What's Hot
- 81 साल पुरानी बिड़ला की फ्लैगशिप कंपनी पर कस्टम्स का छापा, सर्च ऑपरेशन पर कंपनी ने दिया बड़ा अपडेट – राष्ट्रवाणी
- पहला ‘खलनायक’ जिसने बदली सिनेमा की तकदीर, Sholay के ‘गब्बर’ से हटकर थी क्रूरता; 100 सालों में कैसे बदले विलेन? – राष्ट्रवाणी
- पहले ठुकराया, अब Hanuman Ansh को मिली 100 करोड़ की OTT डील? फिल्म की प्रोड्यूसर ने तोड़ी चुप्पी – राष्ट्रवाणी
- भीतर से कैसी है पुतिन की ऑरेस सीनेट? आम लोग भी खरीद सकते हैं, लेकिन कैसे? कीमत भी जान लीजिए – राष्ट्रवाणी
- Jindal Steel ने स्टील कचरे से बनाई दुनिया की सबसे लंबी सड़क, गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज – राष्ट्रवाणी
- वेदांता को टक्कर देने वाले रुंगटा बंधु का फॉर्चून लिस्ट में आया पहली बार नाम, अनिल अग्रवाल के मुकाबले कितनी दौलत – राष्ट्रवाणी
- Jimmy Tata कौन हैं? जो बने भारत के सबसे बड़े प्राइवेट बैंक के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर – राष्ट्रवाणी
- खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए संसाधनों और अवसरों की नहीं होगी कमी: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय – राष्ट्रवाणी
लेखक: atulpradhan
नयी दिल्ली: कांग्रेस ने बांग्लादेश में हिंदू समुदाय के एक नेता भावेश चंद्र रॉय की हत्या की ंिनदा करते हुए शनिवार को कहा कि सरकार को तत्काल इस मामले को पड़ोसी देश का साथ उठाना चाहिए और दोषियों को न्याय के कठघरे में लाने के लिए दबाव डालना चाहिए। पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने आरोप लगाया कि इस घटना से स्पष्ट है कि बांग्लादेश के मुख्य सलाहकार मोहम्मद यूनुस के साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की हालिया मुलाकात विफल रही है। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने इस बात पर जोर दिया कि जब इस तरह की लक्षित ंिहसा को पनपने दिया…
दुबई: यमन के हूती विद्रोहियों के कब्जे वाले एक अहम तेल बंदरगाह पर अमेरिकी हवाई हमले में 70 से अधिक लोग मारे गए और 171 अन्य घायल हो गए। ईरान सर्मिथत हूती विद्रोहियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।रास ईसा बंदरगाह पर रात में अमेरिकी हवाई हमले के बाद टैंकर ट्रक जलते हुए मलबे में तब्दील हो गए। यह बंदरगाह ईंधन की आपूर्ति का एक प्रमुख केंद्र है और यही से यमन के हूती विद्रोहियों के कब्जे वाले क्षेत्रों को ईंधन पहुंचता है। हूती विद्रोहियों ने बताया कि हमले में कम से कम 74 लोग मारे गए और 171 अन्य…
नई दिल्ली: त्रिंकोमली के सामरिक जलक्षेत्र में पाकिस्तान और श्रीलंका की नौसेनाओं के बीच सैन्य अभ्यास की योजना को भारत की आपत्ति के बाद रद कर दिया गया है। नई दिल्ली ने प्रस्तावित नौसैनिक अभ्यास के संबंध में कोलंबो को अपनी चिंताएं बताई थीं। श्रीलंका- पाकिस्तान की नौसेनाओं ने यहां पर सैन्य अभ्यास करने की योजना बनाई थी गौरतलब है कि श्रीलंका के उत्तरपूर्वी तट पर स्थित त्रिंकोमली को हिंद महासागर क्षेत्र में, विशेष रूप से भारत के समुद्री सुरक्षा हितों के लिए महत्वपूर्ण है। सूत्रों ने बताया कि श्रीलंका- पाकिस्तान की नौसेनाओं ने त्रिंकोमली तट पर सैन्य अभ्यास करने…
नई दिल्ली: जेईई मेन सत्र 2 का रिजल्ट जारी कर दिया गया है. छात्र अब आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर अपना स्कोरकार्ड चेक और डाउनलोड कर सकते हैं. जेईई मेन में टॉप 2.5 लाख रैंक धारक JEE एडवांस्ड एग्जाम दे सकेंगे. ओमप्रकाश बेहरा ने जेईई मेन 2025 में ऑल इंडिया रैंक-1 हासिल कर ऑल इंडिया टॉप किया है. ओमप्रकाश ने जेईई मेन जनवरी सेशन में परफेक्ट स्कोर 300 में से 300 अंक हासिल किए थे. इसके अलावा, लगभग 2.5 लाख शीर्ष रैंकिंग वाले उम्मीदवारों को जेईई एडवांस्ड 2025 के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा, जिसका आयोजन इस साल भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी)…
