What's Hot
- 81 साल पुरानी बिड़ला की फ्लैगशिप कंपनी पर कस्टम्स का छापा, सर्च ऑपरेशन पर कंपनी ने दिया बड़ा अपडेट – राष्ट्रवाणी
- पहला ‘खलनायक’ जिसने बदली सिनेमा की तकदीर, Sholay के ‘गब्बर’ से हटकर थी क्रूरता; 100 सालों में कैसे बदले विलेन? – राष्ट्रवाणी
- पहले ठुकराया, अब Hanuman Ansh को मिली 100 करोड़ की OTT डील? फिल्म की प्रोड्यूसर ने तोड़ी चुप्पी – राष्ट्रवाणी
- भीतर से कैसी है पुतिन की ऑरेस सीनेट? आम लोग भी खरीद सकते हैं, लेकिन कैसे? कीमत भी जान लीजिए – राष्ट्रवाणी
- Jindal Steel ने स्टील कचरे से बनाई दुनिया की सबसे लंबी सड़क, गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज – राष्ट्रवाणी
- वेदांता को टक्कर देने वाले रुंगटा बंधु का फॉर्चून लिस्ट में आया पहली बार नाम, अनिल अग्रवाल के मुकाबले कितनी दौलत – राष्ट्रवाणी
- Jimmy Tata कौन हैं? जो बने भारत के सबसे बड़े प्राइवेट बैंक के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर – राष्ट्रवाणी
- खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए संसाधनों और अवसरों की नहीं होगी कमी: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय – राष्ट्रवाणी
लेखक: atulpradhan
लखनऊ: बहुजन समाज पार्टी (सपा) की प्रमुख मायावती ने शनिवार को कहा कि सुशासन वह है जो संविधान के अनुसार पूरे देश को साथ लेकर चले। मायावती ने ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा, ‘‘पश्चिम के महाराष्ट्र, गुजरात तथा दक्षिण भारत के कर्नाटक, तमिलनाडु व केरल में बसपा संगठन के गठन की तैयारी व मजबूती एवं पार्टी के जनाधार को बढ़ाने आदि पर दिल्ली में हुई बैठक में गहन समीक्षा की गई। आगे पूरे तन, मन, धन से पार्टी के कार्यों को दिशा-निर्देशानुसार बढ़ाने का संकल्प लिया गया।’’ उन्होंने कहा, ‘‘जनगणना व उसके आधार पर लोकसभा सीट का पुन? आवंटन, नयी…
प्रयागराज: प्रयागराज के परेड ग्राउंड में एक टेंट कंपनी के गोदाम में शनिवार सुबह भीषण आग लग गई जिसमें दमकल के दो अधिकारी और पांच कर्मचारी झुलसने के कारण मामूली रूप से घायल हो गए। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि घटना सुबह करीब साढ़े छह बजे की है। घटनास्थल पर मौजूद गोदाम में काम करने वाले राहुल नाम के व्यक्ति ने बताया कि यह गोदाम ‘लल्लू जी एंड ब्रदर्स’ का है। मुख्य अग्निशमन अधिकारी (सीएफओ) डॉ. राजीव कुमार पांडेय ने कहा, ‘‘आग बुझाने के काम में दमकल की 18 गाड़ियों की मदद ली गई, जिनमें…
रायपुर: बेटे की शादी के एक दिन पहले पिता की हत्या कर दी गई। मृतक के गले में धारदार हथियार से कटने के निशान मिले है वहीं रीढ़ की हड्डी और शरीर के कई भाग में चोट है। पुलिस ने पुराने रंजिश में हत्या की आशंका जताई है। मामला दुर्ग जिले के कुम्हारी थाना क्षेत्र का है। सीएसपी छावनी हरीश पाटिल ने बताया कि कुम्हारी पुलिस जांच में जुटी है। पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। जानकारी के अनुसार रामपुर चोरहा गांव में शुक्रवार रात घर के बाहर गली में भागवत मारकंडे (55 साल) का शव…
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने उप प्रधानमंत्री व विदेश मंत्री इस्हाक डार की शनिवार से शुरू हुई अफगानिस्तान यात्रा के बीच अफगान शरणार्थियों पर शिकंजा और कड़ा करने की घोषणा की है। डार अफगानिस्तान के कार्यवाहक विदेश मंत्री आमिर खान मुत्तकी के निमंत्रण पर काबुल गए हैं, जहां वह मुत्तकी के साथ प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता करेंगे। विदेश मंत्रालय के अनुसार, डार कार्यवाहक प्रधानमंत्री मुल्ला हसन अखुंद और आर्थिक मामलों के कार्यवाहक उप प्रधानमंत्री मुल्ला अब्दुल गनी बरादर से भी मुलाकात करेंगे। डार के साथ एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल भी गया है और वार्ता के दौरान पाक-अफगान संबंधों के सभी आयामों पर…
