What's Hot
- 81 साल पुरानी बिड़ला की फ्लैगशिप कंपनी पर कस्टम्स का छापा, सर्च ऑपरेशन पर कंपनी ने दिया बड़ा अपडेट – राष्ट्रवाणी
- पहला ‘खलनायक’ जिसने बदली सिनेमा की तकदीर, Sholay के ‘गब्बर’ से हटकर थी क्रूरता; 100 सालों में कैसे बदले विलेन? – राष्ट्रवाणी
- पहले ठुकराया, अब Hanuman Ansh को मिली 100 करोड़ की OTT डील? फिल्म की प्रोड्यूसर ने तोड़ी चुप्पी – राष्ट्रवाणी
- भीतर से कैसी है पुतिन की ऑरेस सीनेट? आम लोग भी खरीद सकते हैं, लेकिन कैसे? कीमत भी जान लीजिए – राष्ट्रवाणी
- Jindal Steel ने स्टील कचरे से बनाई दुनिया की सबसे लंबी सड़क, गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज – राष्ट्रवाणी
- वेदांता को टक्कर देने वाले रुंगटा बंधु का फॉर्चून लिस्ट में आया पहली बार नाम, अनिल अग्रवाल के मुकाबले कितनी दौलत – राष्ट्रवाणी
- Jimmy Tata कौन हैं? जो बने भारत के सबसे बड़े प्राइवेट बैंक के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर – राष्ट्रवाणी
- खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए संसाधनों और अवसरों की नहीं होगी कमी: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय – राष्ट्रवाणी
लेखक: atulpradhan
नयी दिल्ली: उच्चतम न्यायालय ने कहा है कि बड़ी संख्या में पेड़ों को काटना मनुष्य की हत्या से भी बड़ा अपराध है। न्यायालय ने अवैध रूप से काटे गए प्रत्येक पेड़ के लिए एक व्यक्ति पर एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया। न्यायमूर्ति अभय एस ओका और न्यायमूर्ति उज्ज्वल भुइयां की पीठ ने यह टिप्पणी उस व्यक्ति की याचिका को खारिज करते हुए की, जिसने संरक्षित ‘ताज ट्रेपेज़यिम जोन’ में 454 पेड़ काट डाले थे। पीठ ने कहा, ‘‘ पर्यावरण के मामले में कोई दया नहीं होनी चाहिए। बड़ी संख्या में पेड़ों को काटना किसी इंसान की हत्या से भी…
डोंगरगढ़: नवरात्र पर्व के अवसर पर मां बम्लेश्वरी देवी के दर्शन करने के लिए हजारों श्रद्धालु डोंगरगढ़ पहुंचते हैं। यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने 30 मार्च से 6 अप्रैल तक 10 एक्सप्रेस ट्रेनों का अस्थायी स्टॉपेज डोंगरगढ़ में देने का निर्णय लिया है। इसके अलावा, दो लोकल ट्रेनों का विस्तार भी किया गया है, जिससे श्रद्धालु आसानी से अपनी यात्रा पूरी कर सकें। रेलवे द्वारा जारी सूचना के अनुसार, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, नागपुर मंडल ने गाड़ी संख्या 20843/20844 – बिलासपुर-भगत की कोठी एक्सप्रेस, बिलासपुर-बीकानेर एक्सप्रेस, बिलासपुर-मद्रास एक्सप्रेस, बिलासपुर-पुणे एक्सप्रेस, रायपुर-सिकंदराबाद एक्सप्रेस और अन्य प्रमुख…
चुराचांदपुर. मणिपुर के चुराचांदपुर जिले में पिछले सप्ताह रहस्यमय परिस्थितियों में मृत पाई गई नौ-वर्षीय बच्ची को मंगलवार को दफना दिया गया. शव दफनाये जाने के दौरान बच्ची की मां रो पड़ी और कहा कि उसकी बेटी एक खुशमिजाज एवं बुद्धिमान लड़की थी.मां ने कहा कि विश्वास करना मुश्किल है कि अब उनकी बच्ची नहीं रही. महिला ने अपनी बेटी के रिकॉर्ड किए गए गाने भी सुनाए.बच्ची के स्कूल के छात्रों ने नम आंखों से उसे अंतिम विदाई देते हुए पुष्पांजलि अर्पित की. बच्चों ने अपनी प्रधानाध्यापिका के मार्गदर्शन में विदाई गीत गाये और शव को पारंपरिक शॉल से लपेटा…
बलिया. बलिया जिले में सोशल मीडिया मंच ‘इंस्टाग्राम’ पर एक युवती की फोटो साझा करने को लेकर एक फोटोग्राफर की कथित तौर पर हत्या कर दी गई. पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि रेवती थाना क्षेत्र के खाकी बाबा मठिया के पास गेहूं के खेत में पिछले शनिवार की शाम चंदन बिंद (24) का क्षत-विक्षत शव मिला था. घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा. उन्होंने बताया कि मानगढ़ गांव का निवासी चंदन बिंद रानीगंज बाजार में फोटोग्राफी का काम…
