लेखक: atulpradhan

छतरपुर. मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले के एक सरकारी अस्पताल में दो लोगों द्वारा एक बुजुर्ग को घसीटे जाने का वीडियो वायरल होने और फिर मामला दर्ज किए जाने के बाद एक चिकित्सक की सेवाएं समाप्त कर दी गई और एक वरिष्ठ स्वास्थ्य अधिकारी को निलंबित कर दिया गया है. यह घटना 17 अप्रैल की है जब नौगांव शहर के निवासी उद्धव सिंह जोशी (70) अपनी पत्नी की चिकित्सकीय जांच के लिए छतरपुर के जिला अस्पताल पहुंचे थे. उन्होंने पत्रकारों से कहा, ”समय से संबंधित पर्ची मिलने के बाद मैं काफी देर तक लाइन में खड़ा रहा. जब मेरी बारी आई…

Read More

इटावा. इटावा जिले में अपनी पत्नी और ससुराल के लोगों की प्रताड़ना से तंग आकर एक इंजीनियर में होटल के कमरे में कथित रूप से फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. पुलिस ने यह जानकारी दी. मृतक के परिजन के मुताबिक, उसने आत्महत्या से पहले एक वीडियो बनाया था जिसमें उसने अपनी पत्नी और ससुराल के लोगों पर प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए उन्हें इस आत्मघाती कदम के लिये जिम्मेदार ठहराया है. हालांकि पुलिस का कहना है कि परिजन ने उसे ऐसा कोई वीडियो उपलब्ध नहीं कराया है. सिविल लाइंस थाना प्रभारी विक्रम सिंह चौहान ने रविवार को बताया कि औरैया…

Read More

कोलकाता. मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) ने पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में हाल में हुए सांप्रदायिक दंगों की न्यायिक जांच की मांग करते हुए रविवार को आरोप लगाया कि सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) और विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने 2026 के विधानसभा चुनावों में फायदा उठाने के लिए मिलकर हिंसा की साजिश रची. दूसरी ओर, भाजपा ने आगाह किया है कि यदि चुनाव के बाद राज्य में पार्टी की सरकार बनी तो अपराधियों के खिलाफ ”बुलडोजर चलाया जाएगा.” राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) की अध्यक्ष विजया रहाटकर ने राज्य सरकार से हिंसा प्रभावित लोगों, विशेषकर महिलाओं की शिकायतों के…

Read More

चंडीगढ़. जेल में बंद कट्टरपंथी उपदेशक अमृतपाल सिंह के पिता तरसेम सिंह ने अपने बेटे की राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (एनएसए) के तहत हिरासत बढ़ाने के लिए आम आदमी पार्टी (आप) नीत पंजाब सरकार की रविवार को आलोचना की. उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार खडूर साहिब के सांसद अमृतपाल को सलाखों के पीछे रखना चाहती है क्योंकि वह उन्हें राजनीतिक क्षेत्र में ”खतरा” मानती है.तरसेम की यह प्रतिक्रिया पंजाब सरकार द्वारा एनएसए के तहत अमृतपाल की हिरासत को एक और साल के लिए बढ़ाये जाने के बाद आई है. सिखों की सर्वोच्च धार्मिक संस्था अकाल तख्त के जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह…

Read More

मुंबई. मुंबई इंडियंस ने रोहित शर्मा (नाबाद 76 रन) और सूर्यकुमार यादव (नाबाद 68 रन) के नाबाद अर्धशतकों तथा दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए 54 गेंद में 114 रन की अटूट साझेदारी से रविवार को यहां इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) एकतरफा मैच में चेन्नई सुपर किंग्स को हराकर लगातार तीसरी जीत दर्ज की. मुंबई इंडियंस इस जीत से आठ अंक लेकर कोलकाता नाइटराइडर्स को हटाकर तालिका में छठे स्थान पर पहुंच गई जबकि चेन्नई सुपर किंग्स चार अंक से अंतिम स्थान पर बनी रहेगी. रोहित ने 45 गेंद की पारी के दौरान चार चौके और छह छक्के जड़कर…

