लेखक: atulpradhan

नयी दिल्ली. उच्चतम न्यायालय ने एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम में बुधवार को विवादास्पद वक्फ (संशोधन) अधिनियम, 2025 के कुछ प्रमुख प्रावधानों पर रोक लगाने का प्रस्ताव दिया, जिसमें अदालतों द्वारा वक्फ घोषित संपत्तियों को गैर-अधिसूचित करने और केंद्रीय वक्फ परिषदों तथा बोर्ड में गैर-मुस्लिमों को शामिल करने की शक्ति शामिल है. शीर्ष अदालत ने आदेश पारित करने का प्रस्ताव रखा, जिसका केंद्र ने विरोध किया तथा उसने ऐसे किसी भी अंतरिम आदेश से पहले विस्तृत सुनवाई की अपील की. वक्फ (संशोधन) अधिनियम, 2025 की संवैधानिकता के खिलाफ 72 याचिकाओं से संबंधित सुनवाई प्रधान न्यायाधीश संजीव खन्ना, न्यायमूर्ति संजय कुमार और न्यायमूर्ति…

Read More

मुंबई. बंबई उच्च न्यायालय ने महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के खिलाफ कथित रूप से अपमानजनक टिप्पणी करने के लिए ‘स्टैंड-अप कॉमेडियन’ कुणाल कामरा के खिलाफ दर्ज प्राथमिकी रद्द करने संबंधी याचिका पर बुधवार को अपना आदेश सुरक्षित रख लिया और कहा कि तब तक उन्हें (कामरा को) गिरफ्तार करने की जरूरत नहीं है. न्यायमूर्ति एस कोतवाल और न्यायमूर्ति एस मोदक की पीठ ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अपना आदेश सुरक्षित रख लिया. अदालत ने पुलिस से कहा कि इस मामले में आदेश पारित होने तक कामरा को गिरफ्तार न किया जाए. मुंबई के एक कॉमेडी शो…

Read More

रायपुर. छत्तीसगढ़ में मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस ने बुधवार को अपने शीर्ष नेताओं के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा आरोपपत्र दाखिल करने को लेकर राज्य के सभी जिला मुख्यालयों में धरना-प्रदर्शन किया. ईडी ने नेशनल हेराल्ड मामले में कथित धन शोधन को लेकर कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी, विपक्ष के नेता राहुल गांधी और अन्य के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया है. कांग्रेस नेताओं ने बताया कि राज्य के रायपुर, बलौदाबाजार, गरियाबंद, महासमुंद, धमतरी, दुर्ग, बेमेतरा, राजनांदगांव, कवर्धा, बस्तर, सुकमा, नारायणपुर, कोंडागांव, बीजापुर, कांकेर, दंतेवाड़ा, बिलासपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, मुंगेली, कोरबा और अन्य जिलों में आयोजित विरोध प्रदर्शन में सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता…

Read More

नयी दिल्ली. प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बुधवार को कारोबारी एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के बहनोई रॉबर्ट वाद्रा से 2008 के हरियाणा भूमि सौदे से जुड़े कथित धनशोधन मामले में उनसे लगातार दूसरे दिन करीब पांच घंटे पूछताछ की.एजेंसी ने उन्हें बृहस्पतिवार को भी पूछताछ के लिए बुलाया है. वाद्रा ने ईडी की कार्रवाई को ”राजनीतिक प्रतिशोध” करार दिया और दावा किया कि देश के लोग अब ”जांच एजेंसियों पर भरोसा नहीं करते हैं.” वह पूर्वाह्न करीब 11 बजे ईडी कार्यालय पहुंचे. उनके साथ उनकी पत्नी प्रियंका गांधी वाद्रा भी थीं, जो केरल के वायनाड से कांग्रेस सांसद…

Read More

नयी दिल्ली. अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस और उनकी पत्नी उषा अगले हफ्ते के शुरू में भारत की यात्रा पर आएंगे और इस दौरान वह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ वार्ता करेंगे. यह यात्रा ट्रंप प्रशासन के शुल्क विवाद के कारण बढ़ते वैश्विक व्यापार व्यवधानों के बीच होगी. वेंस के कार्यालय ने बुधवार को बताया कि अमेरिकी उपराष्ट्रपति 18 से 24 अप्रैल तक इटली और भारत की यात्रा पर रहेंगे. उषा उपराष्ट्रपति की भारतीय-अमेरिकी मूल की पत्नी हैं. वेंस दंपति के अपने तीन बच्चों – इवान, विवेक और मीराबेल – को भारत लाने की उम्मीद है तथा परिवार दिल्ली के अलावा…

