राष्ट्रवाणी: दिसंबर 2026 में बैंक छुट्टियों की पूरी सूची जारी हो गई है, जिसमें विभिन्न राज्यों में क्षेत्रीय त्योहारों और राष्ट्रीय पर्वों के कारण बैंक बंद रहेंगे। बैंक जाने से पहले अपने शहर की छुट्टियों का कैलेंडर जांच लें, क्योंकि क्रिसमस, गोवा मुक्ति दिवस और लोसूंग जैसे कई अवसरों पर सेवाएं प्रभावित रहेंगी।
बैंकों की छुट्टियों की लिस्ट (एआई फोटो) दिसंबर 2026 में कई राज्यों में बैंक अवकाश क्रिसमस, गोवा मुक्ति दिवस पर देशभर में बैंक बंद रहेंगे बैंक जाने से पहले अपने शहर की छुट्टियों की सूची जांचें बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। साल का आखिरी महीना शुरू होने वाला है। अगर आपको अगले महीने बैंक से जुड़े जरूरी काम निपटाने हैं, तो हॉलिडे कैलेंडर जरूर देख लें।
दिसंबर में कई क्षेत्रीय त्योहारों और राष्ट्रीय स्तर पर मनाए जाने वाले पर्वों के कारण अलग-अलग राज्यों में बैंकिंग सेवाएं प्रभावित रहेंगी। क्रिसमस, गोवा मुक्ति दिवस, लोसूंग और अन्य क्षेत्रीय अवसरों पर कई शहरों में बैंक शाखाओं पर ताले लटके रहेंगे। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के बैंक हॉलिडे कैलेंडर के मुताबिक, दिसंबर में छुट्टियों की तारीखें हर राज्य और शहर के लिए अलग-अलग हैं।
इसकी वजह यह है कि कुछ छुट्टियां स्थानीय त्योहारों, धार्मिक आयोजनों और क्षेत्रीय महापुरुषों की जयंती या पुण्यतिथि से जुड़े होते हैं। ये छुट्टियां नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट के प्रावधानों के तहत निर्धारित की जाती हैं। इसके अलावा, देशभर में बैंक दूसरे और चौथे शनिवार के साथ-साथ रविवार को भी बंद रहते हैं।
ऐसे में किसी भी बैंक शाखा में जाने से पहले अपने शहर की छुट्टियों का ब्योरा जान लेना बेहतर रहेगा। आरबीआई के नियमों के मुताबिक, देश के सभी बैंक हर महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को बंद रहते हैं। दिसंबर 2026 में ये तारीखें 12 और 26 दिसंबर हैं।
इसके साथ ही महीने के चार रविवार यानी 6, 13, 20 और 27 दिसंबर को भी बैंक शाखाओं में छुट्टी रहेगी।

