राष्ट्रवाणी: प्रतिनिधि, बिलासपुर: ग्राम पंचायत बन्नाकडीह के भगड़ापारा में बीते कई दिनों से जारी बिजली संकट को लेकर रविवार को ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। भीषण गर्मी और लगातार कम वोल्टेज से प रेशान ग्रामीणों ने बिजली मरम्मत के लिए पहुंचे वाहन और विद्युत कर्मचारियों को मौके पर ही रोककर घेर लिया। ग्रामीणों ने साफ कहा कि जब तक बिजली व्यवस्था पूरी तरह दुरुस्त नहीं होगी, कर्मचारियों को जाने नहीं दिया जाएगा। कम वोल्टेज के कारण घरों के पंखे तक ठीक से नहीं चल रहे हैं। सबसे गंभीर स्थिति पानी को लेकर बनी हुई है। गांव का बोर बिजली पर निर्भर है, लेकिन कम वोल्टेज के चलते बोर नहीं चल पा रहा, जिससे घरों में पानी की आपूर्ति प्रभावित हो गई है। ग्रामीणों ने विद्युत विभाग के उच्च अधिकारियों को मौके पर बुलाकर समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग की। साथ ही ग्रामीणों ने कहा कि जरा सा हवा चलने,पानी गिरते ही बिजली बंद हो जाती है। ग्रामीणों ने इसका स्थायी निराकरण करने की मांग की है। हालांकि अधिकारियों के निर्देश पर कर्मियों ने व्यवस्था दुरुस्त कर दी है। अधिकारी ने सोमवार को ट्रांसफार्मर लगाने की बात कही है। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र का बिजली लोड काफी बढ़ चुका है। बावजूद इसके विभाग ने 63 केवी का ट्रांसफार्मर लगा रखा है। क्षमता से अधिक लोड के कारण ट्रांसफार्मर टिक नहीं पा रहा और बार-बार फ्यूज उड़ रहा है ग्रामीणों ने बढ़े लोड के अनुरूप अधिक क्षमता का ट्रांसफार्मर लगाने की मांग की है।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version