राष्ट्रवाणी: हम कई बार देखते हैं कि कुछ बच्चे बड़े होने के बाद भी रात में सोते समय बिस्तर पर पेशाब कर देते हैं. जिससे पेरेंट्स उन्हें डांटते हैं, पर उन्हें शर्मिंदा महसूस कराने की जगह इस समस्या को जानना जरूरी है. इस समस्या को मेडिकल भाषा में नॉक्टर्नल एन्यूरिसिस कहा जाता है. कई बार बच्चे का शरीर रात में ज्यादा पेशाब बनाता है या उसका मूत्राशय पूरी रात पेशाब रोकने के लिए पूरी तरह विकसित नहीं होता. ऐसे में बच्चे को नींद में पेशाब करने की जरूरत महसूस नहीं होती और बिस्तर गीला हो जाता है. रात में शरीर एक खास हार्मोन बनाता है, जो पेशाब बनने की मात्रा को कम करने में मदद करता है. कुछ बच्चों में इस हार्मोन की मात्रा कम होने के कारण रात में ज्यादा पेशाब बनता है. वहीं, कुछ बच्चे इतनी गहरी नींद में सोते हैं कि मूत्राशय भरने का संकेत मिलने के बाद भी उनकी नींद नहीं खुलती. इसके अलावा, अगर माता-पिता को बचपन में यह समस्या रही है, तो बच्चों में भी इसकी संभावना बढ़ सकती है. कई बार कब्ज की वजह से भी बच्चों को रात में बिस्तर पर पेशाब करने की समस्या होती है. आंतों में मल जमा होने से मूत्राशय पर दबाव पड़ता है, जिससे पेशाब रोकने में परेशानी होती है. इसके अलावा, स्कूल बदलने, परिवार में किसी बड़े बदलाव या मानसिक तनाव के कारण भी यह समस्या दोबारा शुरू हो सकती है. अगर बच्चा 5 साल की उम्र के बाद भी नियमित रूप से बिस्तर पर पेशाब करता है, तो डॉक्टर से सलाह लेना बेहतर है. खासकर अगर बच्चा कई महीनों तक रात में बिस्तर गीला नहीं करता था, लेकिन अचानक दोबारा ऐसा होने लगा है तो इसकी वजह जानना जरूरी है. पेशाब करते समय दर्द, बहुत ज्यादा प्यास लगना या दिन में भी बार-बार पेशाब आने जैसे लक्षण हों, तो डॉक्टर को जरूर दिखाएं. Disclaimer: यह जानकारी रिसर्च स्टडीज और विशेषज्ञों की राय पर आधारित है. इसे मेडिकल सलाह का विकल्प न मानें. किसी भी नई गतिविधि या व्यायाम को अपनाने से पहले अपने डॉक्टर या संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें Check out below Health Tools-Calculate Your Body Mass Index ( BMI ) Calculate The Age Through Age Calculator निर्जला गौड़ इस वक्त ABP Live की लाइफस्टाइल डेस्क पर इंटर्न के तौर पर काम कर रही हैं. वह मंदसौर यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में अपनी डिग्री कर रही हैं. इससे पहले वह EBNW Stories में कंटेंट राइटर के तौर पर इंटर्नशिप कर चुकी हैं. डिजिटल जर्नलिज्म और कंटेंट क्रिएशन में उनकी खास रुचि है. आसान, आकर्षक और रिलेटेबल अंदाज में कहानियों को पेश करना और पाठकों तक जानकारी को प्रभावी तरीके से पहुंचाना उनकी खासियत है. We use cookies to improve your experience, analyze traffic, and personalize content. By clicking “Allow All Cookies”, you agree to our use of cookies.
Trending
- साय कैबिनेट की बैठक ख़त्म, दिवाली से ठीक पहले इन अहम प्रस्तावों को मिली मंत्रिमंडल की मंजूरी, आप भी पढ़ें – राष्ट्रवाणी
- चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ के संभावित प्रभाव को देखते हुए छत्तीसगढ़ में सतर्कता बरतने के निर्देश – राष्ट्रवाणी
- चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ से उर्जाधानी में अलर्ट, कलेक्टर बोले, ‘पेयजल, भोजन, रोशनी और चिकित्सा की व्यवस्था सुनिश्चित करें’ – राष्ट्रवाणी
- छत्तीसगढ़ के कई जिलों में छुट्टी का ऐलान, इतने दिनों के लिए बंद रहेंगे सभी स्कूल, चक्रवाती तूफान के चलते लिया गया बड़ा फैसला – राष्ट्रवाणी
- छत्तीसगढ़ सरकार का सबसे भ्रष्ट डिपार्टमेंट कौन सा? ACB और EOW ने जारी किये हैरान कर देने वाले आंकड़े, आप भी देखें – राष्ट्रवाणी
- रूस में छत्तीसगढ़ के युवक को हिरासत में लिए जाने का दावा, बहन ने सरकार से मदद मांगी – राष्ट्रवाणी
- छत्तीसगढ़ के किसानों के लिए जरूरी खबर, धान बेचने के लिए घर बैठे ऐसे मिलेगा टोकन, जानिए पूरा प्रोसेस – राष्ट्रवाणी
- छत्तीसगढ़ में शासकीय सेवकों, उनके आश्रितों के लिए कैशलेस चिकित्सा सुविधा लागू होगी—पढ़ें इनसाइड स्टोरी – राष्ट्रवाणी