19 अप्रैल 2024 का राशिफल बताता है कि आज का दिन कई राशियों के लिए सफलता, रचनात्मकता और आत्मविश्वास से भरा रहेगा। मेष और मकर राशि वालों को कार्यक्षेत्र में सराहना और प्रमोशन के योग हैं, जबकि वृषभ और मिथुन राशि के लोग पारिवारिक और सामाजिक संबंधों में मजबूती महसूस करेंगे। कर्क और कन्या राशि के लिए यह दिन क्रिएटिव और लर्निंग से भरपूर रहेगा, वहीं सिंह और वृश्चिक राशि वालों की लीडरशिप और इन्ट्यूशन काम आएगी। तुला राशि को रिश्तों में संतुलन बनाए रखने की सलाह दी गई है, जबकि धनु और कुंभ राशि के लोग नए अनुभवों और इनोवेशन…
शिमला: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कहा है कि हिमाचल प्रदेश के मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना द्वारा आयोजित होली पार्टी का कथित 1.22 लाख रुपये का बिल भुगतान के लिए राज्य के सामान्य प्रशासन विभाग (जीएडी) को भेजा जाना ‘‘नैतिक आचरण और प्रशासनिक शिष्टाचार’’ के खिलाफ है। दरअसल हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के ‘होटल हॉलिडे होम’ द्वारा जारी बिल की कथित प्रति आॅनलाइन सामने आई, जिसके बाद विवाद खड़ा हो गया। विपक्षी दल भाजपा ने इसे ‘‘सरकारी धन की बर्बादी’’ करार दिया। सक्सेना की सेवानिवृत्ति पर दी गई पार्टी में 14 मार्च को 75 मेहमानों के लिए दोपहर के…
नयी दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नौवें सिख गुरु तेग बहादुर के प्रकाश पर्व पर शुक्रवार को उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि उनका जीवन साहस एवं करुणा का प्रतीक है। मोदी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘मैं श्री गुरु तेग बहादुर जी के पावन प्रकाश पर्व पर हमारी भूमि के सबसे महान आध्यात्मिक पथप्रदर्शकों में से एक को अपनी विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। उनका जीवन साहस और करुणामय सेवा का प्रतीक है।’’ मोदी ने कहा कि उन्होंने अन्याय के खिलाफ अडिग होकर लड़ाई लड़ी। उन्होंने कहा, ‘‘उनकी शिक्षाएं हमें ऐसे समाज का निर्माण करने की प्रेरणा…
मुंबई: महाराष्ट्र के बीड में निलंबित पुलिस उपनिरीक्षक रंजीत कासले को बर्खास्त कर दिया गया है जिसने दावा किया था उसे सरपंच संतोष देशमुख हत्याकांड मामले में मुख्य आरोपी वाल्मिक कराड को ‘‘मुठभेड़’’ में ढेर करने की पेशकश की गई थी। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि छत्रपति संभाजीनगर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक ने एक सक्षम प्राधिकारी के तौर पर भारतीय संविधान के अनुच्छेद 311(2) (बी) के तहत कासले के खिलाफ यह कार्रवाई की है। एक अधिकारी ने बताया कि इससे पहले बीड पुलिस ने उच्च अधिकारियों को रिपोर्ट भेजकर कासले की बर्खास्तगी की सिफारिश…
नयी दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने नेशनल हेराल्ड मामले में सोनिया गांधी एवं राहुल गांधी के खिलाफ कार्रवाई के लिए ‘राजनीति’ को कारण बताए जाने को लेकर कांग्रेस की शुक्रवार को आलोचना की और भ्रष्टाचार के आरोपों का सामना कर रहे कांग्रेस नेताओं को चुनौती दी कि वे मामलों के त्वरित एवं समयबद्ध निपटारे के लिए अदालत का दरवाजा खटखटाएं। सत्तारूढ़ भाजपा ने गांधी परिवार के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के आरोप पत्र दाखिल करने के बाद विपक्षी पार्टी को घेरा है। उसने कांग्रेस शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों पर जनता के पैसे को ऐसे साप्ताहिक समाचार पत्र में विज्ञापन…
दुबई: यमन के हूती विद्रोहियों ने सोमवार को दावा किया कि तेल बंदरगाह रास ईसा को निशाना बनाकर किए गए अमेरिकी हवाई हमलों में 38 लोगों की मौत हो गई है और 102 अन्य घायल हुए हैं। यह हमला 15 मार्च से जारी अमेरिकी हवाई हमलों की श्रृंखला में सबसे घातक हमलों में से एक था। अमेरिकी सेना की सेंट्रल कमांड ने हमलों की पुष्टि की है, लेकिन हताहतों के बारे में पूछे जाने पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। इजराइली की सेना ने बताया कि शुक्रवार को ईरान सर्मिथत हूती विद्रोहियों द्वारा इजराइल की ओर एक मिसाइल दागी…
Services
राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।
हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।
संपादक : नीरज दीवान
मोबाइल नंबर : 7024799009
