लेखक: atulpradhan

मुंबई. सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने बृहस्पतिवार को यहां इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) मैच में मुंबई इंडियंस के खिलाफ 20 ओवर में पांच विकेट पर 162 रन बनाए. सनराइजर्स हैदराबाद के लिए अभिषेक शर्मा ने 40 रन और हेनरिच क्लासेन ने 37 रन का योगदान किया. मुंबई इंडियंस के लिए विल जैक्स ने तीन ओवर में 14 रन देकर दो विकेट झटके जबकि जसप्रीत बुमराह, हार्दिक पंड्या और ट्रेंट बोल्ट को एक एक विकेट मिला.

Read More

नयी दिल्ली. केंद्र सरकार ने उच्चतम न्यायालय को बृहस्पतिवार को आश्वस्त किया कि वह पांच मई तक “वक्फ बाय यूजर” समेत वक्फ की संपत्तियों को न तो गैर-अधिसूचित करेगी और न ही केंद्रीय वक्फ परिषद व बोर्ड में कोई नियुक्ति करेगी.न्यायालय ने वक्फ संशोधन अधिनियम की वैधता को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर जवाब दाखिल करने के लिए केंद्र को सात दिन का समय दिया. केंद्र सरकार की ओर से पेश सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने प्रधान न्यायाधीश संजीव खन्ना, न्यायमूर्ति संजय कुमार और न्यायमूर्ति के. वी. विश्वनाथन की पीठ को वक्फ संपत्तियों को पांच मई तक गैर-अधिसूचित न करने…

Read More

लखनऊ. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष पर तीखा हमला करते हुए बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि मुर्शिदाबाद और बांग्लादेश में हुई हालिया घटनाओं पर वे चुप्पी साधे हुए हैं. वक्फ (संशोधन) अधिनियम के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान 11 और 12 अप्रैल को मुर्शिदाबाद जिले के कुछ हिस्सों, मुख्य रूप से सुती, शमशेरगंज, धुलियान और जंगीपुर में सांप्रदायिक हिंसा में कम से कम तीन लोगों की मौत हो चुकी है और सैकड़ों लोग बेघर हो गए. बांग्लादेश में, अगस्त 2024 में तत्कालीन प्रधानमंत्री शेख हसीना के पद से हटने के उपरांत मुख्य सलाहकार मोहम्मद यूनुस के नेतृत्व वाली…

Read More

मुंबई. महाराष्ट्र सरकार ने दो भाषाओं का अध्ययन कराने की परंपरा से हटकर राज्य भर के मराठी और अंग्रेजी माध्यम के स्कूलों में पहली से पांचवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों के लिए तीसरी भाषा के रूप में हिंदी पढ़ना अनिवार्य करने का निर्णय लिया है. महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के अध्यक्ष राज ठाकरे ने राज्य सरकार के इस निर्णय की निंदा करते हुए कहा कि उनकी पार्टी इस फैसले का पुरजोर विरोध करेगी और यह सुनिश्चित करेगी कि इसे लागू न किया जाए. राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) 2020 के तहत नए पाठ्यक्रम के कार्यान्वयन में पहली से पांचवीं कक्षा के…

Read More

कोलकाता. पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सी वी आनंद बोस मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के अनुरोध को दरकिनार करते हुए शुक्रवार को हिंसा प्रभावित मालदा और मुर्शिदाबाद जिलों का दो दिवसीय दौरा करेंगे. मुख्यमंत्री ने राज्यपाल से हिंसा प्रभावित इलाकों का दौरा कुछ दिन के लिए टालने का अनुरोध किया था. बोस ने राजभवन में संवाददाताओं से कहा कि ” स्वयं जमीनी स्थिति का जायजा लेने के लिए”वह कुछ क्षेत्रों का दौरा करेंगे और लोगों से मुलाकात करेंगे. राज्यपाल के हिंसा पीड़ितों से मिलने, जमीनी स्थिति का आकलन करने तथा जिला अधिकारियों और पुलिस र्किमयों के साथ चर्चा करने की उम्मीद है.…