कोरबा: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में चोरी के शक में आइसक्रीम फैक्टरी के दो मजदूरों को उनके मालिक और उसके सहयोगी ने कथित तौर पर यातनाएं दीं। आरोपियों ने श्रमिकों के नाखून उखाड़ दिए और उन्हें बिजली के झटके दिए। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के निवासी अभिषेक भांबी और विनोद भांबी को सिविल लाइंस पुलिस थाना क्षेत्र के खपराभट्टी इलाके में छोटू गुर्जर की आइसक्रीम फैक्टरी में काम के लिए एक ठेकेदार के जरिए रखा गया था। अधिकारी ने बताया कि 14 अप्रैल को गुर्जर और…
मध्यप्रदेश: भिड़ जिले में 10वीं कक्षा के एक छात्र ने पड़ोस में रहने वाली आठ वर्षीय बच्ची से कथित तौर पर दुष्कर्म किया। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने बृहस्पतिवार शाम की इस घटना के सिलसिले में 17 वर्षीय आरोपी को हिरासत में लिया और उसे किशोर न्यायालय में पेश किया। क्षेत्र के पुलिस अधिकारी मुकेश कुमार शाक्य ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि बच्ची घर पर अकेली थी जब उसी के पड़ोस में रहने वाला आरोपी घर में घुस आया और उससे कथित तौर पर दुष्कर्म किया। सूत्रों के अनुसार, बच्ची के…
रोम: ईरान के तेजी से बढ़ते परमाणु कार्यक्रम को लेकर ईरान और अमेरिका के बीच दूसरे दौर की वार्ता शनिवार को रोम में शुरू हुई। अमेरिका के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अमेरिकी अधिकारी ने पहचान गुप्त रखे जाने की शर्त पर रोम के कैमिलुशिया क्षेत्र में ओमानी दूतावास में बंद कमरे में हुई वार्ता के बारे में जानकारी दी। यह वार्ता पिछले सप्ताहांत ओमान में आयोजित प्रारंभिक बैठक पर आधारित होगी। वार्ता की मध्यस्थता फिर से ओमानी विदेश मंत्री बद्र अल-बुसैदी द्वारा की जाएगी। इस वार्ता की सफलता अमेरिकी अरबपति स्टीव विटकॉफ, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के पश्चिम एशिया…
बीजापुर: छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले की पहाड़ियों में सुरक्षाबलों ने नक्सलियों के बंकर से बड़ी संख्या में सोलर प्लेट और अन्य सामान बरामद किया है। पुलिस अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के पामेड़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत मुर्कराजगुट्टा गांव की पहाड़ी में सुरक्षाबलों ने नक्सलियों के एक बंकर से छह सोलर प्लेट, माओवादियों की दो र्विदयां, दो छत के पंखे और अन्य सामान बरामद किया है। उन्होंने बताया कि जिले जीड़पल्ली गांव में स्थित शिविर से केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के कोबरा बटालियन के दल को नक्सल विरोधी अभियान पर रवाना किया…
कोंडागांव: छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में कार की टक्कर से 30 वर्षीय कांग्रेस नेता की मौत के बाद पुलिस ने आरोपी भाजपा कार्यकर्ता को हिरासत में ले लिया है। पुलिस अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार शाम कोंडागांव थानांतर्गत डोगरीगुड़ा गांव के करीब भाजपा के स्थानीय कार्यकर्ता पुरेंद्र कौशिक की कार की टक्कर से युवा कांग्रेस के क्षेत्रीय नेता हेमंत भोयर की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि घटना उस समय हुई जब हेमंत भोयर और उनकी भाभी चंपी शादी की खरीदारी के लिए मोटरसाइकिल से कोंडागांव के स्थानीय बाजार जा रहे थे।…
कोच्चि: मलयालम फिल्म अभिनेता शाइन टॉम चाको को पुलिस ने शनिवार को मादक पदार्थ मामले में गिरफ्तार किया है। उनकी गिरफ्तारी उस घटना के संबंध में लगभग चार घंटे की लंबी पूछताछ के बाद हुई, जिसमें वह कथित तौर पर कोच्चि में एक होटल से मादक पदार्थों के सिलसिले में की गयी छापेमारी के दौरान भाग गए थे। पुलिस ने बताया कि उनके खिलाफ स्वापक औषधि एवं मन:प्रभावी पदार्थ (एनडीपीएस) अधिनियम की धारा 27 (किसी भी मादक द्रव्य या मनोवैज्ञानिक पदार्थ का सेवन) और 29 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि चिकित्सा जांच और आगे…
Services
राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।
हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।
संपादक : नीरज दीवान
मोबाइल नंबर : 7024799009
