लेखक: atulpradhan

नई दिल्ली: खुदरा महंगाई के मार्च, 2025 में घटकर करीब छह साल के निचले स्तर पर आने से रेपो दर में लगातार तीसरी बार कटौती की उम्मीद बढ़ी है। आरबीआई फरवरी, 2025 से अब तक रेपो दर दो बार में 0.50 फीसदी घटा चुका है। इक्रा की मुख्य अर्थशास्त्री अदिति नायर ने कहा, खाने-पीने की वस्तुओं की कीमतें घटने से मार्च में खुदरा महंगाई में क्रमिक आधार पर तेज गिरावट आई है। दूसरे अग्रिम अनुमान के तहत 2024-25 में रिकॉर्ड कृषि उत्पादन होने की उम्मीद है। उन्होंने कहा, हमारा मानना है कि आरबीआई की मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) की होने वाली अगली तीन…

Read More

जगदलपुर: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में जगदलपुर कलेक्टर कार्यालय में बस्तर संभाग स्तरीय समीक्षा बैठक शुरू हो गई है। उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, मुख्य सचिव अमिताभ जैन, डीजीपी अरूण देव गौतम, प्रमुख सचिव सुबोध कुमार सिंह भी उपस्थित है। बस्तर संभाग के आयुक्त, आईजी पुलिस, सभी जिलों के के कलेक्टर, एसपी, जिला पंचायत सीईओ, नगर निगम आयुक्त समेत अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद हैं। शासन की योजनाओं, उनके क्रियान्वयन और अधिकारियों के परफोर्मेंस की समीक्षा हो रही है। बस्तर को नक्सल मुक्त करने और स्थानीय लोगों को विकास को मुख्य धारा में जोड़ने को लेकर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…

Read More

कोच्चि. केंद्रीय मंत्री किरेन रीजीजू ने मंगलवार को कहा कि वक्फ अधिनियम में संशोधन मुस्लिम समुदाय को लक्षित कर नहीं किया गया है, बल्कि इसका उद्देश्य “अतीत की गलतियों” को सुधारना है. उन्होंने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर वक्फ संशोधन अधिनियम के क्रियान्वयन का विरोध करके अपने राज्य में “हिंसा भड़काने” का आरोप लगाया. अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री रीजीजू ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि केंद्र सरकार का इरादा यह सुनिश्चित करना है कि भारत में किसी के लिए भी “जबरन और एकतरफा” रूप से किसी की जमीन छीनने का कोई प्रावधान न हो. रीजीजू एर्नाकुलम…

Read More

हाथरस. सादाबाद तहसील क्षेत्र के गांव समदपुर की दो बहनों ने दहेज को लेकर वाद-विवाद और मारपीट होने के बाद शादी से इनकार कर दिया. यह शादी इसी क्षेत्र के गांव ताजपुर के दो भाइयों से तय हुई थी. मामला अब पुलिस के पास पहुंच गया है और लड़की के परिजनों ने महिला थाना में इसकी शिकायत की है. क्षेत्राधिकारी हिमांशु कुमार ने बताया कि इस मामले में एक शिकायत मिली है और पुलिस मामले की जांच कर रही है. गांव समदपुर निवासी सुनील की दो बेटियों शिवानी और भारती ने बताया कि शादी 14 अप्रैल को होनी थी. लेकिन…

Read More

मुल्लांपुर. कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने शानदार गेंदबाजी करते हुए मंगलवार को यहां इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) टी20 मैच में मेजबान पंजाब किंग्स को महज 111 रन पर आउट कर दिया.यह मौजूदा आईपीएल सत्र का दूसरा सबसे छोटा स्कोर है. पंजाब के कप्तान श्रेयस अय्यर की अपने घरेलू मैदान पर टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने की रणनीति उल्टी पड़ गई क्योंकि सलामी बल्लेबाज प्रियांश आर्य (22) और प्रभसिमरन सिंह (30) को छोड़कर उनके सभी बल्लेबाज घरेलू मैदान पर संघर्ष करते दिखे.इन दोनों के अलावा केवल नेहल वढेरा (10), शशांक सिंह (18) और जेवियर बार्टलेट (11) ही दोहरे अंक में रन…

