राष्ट्रवाणी: प्रदीप गुप्ता, कवर्धा। छत्तीसगढ़ की कवर्धा पुलिस ने महिला के हत्याकांड का खुलासा कर दिया है। हत्यारा कोई और नहीं बल्कि उसका पति निकला, जिसने चरित्र शक के चलते उसकी ईंट और कफल बल्ब से मारकर हत्या कर दी थी। यह पूरा मामला, लोहारा थाना क्षेत्र का है। पुलिस के अनुसार, पत्नी किरण वर्मा के चरित्र पर संदेह के चलते द्रोणाचार्य वर्मा ने ईंट और सीएफएल बल्ब से हमला कर उसकी हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी खुद थाने पहुंचा और गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराकर पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की। जांच के दौरान पुलिस ने 16 जुलाई को ग्राम सिंगारपुर में किरण का शव खेत के ट्यूबवेल के पीछे से बरामद किया था। पुलिस और साइबर सेल की जांच में आरोपी द्रोणाचार्य वर्मा ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त ईंट, सीएफएल बल्ब के टूटे टुकड़े और खून से सने कपड़े बरामद किए गए। आरोपी को गिरफ्तार कर आज न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
Trending
- हाईकोर्ट का अदालतों को निर्देश, सांसद और विधायकों से जुड़े आपराधिक मामलों की जल्द हो सुनवाई – राष्ट्रवाणी
- मलेरिया का कहर: कोटा क्षेत्र में 10 दिनों में मिले 25 मरीज, 356 ग्रामीणों की जांच में 3 नए संक्रमित, स्वास्थ्य विभाग की टीम सक्रिय – राष्ट्रवाणी
- कुलगाम तेररोर Attack: आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ के एक मजदूर की मौत, दूसरा घायल, मुख्यमंत्री साय ने जताया दुख, कहा- पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है सरकार – राष्ट्रवाणी
- बड़ी खबर: जम्मू-कश्मीर में आतंकी हमला, छत्तीसगढ़ के 2 मजदूरों को लगी गोली, एक की मौत – राष्ट्रवाणी
- अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा निर्माण में अनियमितता, उप अभियंता निलंबित
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने केंद्रीय मंत्री से पर्याप्त रेलवे रैक उपलब्ध कराने का किया आग्रह
- बड़ी खबर: जम्मू-कश्मीर में आतंकी हमला, छत्तीसगढ़ के 2 मजदूरों की गोली मारकर हत्या – राष्ट्रवाणी
- छत्तीसगढ़ में एनालॉग पनीर बैन, स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल की घोषणा के बाद राजपत्र में आदेश जारी – राष्ट्रवाणी
