कानपुर: कानपुर के किदवई नगर विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक महेश त्रिवेदी का एक कथित वीडियो सामने आया है जिसमें उन्हें ‘‘विधायक निधि से 10 प्रतिशत कमीशन’’ मिलने की बात कहते सुना जा सकता है।

पार्टी कार्यकर्ताओं की एक बैठक के दौरान दिए गए इस कथित बयान का वीडियो बृहस्पतिवार को सोशल मीडिया पर प्रसारित हो गया, जिसके बाद इसकी हर जगह आलोचना हो रही है। वीडियो में विधायक त्रिवेदी को पार्टी कार्यकर्ताओं से ‘‘समाहित’’ रहने की अपील करते हुए यह कहते सुने जा सकते हैं, ‘‘…और अगर हम समाहित नहीं रहते हैं तो हमें तो तब भी तनख्वाहएं मिल रही हैं और 10 प्रतिशत विधायक निधि का कमीशन भी मिल रहा है, इमानदारी की बात तो यह है…लेकिन तुम लोगों को क्या मिल रहा है।’’

विवाद और गहरा तब हो गया जब विधायक त्रिवेदी ने कथित तौर पर ंिहदुओं को अपनी सुरक्षा के लिए घरों में तलवार और भाले रखने की सलाह दी। वीडियो में वह ंिहदुओं की तुलना जानवरों से करते हुए यह कहते सुने जा सकते हैं, ‘‘जानवर भी आत्मरक्षा के लिए अपने सींगों का इस्तेमाल करते हैं, जबकि ंिहदू अपनी रक्षा के लिए कोई कदम नहीं उठाते।’’

अब तक न तो विधायक महेश त्रिवेदी ने और न ही भाजपा नेतृत्व ने इस विवादास्पद वीडियो पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया दी है।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version