राष्ट्रवाणी: कग मोरनिनग नेवस : रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज बेंगलुरु दौरे पर रहेंगे. वे सुबह करीब 10 बजे रायपुर से बेंगलुरु के लिए रवाना हुए. मुख्यमंत्री चिक्कबल्लापुर स्थित सत्य साईं ग्राम, मुद्देनहल्ली में आयोजित ‘गोल्डन जुबली सेलिब्रेशन’ कार्यक्रम में शामिल होंगे. निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, वे शाम 5:30 बजे बेंगलुरु से रवाना होकर रात करीब 7:20 बजे रायपुर लौटेंगे. रायपुर. रायपुर के खम्हारडीह थाना परिसर के बाहर कांग्रेस कार्यकर्ता अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए हैं. भाजपा के प्रदर्शन के दौरान हुए पथराव मामले में कांग्रेस के 12 कार्यकर्ताओं पर दर्ज प्राथमिकी (एफआईआर) का विरोध किया जा रहा है. कांग्रेस भाजपा नेताओं के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज करने की बात को लेकर अड़ी हुई है. रायपुर. महानदी जल विवाद के समाधान की दिशा में गुरुवार को बड़ा घटनाक्रम सामने आया. वर्षों से ट्रिब्यूनल में लंबित इस मामले में अब केंद्र सरकार मध्यस्थ की भूमिका निभाएगी. महानदी जल विवाद ट्रिब्यूनल की सुनवाई के दौरान ओडिशा और छत्तीसगढ़ दोनों ने केंद्र की मध्यस्थता पर सहमति जता दी. इसके साथ ही दोनों राज्यों के मुख्यमंत्रियों की जल्द बैठक कराने की तैयारी शुरू हो गई है. ट्रिब्यूनल ने बातचीत से समाधान की संभावना को देखते हुए मामले की अगली सुनवाई 21 अगस्त तय की है.महानदी जल विवाद के निराकरण के लिए गठित ट्रिब्यूनल की अध्यक्ष सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति बेला एस. त्रिवेदी ने सुनवाई के दौरान दोनों राज्यों के बीच अब तक हुई बातचीत की प्रगति की जानकारी ली. इस दौरान ओडिशा और छत्तीसगढ़ ने केंद्र सरकार की मध्यस्थता में विवाद सुलझाने पर सहमति व्यक्त की. दोनों राज्य जल्द ही केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय को पत्र लिखकर औपचारिक रूप से मध्यस्थता की प्रक्रिया शुरू करने का आग्रह करेंगे. सारंगढ़-बिलाईगढ़. छत्तीसगढ़ के सभी शासकीय आईटीआई में प्रवेश सत्र 2026-27 एवं 2026-28 के लिए संस्था में संचालित कोपा, फीटर , वेल्डर, इलेक्ट्रीशियन आदि व्यवसायों में इच्छुक अभ्यर्थी वेबसाइट सीजीआईटीआई डॉट एडमिशन डॉट एनआईसी डॉट इन पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. आज आवेदन करने की अंतिम तिथि है. अभ्यर्थी पोर्टल पर जाकर स्वयं या नजदीकी कम्प्यूटर सेंटर के माध्यम से ऑनलाइन पंजीयन कर सकते हैं. इसके लिए लिंक है.
Trending
- 81 साल पुरानी बिड़ला की फ्लैगशिप कंपनी पर कस्टम्स का छापा, सर्च ऑपरेशन पर कंपनी ने दिया बड़ा अपडेट – राष्ट्रवाणी
- पहला ‘खलनायक’ जिसने बदली सिनेमा की तकदीर, Sholay के ‘गब्बर’ से हटकर थी क्रूरता; 100 सालों में कैसे बदले विलेन? – राष्ट्रवाणी
- पहले ठुकराया, अब Hanuman Ansh को मिली 100 करोड़ की OTT डील? फिल्म की प्रोड्यूसर ने तोड़ी चुप्पी – राष्ट्रवाणी
- भीतर से कैसी है पुतिन की ऑरेस सीनेट? आम लोग भी खरीद सकते हैं, लेकिन कैसे? कीमत भी जान लीजिए – राष्ट्रवाणी
- Jindal Steel ने स्टील कचरे से बनाई दुनिया की सबसे लंबी सड़क, गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज – राष्ट्रवाणी
- वेदांता को टक्कर देने वाले रुंगटा बंधु का फॉर्चून लिस्ट में आया पहली बार नाम, अनिल अग्रवाल के मुकाबले कितनी दौलत – राष्ट्रवाणी
- Jimmy Tata कौन हैं? जो बने भारत के सबसे बड़े प्राइवेट बैंक के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर – राष्ट्रवाणी
- खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए संसाधनों और अवसरों की नहीं होगी कमी: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय – राष्ट्रवाणी