Read More

न्यूयॉर्क. लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी अमेरिका पहुंच गए हैं. अमेरिका पहुंचने के बाद गांधी ने यहां कारोबारियों और प्रवासी भारतीय समुदाय के सदस्यों के साथ बातचीत की है. कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष शनिवार को अमेरिका पहुंचे. वह 21-22 अप्रैल को रोड आइलैंड में ब्राउन यूनिर्विसटी का दौरा करेंगे. ‘इंडियन ओवरसीज कांग्रेस’ के प्रमुख सैम पित्रोदा ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ”युवाओं, लोकतंत्र और बेहतर भविष्य की आवाज…राहुल गांधी, आपका अमेरिका में स्वागत है. आइए सुनें, सीखें और साथ मिलकर निर्माण करें.” पित्रोदा ने रविवार को एक पोस्ट में कहा कि राहुल गांधी ने भारत की…

Read More

मुंबई इंडियंस ने रविवार को यहां इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) मैच में चेन्नई सुपर किंग्स को नौ विकेट से हराया। जडेजा और दुबे के अर्धशतक, सीएसके ने मुंबई इंडियंस को दिया 177 रन का लक्ष्य मुंबई. चेन्नई सुपर किंग्स रविंद्र जडेजा (नाबाद 53 रन) और शिवम दुबे (50 रन) के अर्धशतकों की मदद से रविवार को यहां इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) मैच में मुंबई इंडियंस के खिलाफ पांच विकेट 176 रन का स्कोर खड़ा करने में सफल रही. चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) ने धीमी शुरूआत की. पर पदार्पण करने वाले 17 वर्षीय आयुष म्हात्रे ने 15 गेंद में चार चौके…

Read More

बिलासपुर. हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और विपक्ष के नेता जय राम ठाकुर ने रविवार को कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि पार्टी ने हमेशा डॉ. बी आर आंबेडकर और उनके द्वारा बनाये गये संविधान का अपमान किया है. बिलासपुर के झंडुता विधानसभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा आयोजित बाबासाहब भीमराव आंबेडकर सम्मान अभियान के दौरान लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि आंबेडकर की विरासत को कमजोर करने का कांग्रेस का लंबा इतिहास रहा है. उन्होंने कहा, ”आजादी के बाद से कांग्रेस ने बाबासाहब और संविधान दोनों का अपमान किया है. यहां तक कि…

Read More

नयी दिल्ली. भारत ने 2014 से पहले आयोजित नौ एनईएलपी बोली दौरों से 36 अरब डॉलर से अधिक का निवेश आर्किषत किया है, और अब तक 177 तेल और गैस खोजें की हैं. पेट्रोलियम मंत्रालय द्वारा तैयार की गई एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई. नई अन्वेषण लाइसेंसिंग नीति (एनईएलपी) के तहत, अधिकतम खोज का वादा करने वाले बोलीदाताओं को ब्लॉक प्रदान किए गए, जिससे उन्हें सरकार के साथ लाभ साझा करने से पहले खोजे गए और उत्पादित तेल और गैस से निवेश की वसूली करने की अनुमति मिल सके. साल 2016 में, इसे राजस्व-साझाकरण मॉडल द्वारा प्रतिस्थापित किया…

Read More

नयी दिल्ली. दिल्ली में 2015 के स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर दिए गए भाषण से लेकर पिछले साल वाराणसी में एक नेत्र अस्पताल के उद्घाटन समारोह में दिए गए भाषण तक, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विभिन्न सांस्कृतिक विषयों पर दिए गए 34 भाषणों को अब एक पुस्तक में संकलित किया गया है. ‘संस्कृति का पांचवां अध्याय’ शीर्षक वाले इस पुस्तक में पिछले 10 वर्षों में विभिन्न अवसरों पर मोदी द्वारा भारतीय संस्कृति, परंपराओं, आध्यात्मिक मूल्यों व विरासत पर दिए गए भाषणों का उल्लेख है. जूना अखाड़े के प्रमुख आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि महाराज ने शुक्रवार शाम को राज्यसभा के…

Read More