अयोध्या. अयोध्या जिला प्रशासन ने यहां राम पथ, धर्म पथ और 14 कोसी तथा पंचकोसी परिक्रमा मार्ग सहित महत्वपूर्ण धार्मिक मार्गों पर मांस की बिक्री प्रतिबंधित करने के लिए कार्रवाई शुरू कर दी है. एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी. खाद्य सुरक्षा अधिकारी मानिक चंद ने पुष्टि की कि यह मुद्दा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जनता दरबार में उठाया गया, जिस दौरान राम पथ, भक्ति पथ, धर्म पथ और 14 कोसी मार्ग पर स्थित मांस की दुकानों के बारे में विशेष रूप से शिकायत की गई.

उन्होंने बताया कि इसके बाद, इन प्रतिष्ठानों का निरीक्षण करने के लिए एक टीम बनाई गई. उन्होंने बताया कि इन निर्दष्टि धार्मिक मार्गों पर मांस की 22 दुकानें संचालित होती पाई गईं. चंद ने कहा, “मांस की दुकानों के मालिकों को नोटिस जारी किए जा रहे हैं और उन्हें अपनी दुकानों को कहीं और स्थानांतरित करने के लिए सात दिन की समय सीमा दी गई है. ऐसा न करने पर कार्रवाई की जाएगी.” अयोध्या के महापौर गिरीशपति त्रिपाठी ने भी बताया कि इन इलाकों में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की योजना बनाई जा रही है.

त्रिपाठी ने कहा, “काफी समय से मांस की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने के लिए चर्चा चल रही थी. यह तय किया गया कि राम पथ पर मांस की बिक्री पर रोक लगाई जानी चाहिए.” उन्होंने कहा कि जल्द ही इन इलाकों में शराब की बिक्री पर रोक लगाने के लिए भी कदम उठाए जाएंगे.

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version