राष्ट्रवाणी: CG News : लक्ष्मीकांत बंसोड़, बालोद. शासकीय आईटीआई राजहरा में छात्रों के साथ मारपीट का गंभीर मामला सामने आया है. शिक्षक फनील साहू पर मामूली बात को लेकर गाली देने और मारपीट करने के आरोप लगे हैं. घटना से नाराज छात्रों ने अपने परिजनों ने थाने पहुंचकर शिकायत दी. मामले में शिक्षक के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है. जानकारी के मुताबिक, 17 सितंबर को विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर कॉलेज में छात्र-छात्राएं और शिक्षक मिलकर भोजन बना रहे थे. राजहरा के लोडिंग क्वाटर पीपल झाड़ निवासी गजेंद्र साहू वेल्डर के प्रथम वर्ष का छात्र है. सुबह करीब 11:30 बजे गजेंद्र साहू पानी पीने के लिए क्लास गया हुआ था. आरोप है कि इसी दौरान बरामदे में शिक्षक फनील साहू ने उससे कहा कि सभी काम कर रहे हैं और तुम घूम रहे हो. इतना कहने के बाद लोहे के बेलचा से छात्र के पिटाई करना शुरू कर दिया. बचाव के प्रयास में गजेंद्र के बाएं हाथ की कलाई के पास चोट आई. शिक्षक फनील साहू पर यह भी आरोप है कि गजेंद्र के बचाव में आए अन्य छात्र नमन खोबरागड़े, सूरज रंगारी, देवेंद्र निसाद और युवराज साहू को कॉरिडॉर में दौड़ा-दौड़कर पीटा. जानकारी मिलने पर नाराज पालकों ने कॉलेज परिसर जमकर हंगामा मचाया और कॉलेज प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी की. सूचना पर एसडीएम और पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे. उन्होंने समझाइश देकर परिजनों और छात्रों को शांत कराया. सभी पीड़ित छात्रों ने परिजनों के साथ थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ 296, 351(3) ,115(2) के तहत मामला दर्ज मामला दर्ज कर लिया है. मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है.
Trending
- मनोज कुमार शर्मा ने गेल निदेशक (परियोजनाएं) – भारतीय पीएसयू के रूप में कार्यभार संभाला
- रायपुर में 127 कैमरों से रखेंगे निगरानी, सार्वजनिक जगहों पर फेंका कचरा तो 25 हजार तक देना पड़ सकता है जुर्माना – राष्ट्रवाणी
- 45 साल पुराना Kishore Kumar का टाइमलेस सॉन्ग आज भी गुनगुनाते हैं लोग, प्यार जताने का तरीका सिखाता है गाना – राष्ट्रवाणी
- विदेशी थिएटर्स में नहीं गूंजेंगे ‘श्रीराम’ के भजन, 30 मिनट कम हुआ Ramayana Part 1 का रनटाइम – राष्ट्रवाणी
- Allu Arjun की ‘राका’ का नया टीजर आउट, ग्लोबली मचेगा तहलका; फिल्म में 4 किरदारों में गर्दा उड़ाएंगे ‘पुष्पा’ स्टार? – राष्ट्रवाणी
- ‘टॉक्सिक’ के कारण थिएटर से बाहर होने वाली थी Hanuman Ansh, प्रोड्यूसर ने किया खुलासा; बोलीं- हमने सोचा नहीं था… – राष्ट्रवाणी
- ‘अवतार’ से बेहतर Raaka…’ अल्लू अर्जुन और दीपिका की फिल्म को लेकर ‘डॉन’ के डायरेक्टर का बड़ा दावा – राष्ट्रवाणी
- पाकिस्तान के थिएटर्स में 4 साल लगातार चली थी एक्शन फिल्म, Dharmendra ने भी बनाया रीमेक; छापे थे करोड़ों – राष्ट्रवाणी
