लेखक: atulpradhan

रायपुर. छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार रोधी ब्यूरो (एसीबी)/आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा (ईओडब्ल्यू) ने बृहस्पतिवार को राज्य के सुकमा जिले में कथित तेंदूपत्ता पारिश्रमिक गबन मामले में भारतीय वन सेवा (आईएफएस) के एक अधिकारी को गिरफ्तार कर लिया. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. उप निदेशक (अभियोजन) मिथलेश वर्मा ने बताया कि जांच एजेंसी ने आईएफएस अधिकारी अशोक कुमार पटेल को गिरफ्तार किया तथा रायपुर की एक अदालत ने उसे 23 अप्रैल तक एसीबी/ईओडब्ल्यू की हिरासत में भेज दिया है.इस महीने की शुरुआत में एसीबी/ईओडब्ल्यू द्वारा दर्ज मामले में यह पहली गिरफ्तारी है. वर्मा ने बताया कि गिरफ्तारी के बाद पटेल को अतिरिक्त…

Read More

दे हेग. गाजा में इजराइल के हमले में दोनों हाथ गंवाने वाले एक फलस्तीनी लड़के की तस्वीर बृहस्पतिवार को ‘वर्ल्ड प्रेस फोटो ऑफ द ईयर’ चुनी गई. ‘द न्यूयॉर्क टाइम्स’ के लिए कतर में रहने वाली फलस्तीनी फोटोग्राफर समर अबू अलूफ की ली हुई यह तस्वीर नौ साल के लड़के महमूद अजूर की है, जिसके दोनों हाथ नहीं है. वर्ल्ड प्रेस फोटो संगठन द्वारा जारी एक बयान में एलूफ ने कहा, ह्लमहमूद की मां ने मुझे दिल को छू लेने वाली बात बताई कि जब महमूद को पहली बार यह अहसास हुआ कि उसके दोनों हाथ काट दिए गए हैं,…

Read More

रायपुर: बंगाल हिंसा पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा, पश्चिम बंगाल में वक्फ कानून की आड़ में आततायियों की भीड़ द्वारा हिंदुओं की हत्या, लूटपाट, मंदिरों को ध्वस्त करने जैसे कृत्य की जितनी निंदा की जाए, वह कम है। पश्चिम बंगाल सरकार द्वारा मुस्लिम वोट बैंक की लिप्सा में दंगाइयों का तुष्टीकरण दुःखद है। ममता जी, इतिहास आपको ऐसी निर्ममता के लिए कभी माफ नहीं करेगा। आप बंगाल के आदिवासियों, पिछड़ों और दलितों की रक्षा करने में विफल तो रही ही हैं, संदेशखाली समेत हर मामले में आपने हमेशा जाने-अनजाने यह संदेश देने की कोशिश की है कि आपकी सरकार…

Read More

रायपुर: छत्तीसगढ़ में रायपुर जिले की पुलिस ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) क्रिकेट मैच के लिए महादेव ऐप के जरिये ऑनलाइन सट्टा संचालित करने के आरोप में दो राज्यों में छापेमारी कर 14 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि रायपुर जिले की पुलिस ने पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता से आठ लोगों को तथा असम के गुवाहाटी से छह लोगों को गिरफ्तार किया है। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) पहले से ही छत्तीसगढ़ में महादेव ऐप सट्टेबाजी घोटाले की जांच कर रहा है। रायपुर क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक अमरेश मिश्रा ने बताया कि इन 14…

Read More

रायपुर 17 अप्रैल 2025: प्रदेश की नागरिक सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के लिए छत्तीसगढ़ सरकार लगातार प्रतिबद्ध प्रयास कर रही है। संसाधनों के आधुनिकीकरण, अग्निशमन सेवाओं को तकनीकी रूप से उन्नत करने और जवानों के प्रशिक्षण व मनोबल को प्राथमिकता देने की दिशा में ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर के माना कैंप स्थित नगर सेना केंद्रीय प्रशिक्षण संस्थान परिसर में आयोजित कार्यक्रम में 18 नवीन अग्निशमन वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर उन्होंने सेक्टर-13, नवा रायपुर में नवनिर्मित अग्निशमन केंद्र सह…

