राष्ट्रवाणी: प्रतिनिधि, रायपुर। 79वें वार्षिक अंतरराष्ट्रीय निरंकारी संत समागम में शामिल होने वाले श्रद्धालुओं के लिए रेलवे ने यात्रा सुविधा बढ़ाई है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (दपूमरे) से होकर गुजरने वाली दो जोड़ी एक्सप्रेस ट्रेनों को उत्तर रेलवे के दिल्ली मंडल स्थित भोड़वाल माजरी स्टेशन पर दो मिनट का अस्थायी ठहराव दिया गया है।

रेलवे ने श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए इस अस्थायी ठहराव को तय तारीख से 10 दिन पहले शुरू करने का फैसला किया है। पहले यह व्यवस्था 30 सितंबर से लागू होनी थी। अब यात्रियों को 20 सितंबर से 31 अक्टूबर तक इसका लाभ मिलेगा।

रेलवे की समय-सारणी के मुताबिक, ट्रेन संख्या 20807 विशाखापटनम-अमृतसर हीराकुंड एक्सप्रेस 20 सितंबर से 31 अक्टूबर तक भोड़वाल माजरी स्टेशन पर दोपहर 15:48 बजे पहुंचेगी और 15:50 बजे रवाना होगी। वापसी में ट्रेन संख्या 20808 अमृतसर-विशाखापटनम हीराकुंड एक्सप्रेस सुबह 05:56 बजे स्टेशन पहुंचेगी और 05:58 बजे आगे रवाना होगी।

ट्रेन संख्या 20847 दुर्ग-शहीद कप्तान तुषार महाजन (ऊधमपुर) एक्सप्रेस सुबह 08:41 बजे भोड़वाल माजरी पहुंचेगी और 08:43 बजे रवाना होगी। वहीं, ट्रेन संख्या 20848 शहीद कप्तान तुषार महाजन ऊधमपुर-दुर्ग एक्सप्रेस सुबह 09:35 बजे पहुंचेगी और 09:37 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी। इस व्यवस्था से देशभर से समागम में पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को आवागमन में सहूलियत मिलेगी।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version