राष्ट्रवाणी: प्रतिनिधि, जगदलपुर। छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं जगदलपुर विधायक किरण सिंह देव बुधवार को उत्तर प्रदेश के ललितपुर के पास हुए एक सड़क हादसे में घायल हो गए। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार उन्हें उपचार के लिए झांसी मेडिकल कॉलेज ले जाया जा रहा है। बताया जा रहा है कि श्री देव अपने परिवार के साथ बाबा बागेश्वर धाम के दर्शन के लिए गए हुए थे। इंटरनेट मीडिया में प्रसारित तस्वीर घटना की किरण देव अपने परिवार के साथ मंगलवार को बाबा बागेश्वर धाम के दर्शन के लिए गए थे। इसी दौरान वहां से लौटते समय ललितपुर के पास उनकी कार सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से टकरा गई। दुर्घटना के बाद स्थानीय प्रशासन और राहत दल मौके पर पहुंचा तथा उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। चिकित्सकों के अनुसार उनकी स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। हादसे की सूचना मिलते ही भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में चिंता की लहर दौड़ गई। फोन पर वे घटना की जानकारी लेते दिखाई दिए। पार्टी नेताओं और समर्थकों ने उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।
Trending
- डुमका, झारखंड: मुआवजे को लेकर ग्रामीणों ने नेवेली उत्तर प्रदेश पावर कोयला खदान का काम रोक दिया – भारतीय पीएसयू
- ‘अंधेरे’ में डूबे छत्तीसगढ़ के 700 सरकारी कार्यालय, बिल जमा नहीं करने पर बिजली कंपनी की सख्ती – राष्ट्रवाणी
- वायरल VIDEO पर बड़ी कार्रवाई: मेडिकल स्टोर सील, संचालक को नोटिस, बिना डिग्री दवा बेचने और इंजेक्शन लगाने का है मामला – राष्ट्रवाणी
- ₹1 लाख में सरकारी पोस्टिंग दिलाने के आरोप वाले पुराने केस से लेकर विधायक कार्यालय तक पहुंचा प्रवेश पाण्डे का सफर – राष्ट्रवाणी
- सरगुजा में नीलामी से पांच सौ रुपये में खरीदी गोवंश को जंगल में काटा, दो गिरफ्तार – राष्ट्रवाणी
- BRICS के खत्म होते ही कच्चे तेल पर भारत-चीन की बड़ी तैयारी, हरदीप पुरी से मिले पेट्रोलियम कंपनी के चीनी अधिकारी – राष्ट्रवाणी
- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने मुड़घुसरी में 1.48 करोड़ रुपए के तीन सड़क का किया भूमिपूजन—पढ़ें इनसाइड स्टोरी – राष्ट्रवाणी
- छत्तीसगढ़ में मतांतरण विरोधी कड़े कानून के बाद ईसाई मिशनरियों ने बदली रणनीति: प्रार्थना सभाओं के नाम पर थोक में आवेदन – राष्ट्रवाणी
