राष्ट्रवाणी: CG Morning News : रायपुर. छत्तीसगढ़ में लगातार हो रही भारी बारिश और मौसम की मौजूदा स्थिति को देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 26 सितंबर को प्रदेशभर में स्कूलों में अवकाश घोषित करने के निर्देश दिए हैं. इसके तहत सभी शासकीय, अशासकीय और अनुदान प्राप्त स्कूल बंद रहेंगे. जलभराव, नदी-नालों का बढ़ता जलस्तर और आवागमन में आ रही दिक्कतों को देखते हुए यह फैसला बच्चों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए लिया गया है. मुख्यमंत्री ने अभिभावकों से बच्चों को घर पर रखने, अनावश्यक यात्रा से बचने और सतर्क रहने की अपील की है. रायपुर. छत्तीसगढ़ कांग्रेस के नेता आज सुबह 11:30 बजे दिल्ली में राहुल गांधी से मुलाकात करेंगे. इस दौरान झीरम मामले में NIA कोर्ट के फैसले की जानकारी राहुल गांधी को दी जाएगी. बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज और नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरण दास महंत समेत अन्य कांग्रेस नेता मौजूद रहेंगे. इसके अलावा झीरम घटना में शहीद नेताओं के परिजन और घायल नेता भी बैठक में शामिल होंगे. रायपुर. आकाशवाणी के साप्ताहिक कार्यक्रम ‘बातों-बातों में’ इस बार ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत राम मंदिर- सभ्यतागत् चेतना का पुनर्जागरण पर केंद्रित रहेगा. इसका कार्यक्रम का प्रसारण आज छब्बीस सितंबर को आकाशवाणी केन्द्र रायपुर द्वारा एफ.एम. और प्राईमरी चैनल पर सुबह नौ बजे से किया जाएगा. इसे छत्तीसगढ़ स्थित आकाशवाणी के सभी केंद्र रिले करेंगे. रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में 30 सितंबर को पूर्वान्ह साढ़े ग्यारह बजे से राज्य मंत्रिपरिषद की बैठक होगी. मंत्रालय (महानदी भवन) के कैबिनेट हॉल में होने वाली इस बैठक में प्रदेश में खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के लिए समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन व कस्टम मिलिंग नीति का अनुमोदन किया जा सकता है. वहीं, प्रदेश में औद्योगिक विकास, निवेश व रोजगार को बढ़ावा देने के लिए मौजूदा नीति में संशोधन प्रस्ताव को भी मंजूरी दिए जाने की संभावना है. प्रदेश में चालू खरीफ सीजन में लगातार बारिश और फसलों की स्थिति की भी समीक्षा की जाएगी. वहीं, बैठक में प्रदेश में चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान की भी समीक्षा हो सकती है. इसके अलावा किसानों, कर्मचारियों व श्रमिकों के हित में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए जा सकते हैं. गरियाबंद. फिंगेश्वर में लगातार हो रही बारिश के चलते सरगी नाला उफान पर है. बीते 24 घंटे से जारी बारिश के कारण फिंगेश्वर-महासमुंद मुख्य मार्ग अवरुद्ध हो गया है. रपटेनुमा पुलिया के ऊपर से पानी बह रहा है, जिसके चलते प्रशासन किसी भी अनहोनी की आशंका को देखते हुए पूरी तरह अलर्ट है. मार्ग अवरुद्ध होने से भारी वाहनों की आवाजाही बंद हो गई है, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.
Trending
- TS Singh Deo’s statement on the Jhiram Ghati verdict: ‘जिन दस लोगों को दोषी ठहराया गया, वे असल में ग्रामीण थे’, झीरम कांड पर पूर्व डिप्टी सीएम का बड़ा दावा – राष्ट्रवाणी
- बैंक में रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर कैसे बदलें? नहीं पड़ेगी बैंक जाने की जरूरत, घर बैठे करें अपडेट – राष्ट्रवाणी
- ‘पूरी ताकत से बिजली बनाओ’, बिजली संकट की आहट के बीच सरकार का टाटा-रिलायंस समेत 112 प्लांटों को ‘अल्टीमेटम’ – राष्ट्रवाणी
- 177 गुना सब्सक्रिप्शन, GMP मार रहा उछाल! IPO लिस्टिंग की कमाई का अनुमान देख अलॉटमेंट के इंतजार में लोग – राष्ट्रवाणी
- BSNL का ₹1 वाला ऑफर: फ्री SIM के साथ डेली हाई-स्पीड 1GB डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग भी, इस बड़े खुलासे से मचा हड़कंप – राष्ट्रवाणी
- छत्तीसगढ़ की बेटी संजू देवी ने बढ़ाया देश-प्रदेश का गौरव: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान – राष्ट्रवाणी
- खारून नदी का जलस्तर बढ़ा, महादेव घाट के विसर्जन कुंड में मूर्ति विसर्जन बंद – राष्ट्रवाणी
- Today Live Breaking News and Updates 26 September 2026: तेलंगाना में गणेश विसर्जन के दौरान अलग-अलग घटनाओं में 13 लोगों की मौत, 26 घायल – राष्ट्रवाणी

