राष्ट्रवाणी: रायपुर: CG Custom Milling Scam कस्टम मिलिंग घोटाला मामले (Chhattisgarh Custom Milling Scam) में आज कांग्रेस के पूर्व कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल (Ramgopal Agarwal) प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) कोर्ट में पेश करेंगी। दरअसल, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) रायपुर जोनल ऑफिस ने कांग्रेस के पूर्व कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल को कस्टम मिलिंग घोटाला मामले में गत 9 अक्टूबर 2026 को गिरफ्तार किया था।
जिसके बाद आज उन्हें कोर्ट में पेश करेंगी। CG Custom Milling Scam आपको बता दें कि प्रवर्तन निदेशालय (प्रवर्तन निदेशालय (ईडी)) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सोमवार को रामगोपाल अग्रवाल की 9.06 करोड़ रुपये की संपत्ति अटैच की है। एजेंसी की कार्रवाई के दायरे में रायपुर के अनुपम नगर स्थित बंगला और कटोरा तालाब क्षेत्र में स्थित फ्लैट शामिल हैं।
इस संबंध में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने प्रेसनोट जारी कर कार्रवाई की जानकारी दी है। बता दें कि कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल छत्तीसगढ़ शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में आरोपी हैं। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने उन्हें 11 अगस्त 2026 को गिरफ्तार किया था।
कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल करीब 3 साल तक फरार रहे। 8 जुलाई को उन्होंने EOW कार्यालय पहुंचकर सरेंडर किया था। छत्तीसगढ़ शराब घोटाला केस में जांच एजेंसियां सरकारी शराब कारोबार में अनियमितताओं, अवैध वसूली और पैसों के लेन-देन से जुड़े पहलुओं की जांच कर रही हैं।
एजेंसियों का आरोप है कि, शराब कारोबार में एक संगठित नेटवर्क के जरिए बड़ी रकम का लेन-देन हुआ। ईडी इस मामले में पहले भी कई लोगों से पूछताछ और कार्रवाई कर चुकी है। रामगोपाल अग्रवाल की गिरफ्तारी के बाद प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के पूछताछ में कई मामले में लेन-देन सामने आने की संभावना है।
छत्तीसगढ़ शराब घोटाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) जांच कर रही है। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने ACB में प्राथमिकी (एफआईआर) दर्ज कराई है। दर्ज प्राथमिकी (एफआईआर) में 3200 करोड़ रुपए से ज्यादा के घोटाले की बात कही गई है।
इस घोटाले में राजनेता, आबकारी विभाग के अधिकारी, कारोबारी सहित कई लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी (एफआईआर) दर्ज है। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने अपनी जांच में पाया कि तत्कालीन भूपेश सरकार के कार्यकाल में IAS अफसर अनिल टुटेजा, आबकारी विभाग के एमडी AP त्रिपाठी और कारोबारी अनवर ढेबर के सिंडिकेट के जरिए घोटाले को अंजाम दिया गया था।
उत्तर: रामगोपाल अग्रवाल को 9 अक्टूबर 2026 को छत्तीसगढ़ के कस्टम मिलिंग घोटाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय (प्रवर्तन निदेशालय (ईडी)) ने गिरफ्तार किया था। IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है।
वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है।
बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं। Web Title: Chhattisgarh Scam: Ramgopal Agarwal to Appear Before प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) Court in Custom Milling Case, ₹9.06 Crore Assets Attached in Liquor Scam आज से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर पटवारी, विरोध में प्रदेशभर में प्रदर्शन, जानिए किन मांगों को लेकर उतरे सड़कों पर कुबेर बनने की जंग में अंबानी ने हासिल किया नंबर-1 का ताज, इस शख्स को छोड़ा पीछे, जानें कौन कितना अमीर?
सड़क पर ही मची चीख-पुकार, देखते ही देखते खत्म हो गई तीन लोगों की जिंदगी, मौके का मंजर देख कांप उठे लोग नवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा की पूजा से खुलेंगे भाग्य के द्वार? जानें पूजा विधि, मंत्र और धार्मिक महत्व नवरात्रि से पहले ही मिल गई दिवाली की सौगात, महंगाई भत्ते में वृद्धि का आदेश, जानिए कब खाते में बढ़कर आएगा पैसा एक साथ तीन लोगों की हत्या, देखते ही देखते मची अफरातफरी, ट्रिपल मर्डर से पूरे इलाके में दशहत का माहौल Gold Rate Today: सोना खरीदने जा रहे हैं तो रुकिए!
कल औंधे मुंह गिरने के बाद आज फिर बदले गोल्ड के रेट, जानें 10 ग्राम का भाव Today Live Breaking News and Updates 13 October 2026: हिरासत में लिए गए कॉकरोच जनता पार्टी के प्रवक्ता सौरव दास और आशुतोष रांका, जंतर-मंतर पर कर रहे थे नारेबाजी