Read More

रायगढ़: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में जंगली हाथी के हमले में ग्रामीण की मौत हो गई। पुलिस अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के धरमजयगढ़ क्षेत्र में आज हाथी के हमले में ग्रामीण भगतराम राठिया (55) की मौत हो गई। धरमजयगढ़ के वन मंडलाधिकारी अभिषेक जोगावत ने बताया कि आमगांव बीट के धरमपुर जंगल में आज तड़के झुंड से बिछुड़ कर अकेले घूम रहे नर हाथी ने राठिया को कुचल कर मार डाला। उन्होंने बताया कि राठिया बायसी गांव से बरतापाली गांव बारात में गया हुआ था। जब वह आमापाली से राजकोट गांव…

Read More

अमरावती: आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण ने बृहस्पतिवार को कहा कि राज्य की 13,000 से अधिक ग्राम पंचायतें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘विकसित भारत 2047’ के दृष्टिकोण को साकार करने में अहम भूमिका निभाएंगी। पवन कल्याण ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा कि राज्य सरकार ने 16वें वित्त आयोग के सामने बुधवार को शासन को मजबूत करने और आर्थिक आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने के लिए व्यापक सिफारिशें की हैं।उन्होंने कहा, “हमारी 13,371 ग्राम पंचायतें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकसित भारत के सपने को साकार करने में अहम भूमिका निभाएंगी। आंध्र प्रदेश अपने गांवों को आत्मनिर्भर और समृद्ध बनाने…

Read More

रायगढ़: पुसौर में मां-बेटी की लाश घर के पास मिली थी। पड़ोसी ही मां-बेटी का हत्यारा निकला। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक पड़ोस में रहने वाला युवक मृतका पूर्णिमा से परेशान था। बार-बार रुपए मांगने से परेशान होकर उसने मां-बेटी की हत्या कर दी। सूत्रों के मुताबिक पड़ोस में रहने वाले शुभम के साथ पहले पूर्णिमा का प्रेम प्रसंग था। इसके बाद दोनों अलग हो गए। लड़की की शादी भी तय हो चुकी थी, लेकिन पूर्णिमा आए दिन शुभम से रुपए की मांग करती थी। इससे परेशान होकर शुभम ने पूर्णिमा की हत्या की…

Read More

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट वक्फ संशोधन कानून, 2025 के कुछ प्रविधानों पर रोक लगा सकता है। कोर्ट ने कहा कि वह उपयोग के आधार पर वक्फ घोषित संपत्तियों (वक्फ बाई यूजर) को गैर अधिसूचित (डीनोटीफाइ) नहीं किए जाने का अंतरिम आदेश जारी देने के बारे में सोच रहा है। अंतरिम आदेश दे सकता है सुप्रीम कोर्ट कोर्ट ने केंद्रीय वक्फ परिषद व वक्फ बोर्डों में गैर मुस्लिमों को शामिल करने और वक्फ संपत्तियों के बारे में कलेक्टर की शक्तियों पर भी अंतरिम आदेश पारित करने की मंशा जताई। लेकिन केंद्र सरकार के विरोध और पहले इन मुद्दों पर उसकी दलीलें…

Read More

व्हाइट हाउस ने अपनी मीडिया पॉलिसी में बदलाव किया है. नई पॉलिसी में रॉयटर्स, ब्लूमबर्ग और एसोसिएटेड प्रेस जैसी अंतरराष्ट्रीय न्यूज एजेंसियों को व्हाइट हाउस के प्रेस पूल से बाहर कर दिया गया है. इन न्यूज एजेंसियों को प्रेस पूल में अब स्थायी जगह नहीं मिलेगी. व्हाइट हाउस का प्रेस पुल करीब 10 मीडिया संस्थानों का एक समूह होता है. इसमें पत्रकार और फोटोग्राफर शामिल होते हैं. ये लोग राष्ट्रपति की हर छोटी-बड़ी गतिविधि को कवर करते हैं. दूसरे मीडिया संस्थान राष्ट्रपति से जुड़े कवरेज के लिए प्रेस पूल में शामिल ​मीडिया संस्थानों पर निर्भर रहते हैं. इस पॉलिसी में…

Read More