Read More

अलीगढ़.अलीगढ़ में बेटी की शादी से 10 दिन पहले भावी दामाद के साथ कथित तौर पर फरार हुई 39 वर्षीय महिला बुधवार को दादों  थाना की पुलिस के समक्ष पेश हुई. मनोहरपुर गांव की रहने वाली सपना देवी ने पुलिस के समक्ष कथित तौर पर बयान दिया कि भावी दामाद 25 वर्षीय राहुल के साथ उनका संबंध क्षणिक नहीं है बल्कि वह इसके लिए प्रतिबद्ध हैं. सपना देवी ने कथित तौर पर कहा, ”यह कोई अल्पकालिक संबंध नहीं है. यह जीवन भर चलने वाला रिश्ता है.” अधिकारियों के मुताबिक छह अप्रैल को बेटी की शादी से महज दस दिन पहले…

Read More

चंडीगढ़. जम्मू-कश्मीर में तैनात सेना के एक जवान को पिछले महीने जालंधर स्थित एक यूट्यूबर के आवास पर ग्रेनेड फेंकने वाले व्यक्ति को ऑनलाइन प्रशिक्षण देने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. पंजाब पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जालंधर की एक अदालत ने जवान सुखचरण सिंह को पांच दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है. मुख्य आरोपी हार्दिक कंबोज ने 15 और 16 मार्च की रात को यूट्यूबर रोजर संधू के घर पर ग्रेनेड फेंका था. हालांकि, यह फटा नहीं. वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (जालंधर ग्रामीण) हरविंदर सिंह विर्क ने बताया कि…

Read More

मॉस्को. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को नौ मई को रूस की राजधानी मॉस्को में होने वाले ‘विक्ट्री डे’ समारोह के लिए आमंत्रित किया गया है लेकिन भारत की ओर से इस संबंध में कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली है. रूस के राष्ट्रपति भवन ‘क्रेमलिन’ के एक शीर्ष सहयोगी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी. रूस नौ मई को द्वितीय विश्व युद्ध में नाजी जर्मनी पर विजय का जश्न मनाता है और इस वर्ष उसने 80वीं वर्षगांठ के समारोह में भाग लेने के लिए चुनिंदा मित्र देशों के नेताओं को आमंत्रित किया है. इन नेताओं में चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग भी शामिल…

Read More

रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज राजधानी रायपुर स्थित मैग्नेटो मॉल के सिनेमाघर में छत्तीसगढ़ी फिल्म ‘सुहाग’ के विशेष प्रदर्शन को देखने पहुँचे. फिल्म में मुख्य भूमिका निभाने वाले पद्मसम्मानित और धरसीवा के विधायक अनुज शर्मा के अभिनय की सराहना करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि मैंने इस फिल्म का ट्रेलर लॉन्च किया था, और आज यह देखकर अत्यंत प्रसन्नता हुई कि छत्तीसगढ़ी सिनेमा कितनी खूबसूरती से अपनी जड़ों से जुड़ा हुआ है. इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, सांसद रूपकुमारी चौधरी, विधायक किरण देव सिंह सहित अनेक जनप्रतिनिधि और आयोगों/मंडलों के नवनियुक्त अध्यक्षगण उपस्थित थे. मुख्यमंत्री साय ने…

Read More

चेन्नई. मद्रास उच्च न्यायालय ने तमिलनाडु पुलिस को राज्य के वन मंत्री के. पोनमुडी की हालिया विवादास्पद टिप्पणी के संबंध में उनके खिलाफ बृहस्पतिवार को मामला दर्ज करने का निर्देश दिया और ऐसा न करने पर अवमानना की कार्यवाही शुरू करने ??की चेतावनी दी. न्यायमूर्ति एन आनंद वेंकटेश ने मौखिक रूप से ये टिप्पणियां कीं. पोनमुडी ने हाल ही में एक सार्वजनिक बैठक में एक यौनकर्मी के संदर्भ में शैव-वैष्णव संबंधी टिप्पणी करके विवाद खड़ा कर दिया था. उनके बयान की व्यापक पैमाने पर आलोचना हुई थी. पोनमुडी की आलोचना करने वालों में उनकी अपनी पार्टी की सांसद कनिमोई भी…

Read More