगलवार को हुए आतंकी हमले में रायपुर के एक व्यवसायी की भी मौत हो गई है. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. कश्मीर के पहलगाम शहर के निकट ”मिनी स्विट्जरलैंड” नाम से लोकप्रिय पर्यटन स्थल पर मंगलवार दोपहर हुए आतंकवादी हमले में 26 लोगों की मौत हो गई, जिनमें ज्यादातर पर्यटक हैं. अधिकारियों ने बताया कि इस आतंकवादी हमले में रायपुर के एक व्यापारी दिनेश मिरानिया की भी मौत हो गई है. उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पहलगाम आतंकी हमले की निंदा की है…

Read More

रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पहलगाम में हुए कायराना आतंकी हमले में रायपुर निवासी दिनेश मिरानिया के दुःखद निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है. उन्होंने कहा कि यह नृशंस और अमानवीय कृत्य अत्यंत निंदनीय है. आतंकवाद मानवता के लिए सबसे बड़ा खतरा है, और इसे किसी भी रूप में स्वीकार नहीं किया जा सकता. मुख्यमंत्री साय ने कहा कि दुःख की इस घड़ी में राज्य सरकार पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है. स्थानीय प्रशासन और संबंधित अधिकारियों को पीड़ित परिवार को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं. मुख्यमंत्री साय ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति…

Read More

नयी दिल्ली. कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने अपने पति रॉबर्ट वाद्रा से पूछताछ और मां सोनिया गांधी तथा भाई राहुल गांधी के खिलाफ ‘नेशनल हेराल्ड’ मामले में आरोप पत्र दाखिल किए जाने को लेकर मंगलवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को उनके सलाहकार गलत सलाह दे रहे हैं और उन्हें अब अपनी रणनीति में बदलाव करना चाहिए. उन्होंने संसद परिसर में संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि यह सब राजनीतिक कारणों से हो रहा है. प्रियंका गांधी ने कटाक्ष करते हुए कहा कि वह भी ईडी के ‘निमंत्रण’ का इंतजार कर रही हैं. प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने नेशनल…

Read More

श्रीनगर/शिवमोगा. कश्मीर के पहलगाम कस्बे के निकट एक खूबसूरत घास के मैदान में मंगलवार को आतंकवादियों द्वारा की गई गोलीबारी में कई पर्यटकों के मारे जाने और कम से कम 20 के घायल होने की आशंका है. जिस समय यह आतंकी हमला हुआ उस समय पर्यटक यहां आम दिनों की तरह खूबसूरत नजारों का आनंद ले रहे थे. एक उच्च पदस्थ अधिकारी ने विस्तृत जानकारी दिये बिना अनुमान व्यक्त किया कि मृतकों की संख्या 20 से अधिक हो सकती है.जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने इस आतंकी हमले को “हाल के वर्षों में आम लोगों पर हुए किसी भी हमले…

Read More

मुंबई. स्थानीय शेयर बाजार में तेजी का सिलसिला मंगलवार को लगातार छठे कारोबारी सत्र में जारी रहा और बीएसई सेंसेक्स 187 अंक और चढ़ गया. विदेशी संस्थागत निवेशकों के पूंजी प्रवाह और बैंक तथा दैनिक उपयोग का सामान बनाने वाली कंपनियों शेयरों में लिवाली से बाजार में तेजी आई. तीस शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 187.09 अंक यानी 0.24 प्रतिशत की बढ़त के साथ 79,595.59 अंक पर बंद हुआ. कारोबार के दौरान, एक समय यह 415.8 अंक तक चढ़ गया था. नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 41.70 अंक यानी 0.17 प्रतिशत की बढ़त के साथ 24,167.25 अंक पर बंद हुआ.…

