लेखक: atulpradhan

जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे मंगलवार को लगातार तीसरे दिन भी बंद रहा। अधिकारियों ने कहा कि हाईवे को बहाल करने में पांच दिन और लगेंगे। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के इंजीनियरों ने बताया कि हाईवे 22 स्थानों पर क्षतिग्रस्त है और मरम्मत का काम तेजी से किया जा रहा है। जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे का लगभग 4 से 5 किलोमीटर हिस्सा पूरी तरह बह गया रविवार को रामबन जिले में अचानक आई बाढ़ के कारण हुए भूस्खलन में तीन लोगों की मौत हो गई थी, जबकि 100 से अधिक लोगों को बचाया गया था। जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे का लगभग 4 से…

Read More

मुंबई: आईपीएल 2025 में सोमवार को गुजरात टाइटंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 39 रन से हराकर इस सीजन की अपनी छठी जीत दर्ज की। टीम आठ में से छह मैच जीतकर अंक तालिका में शीर्ष पर है। कप्तान शुभमन गिल के 90 रन की बदौलत गुजरात ने 20 ओवर में तीन विकेट पर 198 रन बनाए। जवाब में कोलकाता की टीम 20 ओवर में आठ विकेट पर 159 रन ही बना सकी। डिफेंडिंग चैंपियन कोलकाता की यह आठ मैचों में पांचवीं हार रही। टीम अंक तालिका में सातवें स्थान पर है। हार के बाद केकेआर के कप्तान अजिंक्य रहाणे…

Read More

टोरंटो. कनाडा के सरे स्थित एक मंदिर को असामाजिक तत्वों ने विरूपित कर दिया और इसके प्रवेश द्वार तथा स्तंभों पर खालिस्तान समर्थक नारे लिख दिए. मंदिर प्रबंधन ने एक बयान में कहा कि यह घटना 19 अप्रैल को सरे स्थित श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर में हुई.बयान में कहा गया, ”हम गहरे दुख के साथ समुदाय को 19 अप्रैल, 2025 को तड़के लगभग 3:00 बजे हुई एक परेशान करने वाली घटना की जानकारी दे रहे हैं. दो अज्ञात व्यक्तियों ने सरे में श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर को विरूपित किया और प्रवेश द्वार तथा मंदिर के स्तंभों पर ‘खालिस्तान’ शब्द लिख…

Read More

बीजापुर. छत्तीसगढ. के बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में एक नक्सली को मार गिराया. पुलिस अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बेदरे थाना से जिला बल और छत्तीसगढ. सशस्त्र बल के संयुक्त दल को नक्सल विरोधी अभियान के लिए रवाना किया गया था. उन्होंने बताया कि दल जब आज शाम करीब साढ.े पांच बजे केरपे और तोड़समपारा गांव के मध्य पहुंचा तभी नक्सलियों ने सुरक्षाबलों पर गोलीबारी शुरू कर दी जिसके बाद सुरक्षाबलों ने भी जवाबी कार्रवाई की. अधिकारियों ने बताया कि मुठभेड़ समाप्त होने के बाद जब सुरक्षाबलों ने घटनास्थल की तलाशी…

Read More

नयी दिल्ली. अक्षय कुमार अभिनीत फिल्म ‘केसरी चैप्टर 2’ ने अपने शुरुआती सप्ताहांत में घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 29.62 करोड़ रुपये की कमाई की है. निर्माताओं ने सोमवार को यह जानकारी दी. पहली बार फिल्म बना रहे करण सिंह त्यागी द्वारा निर्देशित इस फिल्म में आर माधवन और अनन्या पांडे ने भी अभिनय किया हैं. यह फिल्म 18 अप्रैल को रिलीज हुई थी. प्रोडक्शन बैनर धर्मा प्रोडक्शंस ने अपने सोशल मीडिया पेज पर बॉक्स ऑफिस पर हुई कमाई के बारे में जानकारी साझा की. ‘केसरी चैप्टर 2’ ने पहले दिन 7.84 करोड़ रुपये, अगले दिन 10.08 करोड़ रुपये और तीसरे…

