राष्ट्रवाणी: प्रतिनिधि,बिलासपुर। फिल्म अभिनेता संजय दत्त का जन्मदिन मनाने के लिए छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय ने राहत भरी खबर दी है। कोर्ट ने बिलासपुर से दूर एक निजी परिसर द कंट्री क्लब में समारोह आयोजित करने की सशर्त अनुमति प्रदान की है। हालांकि, कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि सार्वजनिक सड़क पर किसी भी प्रकार का व्यवधान या शोर-शराबा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। न्यायमूर्ति अमितेंद्र किशोर प्रसाद की एकल पीठ ने याचिकाकर्ता गुरुदेव अवस्थी की याचिका का निपटारा करते हुए यह आदेश जारी किया। याचिकाकर्ता ने 29 जुलाई को जन्मदिन मनाने के लिए आवेदन दिया था, जिसे एसडीएम ने पिछले वर्ष के सड़क विवाद के कारण खारिज कर दिया था। याचिकाकर्ता के अधिवक्ता चंद्रभूषण केसरवानी ने कोर्ट को आश्वस्त किया कि इस बार कार्यक्रम सार्वजनिक सड़क पर नहीं, बल्कि निजी हाल में होगा। उन्होंने वचन दिया कि कार्यक्रम से जनता को कोई परेशानी नहीं होगी और सभी नियमों का पालन किया जाएगा। राज्य सरकार की ओर से उप शासकीय अधिवक्ता शोभित मिश्रा ने भी अनुमति देने पर कोई आपत्ति नहीं जताई।हाई कोर्ट ने सख्त निर्देश दिए हैं कि सार्वजनिक रास्तों पर अवरोध नहीं होगा और नियमों का सख्ती से पालन किया जाएगा। उल्लंघन की स्थिति में प्रशासन को कार्रवाई का अधिकार होगा।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version