नयी दिल्ली. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को कहा कि ‘हुर्रियत कॉन्फ्रेंस’ से जुड़े दो संगठनों ने अलगाववाद से सभी संबंध तोड़ने की घोषणा की है. शाह ने कहा कि यह कदम भारत की एकता को मजबूत करेगा. उन्होंने इस कदम का स्वागत करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार की एकीकरण नीतियों ने जम्मू-कश्मीर से अलगाववाद को बाहर कर दिया है. शाह ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ”हुर्रियत से जुड़े दो संगठनों ने अलगाववाद से सभी संबंध तोड़ने की घोषणा की है. मैं भारत की एकता को मजबूत करने की दिशा…
पुएब्लो. कोलोराडो की एक महिला के कुछ पालतू कुत्तों ने उसकी 76 वर्षीय मां पर हमला कर उनकी जान ले ली जिसके बाद महिला को गिरफ्तार कर लिया गया. पुएब्लो काउंटी शेरिफ कार्यालय के अनुसार, जेसिका हॉफ (47) को उसकी मां लावोन हॉफ की फरवरी में हुई मौत के सिलसिले में शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया. लावोन ‘डिमेंशिया’ से पीड़ित थीं और उन्हें 24 घंटे देखभाल की जरूरत थी.‘डिमेंशिया’ एक मानसिक रोग है जिसमें याददाश्त और सोचने-समझने की क्षमता कमजोर हो जाती है. शेरिफ कार्यालय के मुताबिक, जेसिका हॉफ तीन फरवरी को अपनी मां को कोलोराडो सिटी स्थित घर में…
नयी दिल्ली/श्रीनगर. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को कहा कि हुर्रियत कॉन्फ्रेंस के दो घटक दलों जम्मू और कश्मीर पीपुल्स मूवमेंट (जेकेपीएम) और जेएंडके डेमोक्रेटिक पॉलिटिकल मूवमेंट (जेकेडीपीएम) ने अलगाववाद से अपने सभी संबंध तोड़ने की घोषणा की है. उन्होंने कहा कि इससे भारत की एकता मजबूत होगी. जेकेपीएम का नेतृत्व शाहिद सलीम कर रहे हैं, जबकि जेकेडीपीएम का नेतृत्व वकील शफी रेशी कर रहे हैं. सलीम ने एक बयान में कहा कि उन्होंने खुद को और अपने संगठन को अलगाववादी विचारधारा से अलग कर लिया है और भारत और संविधान के प्रति निष्ठा का संकल्प लिया है.…
नयी दिल्ली. शिवसेना (उबाठा) सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा कि उच्च न्यायालय के एक न्यायाधीश के आवास से नकदी बरामद होने के आरोपों के मद्देनजर न्यायिक जवाबदेही पर राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ द्वारा मंगलवार को बुलाई गई बैठक में कोई निष्कर्ष नहीं निकला. बैठक के बाद संसद परिसर में मीडिया से बात करते हुए उन्होंने यह भी कहा कि सदन अगले सप्ताह इस मुद्दे पर चर्चा कर सकता है.चतुर्वेदी ने कहा, ”आज की बैठक में कोई निष्कर्ष नहीं निकला. सभापति अब सदन के नेताओं के साथ व्यक्तिगत रूप से इस पर चर्चा करेंगे और निष्कर्ष पर पहुंचेंगे… इस पर…
बेंगलुरु. सोना तस्करी मामले में गिरफ्तार कन्नड अभिनेत्री हर्षवर्धनी रान्या उर्फ ??रान्या राव ने (सोना) खरीद के लिए हवाला का इस्तेमाल करने की बात स्वीकार की है. अभियोजन पक्ष ने मंगलवार को एक विशेष अदालत के समक्ष यह दलील दी. इस बीच, अदालत ने बचाव और अभियोजन पक्ष की दलीलों की विस्तृत सुनवाई के बाद अभिनेत्री की जमानत याचिका पर अपना फैसला 27 मार्च तक सुरक्षित रख लिया. अभियोजन पक्ष के अनुसार, राव ने सोने की खरीद के लिए हवाला का उपयोग करने की बात स्वीकार की है, जो उनके खिलाफ मामले को मजबूत करता है. सुनवाई के दौरान राव…
नयी दिल्ली. उच्चतम न्यायालय ने इलाहाबाद उच्च न्यायालय के उस विवादास्पद फैसले का स्वत: संज्ञान लिया है जिसमें कहा गया था कि केवल स्तन पकड़ना और ‘पजामा’ का नाड़ा तोड़ना दुष्कर्म या दुष्कर्म के प्रयास का मामला नहीं माना जा सकता. न्यायमूर्ति बी आर गवई और ऑगस्टीन जॉर्ज मसीह की पीठ बुधवार को इस मामले की सुनवाई करेगी. कानूनी विशेषज्ञों ने बलात्कार के आरोप की परिभाषा पर इलाहाबाद उच्च न्यायालय की टिप्पणी की निंदा की थी और न्यायाधीशों से संयम बरतने को कहा था. विशेषज्ञों ने कहा था कि ऐसे बयानों के कारण न्यायपालिका में लोगों के विश्वास में कमी…
Services
राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।
हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।
संपादक : नीरज दीवान
मोबाइल नंबर : 7024799009