Read More

मुंबई. दक्षिण मुंबई के कोस्टल रोड पर कथित तौर पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले एक टेम्पो का स्कूटर से पीछा करते समय 38 वर्षीय एक यातायात कर्मी की समुद्र में गिर जाने से मौत हो गई. पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि शनिवार शाम को टाटा गार्डन से वर्ली की ओर जा रहा टेम्पो कथित तौर पर यातायात नियमों का उल्लंघन कर कोस्टल रोड पर आ गया जहां भारी वाहन प्रतिबंधित हैं. अधिकारी ने बताया कि इसके बाद यातायात कर्मी रफीक वजीर शेख ने अपने स्कूटर से टेम्पो का पीछा…

Read More

कोलकाता. सीने में जकड़न के कारण सोमवार सुबह पूर्वी कमान अस्पताल में भर्ती कराए गए पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सी.वी. आनंद बोस की हालत स्थिर है. राजभवन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि बोस को सुबह करीब 10 बजे अस्पताल ले जाया गया और चिकित्सक उनके स्वास्थ्य पर नजर रखे हुए हैं. राजभवन के अधिकारी ने पीटीआई-भाषा से कहा, ”राज्यपाल की हालत स्थिर है. डॉक्टरों ने उन्हें निगरानी में रखा है.” उन्होंने कहा कि बोस को मंगलवार को अस्पताल से छुट्टी मिल सकती है. अधिकारी ने बताया कि बोस की जांच की गई और उपचार…

Read More

भुवनेश्वर. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सोमवार को ‘नेशनल हेराल्ड’ मामले का जिक्र करते हुए आरोप लगाया कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के ”चुनाव विभाग” की तरह काम कर रहा है. ईडी ने हाल में ‘नेशनल हेराल्ड’ मामले के सिलसिले में धन शोधन के आरोप में कांग्रेस नेताओं सोनिया गांधी, राहुल गांधी और अन्य के खिलाफ आरोपपत्र दायर किया है. बघेल ने प्रेस वार्ता में कहा, ”जब भी कांग्रेस देश और देश के लोगों के हित में जाति आधारित जनगणना और जनसंख्या के अनुसार आरक्षण जैसे बड़े मुद्दे उठाती है,…

Read More

नयी दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को कहा कि भारत की नौकरशाही और नीति निर्माण प्रक्रिया पुराने ढर्रे पर नहीं चल सकती तथा उनकी सरकार जिन नीतियों पर काम कर रही है, वे अगले 1,000 वर्ष के भविष्य को आकार देंगी. मोदी ने औद्योगीकरण और उद्यमिता की गति को नियंत्रित करने वाले नियामक के रूप में नौकरशाही की पुरानी भूमिका का जिक्र करते हुए इस बात पर जोर दिया कि राष्ट्र इस मानसिकता से आगे बढ़ चुका है और अब ऐसा माहौल बना रहा है जो आम नागरिकों के बीच उद्यमिता को प्रोत्साहित करता है एवं उन्हें बाधाओं से…

Read More

नयी दिल्ली. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर सोमवार को निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि उन्होंने मुर्शिदाबाद के हिंसा प्रभावित इलाकों का अभी तक दौरा नहीं किया है क्योंकि वह हिंदुओं से ‘नफरत’ करती हैं. भाजपा ने मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) की आलोचना करते हुए कहा कि वामपंथी पार्टी ने हिंसा में मारे गए दो लोगों को अभी तक अपना कार्यकर्ता नहीं माना है क्योंकि वे दोनों हिंदू थे. नयी दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन के दौरान, ममता बनर्जी के हिंसा प्रभावित मुर्शिदाबाद का दौरा नहीं किए जाने के…

Read More