What's Hot
- 81 साल पुरानी बिड़ला की फ्लैगशिप कंपनी पर कस्टम्स का छापा, सर्च ऑपरेशन पर कंपनी ने दिया बड़ा अपडेट – राष्ट्रवाणी
- पहला ‘खलनायक’ जिसने बदली सिनेमा की तकदीर, Sholay के ‘गब्बर’ से हटकर थी क्रूरता; 100 सालों में कैसे बदले विलेन? – राष्ट्रवाणी
- पहले ठुकराया, अब Hanuman Ansh को मिली 100 करोड़ की OTT डील? फिल्म की प्रोड्यूसर ने तोड़ी चुप्पी – राष्ट्रवाणी
- भीतर से कैसी है पुतिन की ऑरेस सीनेट? आम लोग भी खरीद सकते हैं, लेकिन कैसे? कीमत भी जान लीजिए – राष्ट्रवाणी
- Jindal Steel ने स्टील कचरे से बनाई दुनिया की सबसे लंबी सड़क, गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज – राष्ट्रवाणी
- वेदांता को टक्कर देने वाले रुंगटा बंधु का फॉर्चून लिस्ट में आया पहली बार नाम, अनिल अग्रवाल के मुकाबले कितनी दौलत – राष्ट्रवाणी
- Jimmy Tata कौन हैं? जो बने भारत के सबसे बड़े प्राइवेट बैंक के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर – राष्ट्रवाणी
- खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए संसाधनों और अवसरों की नहीं होगी कमी: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय – राष्ट्रवाणी
लेखक: atulpradhan
नयी दिल्ली. केंद्र सरकार ने बुधवार को दिल्ली उच्च न्यायालय को सूचित किया कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारतीय नागरिकता का मुद्दा गृह मंत्रालय के समक्ष विचाराधीन है. केंद्र के वकील की दलीलों पर गौर करते हुए मुख्य न्यायाधीश डीके उपाध्याय और न्यायमूर्ति तुषार राव गेडेला की पीठ ने मामले की सुनवाई 28 मई तक के लिए टाल दी. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने उच्च न्यायालय से गृह मंत्रालय को राहुल की नागरिकता पर फैसला लेने का निर्देश देने का अनुरोध किया है. अतिरिक्त महाधिवक्ता चेतन शर्मा ने उच्च न्यायालय से कहा, ”मामला विचाराधीन है.”…
नयी दिल्ली. विदेश मंत्रालय ने संसद की एक समिति को बताया है कि बांग्लादेश सरकार ने अल्पसंख्यकों के उत्पीड़न को स्वीकार नहीं करने के अलावा शेख हसीना सरकार गिरने के बाद हिंदुओं के खिलाफ हिंसा के पैमाने और स्वरूप को भी कमतर बताने की कोशिश की है. सूत्रों ने यह जानकारी दी. सूत्रों ने बताया कि विदेश मामलों पर कांग्रेस सांसद शशि थरूर की अध्यक्षता वाली स्थायी समिति के समक्ष मंत्रालय ने पड़ोसी देश में सार्वजनिक स्थानों पर धार्मिक प्रतीकवाद में वृद्धि को रेखांकित किया. मंत्रालय ने पड़ोसी देश में इस्लामी शासन की स्थापना की विचारधारा को बढ़ावा देने वाले…
गुवाहाटी. कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) टी20 मैच में बुधवार को यहां राजस्थान रॉयल्स को आठ विकेट से शिकस्त दी। रॉयल्स को नौ विकेट पर 151 रन पर रोकने के बाद केकेआर ने 17.3 ओवर में दो विकेट पर लक्ष्य हासिल कर लिया। केकेआर के लिए सलामी बल्लेबाज क्विंटन डिकॉक ने 61 गेंद में 97 रन की नाबाद पारी खेली। चक्रवर्ती और मोईन की फिरकी ने रॉयल्स की पारी को नौ विकेट पर 151 रन पर रोका वरुण चक्रवर्ती और मोईन अली की कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) की स्पिन जोड़ी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए…
नयी दिल्ली. कॉमेडियन कुणाल कामरा ने बॉलीवुड स्टूडियो टी-सीरीज की बुधवार को आलोचना करते हुए आरोप लगाया कि उनके स्टैंड-अप स्पेशल ”नया भारत” के लिए यूट्यूब पर कॉपीराइट उल्लंघन के लिए आपत्ति दर्ज करायी गई है. इस कार्यक्रम में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पर निशाना साधे जाने को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया था. कामरा ने बुधवार को कॉमेडी स्पेशल से एक नया वीडियो जारी किया, जिसमें उन्होंने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और उनकी नीतियों की आलोचना करने के लिए ”मिस्टर इंडिया” से ”हवा हवाई” की पैरोडी की. अनिल कपूर और दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी पर फिल्माये गए…