Read More

तिरुनेलवेली. तमिलनाडु में तिरुनेलवेली जिले के पलायमकोट्टई में मंगलवार को पेंसिल को लेकर झगड़ा होने पर आठवीं कक्षा के एक विद्यार्थी को उसके सहपाठी ने दरांती से हमला कर घायल कर दिया. पुलिस ने यह जानकारी दी. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि पीड़ित विद्यार्थी के शरीर पर दो तीन जगह पर दरांती से ‘कट जाने के घाव’ हैं और उसकी स्थिति ‘सामान्य’ है. उन्होंने बताया कि बीच-बचाव की कोशिश करने वाला एक अध्यापक भी घायल हो गया. पुलिस के मुताबिक दोनों का एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है. पुलिस का कहना है कि हाल में इन…

Read More

गुरुग्राम. गुरुग्राम के एक प्रसिद्ध निजी अस्पताल में एक एयर होस्टेस के साथ एक कर्मचारी ने कथित तौर पर उस समय यौन उत्पीड़न किया, जब वह आईसीयू में वेंटिलेटर पर थी. पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी. पुलिस ने कहा कि आरोपी की पहचान के लिए अस्पताल के सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है. पुलिस के अनुसार, 46 वर्षीय महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया था. उसने बताया कि महिला जिस होटल में ठहरी थी उसके पूल में तैरने के बाद उसकी तबीयत खराब हो गई थी. महिला ने अपनी शिकायत में कहा कि पांच अप्रैल…

Read More

मुंबई. मुंबई क्रिकेट संघ (एमसीए) ने मंगलवार को यहां वानखेड़े स्टेडियम में मौजूदा भारतीय टेस्ट कप्तान रोहित शर्मा, पूर्व कप्तान अजीत वाडेकर और पूर्व बीसीसीआई अध्यक्ष शरद पवार के नाम पर एक-एक स्टैंड (दर्शक दीर्घा या पवेलियन) का नाम रखा.स्टैंड के नाम रखने का फैसला एमसीए की वार्षिक आम बैठक के दौरान लिया गया. पारित प्रस्ताव के अनुसार, दिवेचा पवेलियन के तीसरे तल्ले को अब रोहित शर्मा स्टैंड के नाम से जाना जाएगा, ग्रैंड स्टैंड के तीसरे तल्ले का नाम पूर्व आईसीसी चेयरमैन पवार के नाम पर रखा जाएगा और ग्रैंड स्टैंड चौथे तल्ले का नाम वाडेकर के नाम पर…

Read More

आणंद. विदेश मंत्री एस जयशंकर ने मंगलवार को कहा कि 2008 के मुंबई आतंकी हमले से पाकिस्तान के साथ संबंधों में एक महत्वपूर्ण मोड़ आया क्योंकि उस समय भारतीयों ने सामूहिक रूप से महसूस किया कि पड़ोसी देश के इस तरह के व्यवहार को अब बर्दाश्त नहीं किया जा सकता. चारोतार विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में एक संवाद सत्र को संबोधित करते हुए जयशंकर ने पिछले एक दशक में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत में आए परिवर्तन का जिक्र किया. केंद्रीय मंत्री ने कहा कि इसके विपरीत, पाकिस्तान जैसा था, वैसा ही बना हुआ है और वह अब…

Read More

नयी दिल्ली. पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में वक्फ संशोधन कानून के विरुद्ध आंदोलन के कारण हाल ही में उत्पन्न हिंसा में बांग्लादेशी कट्टरपंथी ‘शामिल’ थे, जिन्हें कथित तौर पर एक राजनीतिक दल के स्थानीय नेताओं की मदद मिली थी. सूत्रों ने यह दावा किया है. सूत्रों ने एक खुफिया रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि बांग्लादेश स्थित दो कट्टरपंथी संगठनों- जमात-उल मुजाहिदीन बांग्लादेश (जेएमबी) और अंसारुल्लाह बांग्ला टीम (एबीटी) के सदस्य कथित तौर पर मुर्शिदाबाद हिंसा में शामिल थे. इस हिंसा में तीन लोग मारे गए थे. सूत्रों ने रिपोर्ट का हवाला देते हुए दावा किया कि हिंसा…

Read More