Read More

नयी दिल्ली. सलामी बल्लेबाज अभिषेक पोरेल की जुझारू पारी के बाद कप्तान अक्षर पटेल और ट्रिस्टन स्टब्स की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से दिल्ली कैपिटल्स ने इंडियन प्रीमियर लीग में बुधवार को यहां राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ पांच विकेट पर 188 रन बनाए. दिल्ली की ओर से सलामी बल्लेबाज अभिषेक पोरेल ने सर्वाधिक 49 रन बनाए. उन्होंने लोकेश राहुल (38) के साथ तीसरे विकेट के लिए 63 रन की साझेदारी की. अक्षर ने अंत में 14 गेंद में चार चौकों और दो छक्कों से 34 रन जबकि स्टब्स ने 18 गेंद में दो चौकों और इतने ही छक्कों से नाबाद 34 रन…

Read More

मुंबई. पुणे के 51 वर्षीय निवासी को मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर बैंकाक की अपनी यात्रा की जानकारी परिवार से छिपाने के लिए अपने पासपोर्ट के पन्ने फाड़ने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. पुलिस के एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी. आरोपी विजय भालेराव को सोमवार तड़के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (सीएसएमआईए) पर आव्रजन अधिकारियों ने जांच के दौरान तब रोका, जब पता चला कि उसके पासपोर्ट के कुछ पृष्ठ फटे हुए हैं. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि भालेराव पिछले साल चार बार बैंकाक गया था और इस महीने की शुरुआत में…

Read More

नयी दिल्ली. वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल ने बुधवार को उच्चतम न्यायालय में दलील दी कि वक्फ संशोधन अधिनियम, 2025 से मुसलमानों की अपने धार्मिक और धर्मार्थ संस्थानों के प्रबंधन में धार्मिक स्वतंत्रता का उल्लंघन होता है. प्रधान न्यायाधीश संजीव खन्ना, न्यायमूर्ति संजय कुमार और न्यायमूर्ति के वी विश्वनाथन की पीठ के समक्ष दलील देते हुए सिब्बल ने विवादास्पद प्रावधानों का उल्लेख किया और मुस्लिम संगठनों तथा अन्य याचिकाकर्ताओं की आपत्तियों को सूचीबद्ध कराया. उच्चतम न्यायालय ने सुनवाई के दौरान अधिनियम के कुछ प्रमुख प्रावधानों पर रोक लगाने का प्रस्ताव रखा, जिनमें अदालतों द्वारा वक्फ घोषित संपत्तियों को गैर-अधिसूचित करने की…

Read More

नयी दिल्ली. प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बुधवार को कहा कि उसने कोलकाता में एक बांग्लादेशी नागरिक को अपने देश के नागरिकों के लिए ”अवैध” भारतीय पासपोर्ट और आधार कार्ड तैयार करने में भूमिका के लिए धन शोधन निरोधक कानून के तहत गिरफ्तार किया है. ईडी ने एक बयान में कहा कि पश्चिम बंगाल में सात परिसरों में तलाशी के बाद मंगलवार को आजाद मलिक उर्फ ??अहमद हुसैन आजाद को हिरासत में लिया गया. ईडी ने बयान में कहा कि कोलकाता में विशेष धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) अदालत ने मलिक को 13 दिन की ईडी हिरासत में भेज दिया. धन…

Read More

बेंगलुरु. कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत ने सरकारी ठेकों में मुसलमानों को चार फीसदी आरक्षण देने के प्रावधान वाले विधेयक को राष्ट्रपति की मंजूरी के लिए भेजा है. राजभवन के सूत्रों ने बुधवार को यह जानकारी दी. सूत्रों ने बताया कि गहलोत ने विधेयक को राष्ट्रपति की मंजूरी के लिए सुरक्षित कर दिया और इसे कर्नाटक के विधि एवं संसदीय कार्य विभाग के पास भेज दिया. उन्होंने बताया कि अब राज्य सरकार इस विधेयक को राष्ट्रपति की मंजूरी के लिए उनके पास भेजेगी. गहलोत ने राज्य सरकार को भेजे एक पत्र में कहा, ह्लभारत का संविधान धर्म के आधार पर…

Read More