नयी दिल्ली. भारती एयरटेल और उसकी अनुषंगी भारती हेक्साकॉम ने उच्च लागत वाली स्पेक्ट्रम देनदारी के लिए दूरसंचार विभाग को समय से पहले 5,985 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भुगतान किया है. दूरसंचार कंपनी ने बुधवार को यह जानकारी दी. एयरटेल की अनुषंगी कंपनी नेटवर्क आई2आई ने भी स्वैच्छिक रूप से एक अरब डॉलर मूल्य की ‘स्थायी प्रतिभूतियों’ (परपेचुअल बॉन्ड) को भुनाया है. सुनील मित्तल की अगुवाई वाली कंपनी ने कहा, ”भारती एयरटेल और उसकी अनुषंगी कंपनी भारती हेक्साकॉम ने दूरसंचार विभाग को अतिरिक्त 5,985 करोड़ रुपये का समय से पहले भुगतान किया है. इसके साथ 2024 की नीलामी से संबंधित…
अलीगढ़. अलीगढ़ जिला अदालत परिसर में एक छोटी सी दुकान संचालित करने वाले एक जूस विक्रेता को कथित तौर पर सात करोड़ 79 लाख रुपये आयकर चुकाने का नोटिस मिला है. सराय रहमान इलाके के निवासी मोहम्मद रहीस को 18 मार्च को यह नोटिस प्राप्त हुआ जिसमें उन्हें 28 मार्च तक जवाब देने को कहा गया है. रहीस ने बताया कि वह बमुश्किल 400 रुपये प्रतिदिन कमाकर अपने बीमार माता-पिता सहित पूरे परिवार का भरण-पोषण करते हैं. उन्होंने कहा कि करोड़ों रुपये के नोटिस ने उन्हें बहुत परेशान कर दिया है. उन्होंने कहा, ”मुझे समझ में नहीं आ रहा है…
नयी दिल्ली: राज्यसभा में बुधवार को तृणमूल कांग्रेस की एक सदस्य ने मध्याह्न भोजन योजना के तहत भोजन पकाने में कम तेल का उपयोग करने संबंधी परामर्श को वापस लिए जाने की मांग करते हुए कहा कि इससे बच्चों के विकास पर असर पड़ेगा। शून्यकाल में यह मुद्दा उठाते हुए सेन ने कहा कि परामर्श में मध्याह्न भोजन योजना के तहत भोजन पकाने में तेल का उपयोग दस प्रतिशत कम करने को कहा गया है ताकि बच्चों में मोटापे की समस्या न बढ़े। उन्होंने कहा कि मध्याह्न भोजन योजना पर निर्भर कई बच्चे गरीब पृष्ठभूमि से आते हैं और उन्हें…
रायपुर/दुर्ग: कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता भूपेश बघेल तथा पार्टी विधायक देवेंद्र यादव के भिलाई शहर में स्थित परिसरों में बुधवार को केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) द्वारा छापे मारे जाने की कार्रवाई को राजनीति से प्रेरित बताते हुए इसकी ंिनदा की है। अधिकारियों ने बताया कि सीबीआई ने बुधवार को कथित 6,000 करोड़ रुपये के महादेव ऐप घोटाले के सिलसिले में कांग्रेस नेता बघेल के आवास पर छापेमारी की। छापेमारी में आईपीएस अधिकारी आनंद छाबड़ा, अभिषेक पल्लव और आरिफ शेख सहित वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के परिसरों को भी शामिल किया गया है। बघेल ने कहा है…
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के अशांत बलूचिस्तान प्रांत में इस महीने की शुरूआत में जाफर एक्सप्रेस के अपहरण में कथित तौर पर मदद करने वाले चार संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया है। मीडिया में छपी खबरों में यह जानकारी दी गई। प्रतिबंधित अलगाववादी संगठन बलूच लिबरेशन आर्मी (बीएलए) के विद्रोहियों ने 440 यात्रियों को ले जा रही जाफर एक्सप्रेस का अपहरण कर लिया था। इस हमले में 18 सुरक्षा र्किमयों सहित 26 बंधकों की जान चली गई। सेना ने अगले दिन सभी 33 विद्रोहियों को मार गिराया और 354 बंधकों को छुड़ाने का दावा किया। डॉन अखबार की खबर के मुताबिक बलूचिस्तान…
नयी दिल्ली: प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्य मंत्री डॉ जितेंद्र सिंह ने बुधवार को लोकसभा में कहा कि राजस्थान के सीकर में यूरेनियनम उत्खनन के लिए मंजूरी और औपचारिकताएं पूरी होने के बाद देश को परमाणु ऊर्जा उत्पादन के लिए एक बड़ा यूरेनियम भंडार मिलेगा। सिंह ने प्रश्नकाल में माकपा सांसद अमरा राम के पूरक प्रश्न का उत्तर देते हुए कहा कि सीकर में यूरेनियम के बड़े भंडार का पता चलने संबंधी सांसद की सूचना बिल्कुल सही है। उन्होंने कहा, ‘‘पर्यावरण मंजूरी की वजह से काम रुका हुआ है। प्रदेश सरकार के साथ इस संबंध में संपर्क बना हुआ है। मंजूरी…
Services
राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।
हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।
संपादक : नीरज दीवान
मोबाइल नंबर : 7024799009
