राष्ट्रवाणी: वीरेन्द्र गहवई, बिलासपुर. छत्तीसगढ़ के बिलासपुर के सीपत क्षेत्र में श्मशान घाट पर काला जादू करने का कथित मामला सामने आया है. बीती रात सीपत क्षेत्र के ग्राम देवरी स्थित मुक्तिधाम में 4 लड़के हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस रमेश कुमार सिन्हा और 2 अन्य लोगों की तस्वीरें रखकर पूजा-पाठ कर रहे थे. गांव वालों को देर रात श्मशान घाट में संदिग्ध गतिविधि चलने को लेकर संदेह हुआ. काफी देर तक देखने के बाद ग्रामीण समूह में मौके पर पहुंचे. ग्रामीणों को देखकर चारों भागने लगे. ग्रामीणों ने दौड़ाकर एक को पकड़ा. ग्रामीणों को मौके पर पूजा सामग्री, मरी हुई मछली, नीबू, नारियल, सिंदूर व एक जस्टिस और दो युवकों का फोटो मिला है. पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में पुलिस ने युवक से पूछा कि ‘जज को ही मारना चाहते हो क्या’, लड़के ने जवाब दिया कि ‘मैं पढ़ा लिखा हूं ये सब काम नहीं करता’. बताया जा रहा है कि साथियों की जमानत के लिए याचिका दायर की गई है. उसी के लिए यह तांत्रिक पूजा की गई. हालांकि मामले की जांच जारी है. बता दें कि ग्राम देवरी स्थित श्मशान घाट में इससे पहले भी इस तरह का मामला सामने आ चुका है, जिससे लोगों में आक्रोश है. इधर पकड़े गए युवक से शुरुआती पूछताछ में पुलिस को पता चला है कि पकड़ा गया युवक ऋषिकेश कुमार बिलासपुर के राजकिशोर नगर का रहने वाला है. उसने पहले श्मशान घाट में तंत्र-मंत्र करने की बात से इनकार किया. उसने पुलिस को बताया कि वह गांव में घूमने आया था और खुद को बिल्डर बताया. पुलिस ने बताया कि ऋषिकेश सोशल मीडिया के जरिए एक कथित तांत्रिक के संपर्क में आया था. बताया जा रहा है कि उस तांत्रिक ने आरोपी के रिश्तेदारों से कहा था कि श्मशान घाट में तांत्रिक क्रिया करने से एक मामले में जेल में बंद उनके रिश्तेदार को जमानत मिल सकती है. पूछताछ में पुलिस को यह भी पता चला है कि युवक का रिश्तेदार प्रियांशु चाकूबाजी के केस में जेल से छूटा था. उसके अन्य साथियों के जमानत के लिए हाईकोर्ट में याचिका लगी है. बताया गया कि चीफ जस्टिस की तस्वीर रखकर तंत्र साधना करने से साथियों को जमानत मिलने का दावा किया गया. इसके बाद चार लोग तंत्र साधना के लिए देवरी के श्मशान घाट पहुंचे थे. ग्रामीणों ने एक युवक को पकड़कर उनकी पिटाई की. इस मामले में पुलिस की जांच जारी है.
Trending
- भू-सांस्कृतिक सम्मेलन ने जलपुरुष डॉ. राजेंद्र सिंह के जल ज्ञान को भारत के पारिस्थितिक भविष्य के केंद्र में रखा – भारतीय पीएसयू
- बीसीसीएल सतत खनन कार्यों के लिए इलेक्ट्रिक वाहनों की खोज कर रहा है – भारतीय पीएसयू
- देश-दुनिया के गोल्फ मानचित्र पर नई पहचान बना रहा छत्तीसगढ़ : CM विष्णु देव साय
- जीआरएसई ने जीएसआई – भारतीय पीएसयू के लिए दो तटीय अनुसंधान जहाजों के लिए प्रस्ताव तैयार किया
- 17 दिन में पूरा हो पाया था Zeenat Aman का एक सीन, पहले नहीं सुना होगा 70s की कल्ट फिल्म का किस्सा – राष्ट्रवाणी
- रायपुर के गुढियारी में डीजे पर विवाद, तोड़ा गया थाने का टीवी, भाजयुमो नेता पर दबंगई का आरोप – राष्ट्रवाणी
- डेनमार्क का कहना है कि रूसी युद्धपोत ने सैन्य हेलीकॉप्टर पर गोलीबारी की—जानें पूरा मामला – राष्ट्रवाणी
- महाराजा चक्रधर सिंह की विरासत को नई पीढ़ी तक पहुंचा रहा चक्रधर समारोह: राज्यपाल रमेन डेका – राष्ट्रवाणी
