राष्ट्रवाणी: CG Morning News : रायपुर. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 19 सितंबर को दोपहर साढ़े बारह बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से 20वें रोजगार मेले से जुड़ेंगे. इस अवसर पर वे देशभर के विभिन्न सरकारी विभागों व संगठनों में नवनियुक्त 51 हजार से अधिक युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरित करेंगे तथा चयनित अभ्यर्थियों को संबोधित करेंगे. रायपुर में रोजगार मेले का आयोजन पंडित दीनदयाल उपाध्याय सभागार साइंस कॉलेज परिसर जीई रोड में किया जाएगा. कार्यक्रम में केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे और नवनियुक्त अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान करेंगे. रायपुर में आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न विभागों से 125 अभ्यर्थी प्रत्यक्ष रूप से उपस्थित रहेंगे।

रायपुर में केंद्रीय राज्यमंत्री करेंगे नियुक्ति पत्र वितरण रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज रायपुर और सरगुजा जिले में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे. मुख्यमंत्री सुबह 11:25 बजे रायपुर स्थित एक निजी रिजॉर्ट पहुंचेंगे, जहां वे 4th Annual BMC छत्तीसगढ़ कैंसर कॉन्क्लेव में शामिल होंगे. इसके बाद दोपहर 12:20 बजे पुलिस मुख्यालय हेलीपैड पहुंचेंगे और 12:25 बजे हेलीकॉप्टर से अंबिकापुर के लिए रवाना होंगे.मुख्यमंत्री दोपहर 1:25 बजे अंबिकापुर के राजमोहिनी देवी कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय मैदान पहुंचेंगे. यहां से 1:40 बजे एक निजी होटल में आयोजित अग्र महाकुंभ 2026 कार्यक्रम में शामिल होंगे. दोपहर 3:40 बजे अंबिकापुर से रवाना होकर 3:55 बजे सूरजपुर के बिश्रामपुर स्थित अयप्पा ग्राउंड हेलीपैड पहुंचेंगे. इसके बाद शाम 4:10 बजे बिश्रामपुर रेलवे स्टेशन मुख्य मार्ग पहुंचेंगे. मुख्यमंत्री शाम 5:55 बजे वापस रायपुर लौटेंगे. रायपुर. छत्तीसगढ़ कांग्रेस के प्रदेश मुख्यालय राजीव भवन में आज झीरम मामले को लेकर महत्वपूर्ण बैठक होगी. दोपहर 12:30 बजे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, टीएस सिंहदेव और ताम्रध्वज साहू समेत कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शामिल होंगे. बैठक में झीरम शहीदों के परिजन और घटना में घायल हुए लोग भी मौजूद रहेंगे. प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गैदू सहित अन्य वरिष्ठ नेताओं के साथ विधि विशेषज्ञ भी बैठक में शामिल होकर मामले के कानूनी पहलुओं पर अपनी राय देंगे. बैठक में झीरम मामले को लेकर आगे की रणनीति और कानूनी पहलुओं पर चर्चा की जाएगी. रायपुर. राजधानी रायपुर में आज धूमधाम से राधाष्टमी का पर्व मनाया जाएगा. टाटीबंध स्थित इस्कॉन मंदिर और समता कॉलोनी के राधा-कृष्ण मंदिर में पर्व को लेकर विशेष तैयारियां की गई है. भव्य रूप से साज-सज्जा किया गया है. भक्तों से परिवार के साथ कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की गई है. इस्कॉन मंदिर में दोपहर 12:30 बजे छप्पन भोग लगाया जाएगा. वहीं राजभोग आरती दोपहर 1:30 बजे और महाप्रसाद का वितरण 2 बजे से किया जाएगा. इसके बाद शाम 7 बजे संध्या आरती और रात 8:30 बजे शयन आरती होगी. इस दौरान राधारानी के चरण दर्शन और विशेष कीर्तन मेला भी आयोजित होगा.

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version