राष्ट्रवाणी: राजकुमार दुबे, भानुप्रतापपुर। कांकेर जिले के भानुप्रतापपुर से एक दुखद खबर सामने आई है। बसंत नगर में रहने वाली 12वीं कक्षा की छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, मृतका की पहचान निहारिका महिलांगे के रूप में हुई है। वह पीएम श्री स्वामी आत्मानंद स्कूल भानुप्रतापपुर में पढ़ाई करती थी। बताया जा रहा है कि बीती रात करीब 2 बजे निहारिका ने अपने घर के बाथरूम में फांसी लगाकर आत्महत्या की है। घटना की जानकारी मिलते ही भानुप्रतापपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की। पंचनामा और अन्य कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस के अनुसार घटना स्थल से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। जांच के लिए मृतका का मोबाइल फोन जब्त किया गया है, ताकि घटना से जुड़े तथ्यों का पता लगाया जा सके। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। जांच पूरी होने के बाद ही आत्महत्या के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version