राष्ट्रवाणी: अमित पाण्डेय, डोंगरगढ़। धर्म नगरी डोंगरगढ़ में सोशल मीडिया पर वायरल हुए दो अलग-अलग सीसीटीवी वीडियो ने शहर में सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। दोनों वीडियो में कम उम्र का एक बच्चा कथित तौर पर चोरी की वारदात को अंजाम देता दिखाई दे रहा है। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि दोनों घटनाएं दिन के उजाले में हुईं और दोनों मामलों में बच्चा अकेले पूरी वारदात को अंजाम देता नजर आ रहा है। पहला वायरल वीडियो ट्रकों से चोरी की घटना का बताया जा रहा है। वीडियो में एक बच्चा ट्रकों के पास पहुंचता है और पहले एक ट्रक का फॉग लैंप निकालता दिखाई देता है। इसके बाद वह दूसरे ट्रक पर चढ़कर कुछ देर तक तलाश करता है, और कथित तौर पर ट्रक की बैटरी निकालकर वहां से फरार हो जाता है। दूसरा वीडियो गोल बाजार स्थित एक जूते-चप्पल की दुकान का बताया जा रहा है। फुटेज में दुकान संचालिका महिला आराम करती दिखाई देती हैं। इसी दौरान एक बच्चा पहले दुकान के आसपास नजर दौड़ाता है, और मौका मिलते ही दुकान के भीतर प्रवेश कर काउंटर के गल्ले में रखी नकदी निकालकर कुछ ही सेकंड में वहां से भाग जाता है। इन दोनों घटनाओं ने शहर में कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। आखिर इतनी कम उम्र के बच्चे इतने सुनियोजित तरीके से चोरी की वारदातों को कैसे अंजाम दे रहे हैं? क्या ये बच्चे अपने स्तर पर ऐसा कर रहे हैं या फिर इनके पीछे कोई ऐसा व्यक्ति या समूह है जो नाबालिगों का इस्तेमाल कर अपराध करवा रहा है? यदि ऐसा है तो चोरी के बाद सामान और नकदी आखिर किसके पास पहुंच रही है? फिलहाल, इन वायरल वीडियो की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। यदि दोनों मामलों में पुलिस में शिकायत दर्ज हुई है, तो जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि इन घटनाओं के पीछे केवल नाबालिग बच्चे हैं या फिर कोई बड़ा नेटवर्क उन्हें निर्देशित कर रहा है। शहर के लोगों की नजर अब पुलिस की कार्रवाई पर है। सभी को उम्मीद है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जल्द ही पूरे मामले का खुलासा होगा।
Trending
- 70s की वो गजल जिसने ली सिंगर और उनके बेटे की जान, लेखक ने कहा था मनहूस, क्यों सबने सुरीली गजल को बोला ‘शापित’? – राष्ट्रवाणी
- ठंडे बस्ते में नहीं गई Maatrubhumi, जल्द होगा Salman Khan का दीदार? रिलीज डेट को लेकर आई बड़ी अपडेट – राष्ट्रवाणी
- बीसीसीएल – भारतीय पीएसयू द्वारा राज्य स्तरीय कानूनी सेवा-सह-सशक्तिकरण शिविर और राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन
- 200 करोड़ की कमाई…दुनियाभर में जय-जयकार, फिर क्यों भारत की तरफ से Oscar में नहीं पहुंच पाई Hanuman Ansh? – राष्ट्रवाणी
- Asha Parekh के पीछे पड़ा था चीन का आशिक, ‘छुरी’ दिखाकर करता था ब्लैकमेल; 1 महीने तक घर के बाहर डाल रखा डेरा – राष्ट्रवाणी
- ठेठ भोजपुरी में Lata Mangeshkar ने गाया था ये ‘चुलबुला’ गाना, 63 साल से दिलों पर राज कर रहा है गीत – राष्ट्रवाणी
- छत्तीसगढ़ में यहां शुरू हुई नाश्ता योजना: स्कूली बच्चों को पोहा-फलीदाना, उपमा, दलिया, चना, खड़ा मूंग और मूंगफली का वितरण – राष्ट्रवाणी
- छत्तीसगढ़ में दरवाजा बना मौत: आत्मानंद स्कूल में एक पट्टी और कील के सहारे टिका क्विंटलों भारी गेट गिरा, मासूम की मौत – राष्ट्रवाणी
