बिलासपुर. छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई तथा चार अन्य घायल हो गए. पुलिस अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी. पुलिस के अनुसार जिले के कोनी थाना क्षेत्र में रविवार रात तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलट गई. हादसे में इशु रत्नाकर (26) और भास्कर राजपूत (22) की मौत हो गई और अभिषेक बघेल, शेखर चंद्रवंशी, श्याम सिंह राजपूत और इशु का भाई दिशु रत्नाकर घायल हो गए.

कोनी थाना प्रभारी भावेश शेंडे ने बताया कि सक्ती जिले के खरकेना गांव का निवासी इशु बिलासपुर में रहकर लोक सेवा आयोग (पीएससी) की तैयारी कर रहा था. उन्होंने बताया कि रविवार रात इशु, उसका भाई दिशु और चार मित्र एक कार में सवार होकर भोजन करने के लिए रतनपुर की ओर जा रहे थे. कार इशु ही चला रहा था. थाना प्रभारी के अनुसार तुर्काडीह चौक के करीब कार अनियंत्रित होकर पलट गई. तेज रफ्तार के कारण कार चार बार पलटकर सड़क से दूर झाड़ियों में जा गिरी.

उन्होंने बताया कि हादसे में इशु और भास्कर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाकी चार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए.
सूचना मिलते ही पुलिस दल मौके पर पहुंचा और कार में फंसे शव व घायलों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया. थाना प्रभारी ने बताया कि घायलों को पहले छत्तीसगढ़ आयुर्विज्ञान संस्थान (सिम्स) और बाद में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया. घायलों में से तीन की हालत गंभीर है. अधिकारियों के मुताबिक घायल अभिषेक बघेल के बयान पर कोनी पुलिस ने मामला दर्ज किया है. सोमवार को शवों का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया और मामले की जांच कर रही है.

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version