Read More

मुंबई: भारतीय फिल्म अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जोनस को हॉलीवुड और बॉलीवुड में उनके कार्य के लिए अगले महीने ‘गोल्ड हाउस गाला 2025’ में ‘ग्लोबल वैनगार्ड’ सम्मान मिलेगा। अभिनेत्री को ंिहदी सिनेमा और हॉलीवुड में ‘कृष’, ‘बाजीराव मस्तानी’, ‘बर्फी’, ‘डॉन’, ‘सिटाडेल’ और ‘लव अगेन’ जैसी कई फिल्मों में अदाकारी के माध्यम से उन्हें जाना जाता है। एशियाई प्रशांत और बहुसांस्कृतिक उत्कृष्टता के प्रमुख उत्सव के रूप में जाना जाने वाला गोल्ड गाला 2025 ए100 सूची पर प्रकाश डालने के लिए 600 से अधिक प्रभावशाली मेहमानों को एक साथ लाएगा। लॉस एंजिल्स के डाउनटाउन स्थित म्यूजिक सेंटर में 10 मई को चौथा…

Read More

श्रीनगर: दक्षिण कश्मीर के पहलगाम के बायसरन इलाके में आतंकियों ने पर्यटकों पर हमला किया, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और 12 लोग घायल हुए। घटना की सूचना मिलते ही सुरक्षाबल ने मौके पर पहुंचकर इलाके को घेर लिया और सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है।। एक प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार, अज्ञात हमलावरों ने पर्यटकों पर नजदीक से गोलियां चलाईं, जिससे कई लोग घायल हो गए। हमले के समय घटनास्थल पर रही एक महिला ने ‘पीटीआई-भाषा’ को फोन पर बताया, ह्लमेरे पति को सिर में गोली लगी है, जबकि सात अन्य लोग भी हमले में घायल हुए हैं। महिला…

Read More

नयी दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने मंगलवार को निर्वाचन आयोग पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी की टिप्पणी की आलोचना करते हुए इसे ‘नेशनल हेराल्ड’ मामले से ध्यान भटकाने का प्रयास करार दिया। भाजपा प्रवक्ता नलिन कोहली ने यहां पार्टी मुख्यालय में आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में गांधी परिवार पर इस मुद्दे पर चुप्पी साधने का आरोप भी लगाया। कोहली ने कहा, गांधी परिवार ने ‘नेशनल हेराल्ड’ मामले पर पूरी तरह से चुप्पी साध रखी है, जबकि दूसरी ओर (पी) चिदंबरम जैसे वरिष्ठ कांग्रेस नेता बचाव में दलीलें पेश करने में जुटे हैं। उन्होंने आरोप लगाया, निर्वाचन आयोग, भारत में…

Read More

गुवाहाटी: गुवाहाटी उच्च न्यायालय को मंगलवार सुबह एक ईमेल के माध्यम से बम से उड़ाने की धमकी मिली जिसके बाद परिसर में सुरक्षा बलों ने तलाश अभियान शुरू कर दिया। पुलिस ने यह जानकारी दी।पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ह्लधमकी भरा संदेश मिलते ही हमारी टीम तुरंत उच्च न्यायालय पहुंची। विशेषज्ञ परिसर के हर कोने की जांच कर रहे हैं। अब तक कुछ संदिग्ध नहीं मिला है और शुरूआती तौर पर यह धमकी अफवाह प्रतीत हो रही है। उन्होंने कहा कि तलाश अभियान पूरा होने के बाद ही पूरे मामले की जानकारी मिल सकेगी। उच्च न्यायालय…

Read More

बेंगलुरु: बेंगलुरु में ‘रोड रेज’ की घटना में वायुसेना अधिकारी की शिकायत पर गिरफ्तार किए गए कॉल सेंटर कर्मचारी की शिकायत पर 40 वर्षीय वायुसेना अधिकारी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इससे पहले अधिकारी की शिकायत पर कॉल सेंटर कर्मी को गिरफ्तार किया गया था जिसके जवाब में उसने अधिकारी के खिलाफ यह प्राथमिकी दर्ज कराई है। भारतीय वायुसेना के ंिवग कमांडर शिलादित्य बोस ने अपने द्वारा साझा किए गए एक वीडियो में आरोप लगाया कि सोमवार की सुबह बेंगलुरु में बाइक से उनका पीछा करने वाले कन्नड़…

Read More