राष्ट्रवाणी: CG Morning News : रायपुर. रायगढ़ में आज से 23 सितंबर तक 41वां अंतर्राष्ट्रीय चक्रधर समारोह आयोजित होगा, जिसका शुभारंभ राज्यपाल रमेन डेका करेंगे. रामलीला मैदान में हर शाम 6 बजे से सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का सिलसिला शुरू होगा. समारोह की शुरुआत पद्मश्री सम्मानित डॉ. उषा बारले की प्रस्तुति से होगी. वहीं कविता कृष्णमूर्ति और जान कुमार सानू की प्रस्तुतियों के साथ समारोह का भव्य समापन होगा. पद्मश्री सम्मानित कलाकारों के साथ इंडियन आइडल फेम कलाकार भी अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों का मनोरंजन करेंगे. इस दौरान स्थानीय कलाकारों को राष्ट्रीय स्तर के कलाकारों के साथ मंच साझा करने का अवसर मिलेगा. रायपुर. छत्तीसगढ़ में तीजा पर्व को लेकर उत्साह का माहौल है. सुहागिन महिलाओं ने पति की लंबी उम्र और परिवार की खुशहाली की कामना को लेकर निर्जला व्रत रखा. महिलाओं ने सोलह श्रृंगार कर गौरी-शंकर की विधिवत पूजा-अर्चना की. तीजा के लिए बेटियां मायके पहुंचीं, जिससे घर-घर मंगलगीत गूंज रहे हैं. मंदिरों में भी श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी है. वहीं बाजारों में तीजा की रौनक देखने को मिल रही है और श्रृंगार व पूजन सामग्री की जमकर खरीदारी हो रही है. रायपुर. पूरे देश के साथ छत्तीसगढ़ में भी आज से गणेश चतुर्थी पर्व की शुरुआत हो गई है. प्रदेशभर में गणपति बप्पा की प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं. बप्पा के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है. विघ्नहर्ता और मंगलकर्ता भगवान गणेश के दरबार में भक्त आस्था के साथ पहुंच रहे हैं. रायपुर. गणेश चतुर्थी 14 सितम्बर और पर्युषण पर्व के अंतिम दिवस 15 सितम्बर को नगर निगम सीमा क्षेत्र में मांस-मटन की बिक्री प्रतिबंधित रहेगी. इसका आदेश राज्य शासन के नगरीय प्रशासन विभाग ने जारी कर दिया है. इसी निर्देश के परिप्रेक्ष्य में महापौर मीनल चौबे ने समस्त जोन कमिश्नरी के सफाई एवं स्वास्थ्य अधिकारियों सहित अमले को आदेश के प्रतिपालन में तगड़ी निगरानी व्यवस्था का निर्देश दिया. उन्होंने बताया कि मांस-मटन की दुकानों के साथ ही पशुवध गृह भी बंद रहेंगे. इसके अलावा डोल ग्यारस पर्व 22 सितम्बर, अनंत चतुदर्शी 25 सितम्बर और पर्युषण पर्व में संवत्सरी एवं उत्तम क्षमा 26 सितम्बर को भी नगर पालिक निगम के सम्पूर्ण परिक्षेत्र में मांस-मटन विक्रय पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगा.

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version