राष्ट्रवाणी: प्रतिनिधि, रायपुर। बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र ने छत्तीसगढ़ में बारिश का नया दौर तेज होने के संकेत दिए हैं। मौसम विभाग के अनुसार अगले चार दिनों तक मानसून सक्रिय रहने की संभावना है। इसका सबसे ज्यादा असर उत्तर छत्तीसगढ़ में दिखाई देगा, जहां अगले तीन दिनों तक कुछ हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ वज्रपात की भी चेतावनी जारी की गई है। इससे पहले बुधवार को प्रदेश में कई जगह हल्की से मध्यम बारिश हुई, जबकि उत्तर छत्तीसगढ़ के कुछ स्थानों पर भारी बारिश दर्ज की गई। ओड़गी, वाड्रफनगर और डौरा कोचली में सात-सात सेंटीमीटर बारिश हुई। रघुनाथनगर, चलगली और कुसमी में पांच- पांच सेंटीमीटर वर्षा दर्ज की गई। बंगाल की खाड़ी में पश्चिम बंगाल-बांग्लादेश तट के पास बना कम दबाव का क्षेत्र अगले 12 घंटे में और स्पष्ट होने तथा इसके बाद अवदाब में बदलने की संभावना है। इसके प्रभाव से उत्तर छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में अगले तीन दिनों तक भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। अगले चार दिनों तक क्षेत्र में मध्यम से भारी वर्षा का दौर जारी रहने की संभावना है। निचले इलाकों में जलभराव और नदी-नालों के जलस्तर बढ़ने की स्थिति बन सकती है। प्रशासन और लोगों को मौसम के बदलाव पर नजर रखने की जरूरत होगी। राजधानी में 13 अगस्त को आकाश सामान्यतः मेघमय रहने की संभावना है। एक-दो बार बारिश या गरज-चमक के साथ वर्षा हो सकती है। अधिकतम तापमान 32 और न्यूनतम 26 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है। बुधवार को रायपुर में अधिकतम तापमान 33.2 डिग्री दर्ज हुआ, जो सामान्य से 2.9 डिग्री अधिक था। न्यूनतम तापमान 25.6 डिग्री रहा। दिन में आर्द्रता 91 प्रतिशत तक पहुंचने से उमस बनी रही। राजधानी में सुबह और शाम के समय बादलों की सक्रियता बढ़ने से स्थानीय स्तर पर वर्षा की संभावना बनी रहेगी। पिछले 24 घंटे में ओड़गी, वाड्रफनगर और डौरा कोचली में सात-सात सेंटीमीटर वर्षा दर्ज की गई। रघुनाथनगर, चलगली और कुसमी में पांच-पांच सेंटीमीटर बारिश हुई। तमनार और चांदो में चार-चार सेंटीमीटर, जबकि अंबिकापुर में 2.6 सेंटीमीटर बारिश दर्ज की गई। प्रदेश में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 33.2 डिग्री रायपुर और दुर्ग में रहा। सबसे कम न्यूनतम तापमान 22.4 डिग्री पेंड्रारोड में दर्ज किया गया। मौसमी वर्षा अब सामान्य से सात प्रतिशत कम है, लेकिन आने वाले दिनों की बारिश से यह अंतर कम होने की संभावना है।
Trending
- NSE IPO में हिस्सेदारी बेच दिग्गज सरकारी इंश्योरेंस कंपनी कमाएगी मुनाफा, CMD ने बताया प्लान – राष्ट्रवाणी
- पुतिन के BRICS देशों को दिए शानदार ऑफर से ट्रंप-EU की बढ़ेगी टेंशन? बनेगा नया बीमा और अनाज बाजार! – राष्ट्रवाणी
- JP Associates की तरह अनिल अंबानी की 5 कंपनियां जिन पर लगा ‘दिवालिया’ का ठप्पा, कैसे तबाह हुआ सब कुछ? – राष्ट्रवाणी
- Hanuman Ansh की ग्रैंड सक्सेस पर 21 वर्षीय प्रोड्यूसर ने जताई खुशी, बोलीं- ‘नीब करोली बाबा का चमत्कार’ – राष्ट्रवाणी
- Ganesh Chaturthi पर खूब बजता है शोले के ‘गब्बर सिहं’ का गाना, 6 सिंगर्स ने मिलकर छेड़ा था सुरों का ‘महासंग्राम’ – राष्ट्रवाणी
- महेश बाबू और Priyanka Chopra की Varanasi के सेट से लीक हुई तस्वीर, फैंस बोले- राजामौली कर क्या रहे हैं? – राष्ट्रवाणी
- 45 साल पुराना Lata Mangeshkar का सबसे ‘रसीला’ गाना, राजेश खन्ना-हेमा मालिनी की जोड़ी, आज भी देता है दिल को सुकून – राष्ट्रवाणी
- बिहान की सोलर दीदियों ने बढ़ाया आत्मनिर्भरता की ओर कदम—देखें क्या है पूरा सच – राष्ट्रवाणी
