राष्ट्रवाणी (रायपुर ब्यूरो): कवर्धा, 24 नवंबर (भाषा) छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में पुलिस ने एक कंटेनर ट्रक से चार क्विंटल से अधिक गांजा बरामद किया है, जिसकी अनुमानित कीमत दो करोड़ रुपये से अधिक है। पुलिस ने इस मामले में उत्तर प्रदेश के दो लोगों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि जिले के चिल्फी थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक कंटेनर ट्रक से 192 पैकेट में छिपाकर रखा गया 407 किलो 330 ग्राम गांजा बरामद किया। इसकी अनुमानित कीमत दो करोड़ तीन लाख 66 हजार 500 रुपये है।
उन्होंने बताया कि सोमवार को चिल्फी थाने की पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक कंटेनर ट्रक (जिसके दोनों तरफ अंग्रेजी में ‘पीएडीएचएएन’ लिखा हुआ है) में दो लोग भारी मात्रा में गांजा लेकर रायपुर, कवर्धा और चिल्फी के रास्ते मध्यप्रदेश के जबलपुर जा रहे हैं। सूचना मिलने के बाद पुलिस दल ने वाहनों की जांच शुरू की और मुखबिर के बताए हुलिये वाले कंटेनर ट्रक को रोक लिया।
अधिकारियों के मुताबिक, पूछताछ में ट्रक चालक ने अपनी पहचान राजू यादव (27) और उसके साथ सवार दूसरे व्यक्ति ने विकास यादव (26) के रूप में बताई। दोनों उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के निवासी हैं। पुलिस ने ट्रक की तलाशी ली तो चालक की सीट के ऊपर बना एक गोपनीय चेंबर मिला।
उसकी जांच करने पर खाकी रंग के टेप से लिपटे 192 पैकेट में गांजा छिपाकर रखा हुआ मिला। अधिकारियों ने बताया कि गांजे के परिवहन और उससे जुड़े दस्तावेजों के बारे में पूछताछ करने पर आरोपियों ने बताया कि वे 17 नवंबर को कंटेनर ट्रक लेकर अलीगढ़ से निकले थे। इसके बाद 21 नवंबर को ओडिशा के सुनकी घाटी में ट्रक के गोपनीय चेंबर में करीब चार क्विंटल गांजा इकट्ठा किया था।
दोनों आरोपी गांजा लेकर रायपुर, कवर्धा और चिल्फी के रास्ते अलीगढ़ जा रहे थे। Web Title: छत्तीसगढ़ में कंटेनर से दो करोड़ रुपये से अधिक का गांजा बरामद, दो गिरफ्तार छत्तीसगढ़ में धान खरीदी ने पकड़ी रफ्तार! एक ही दिन में खरीदा गया 63 हजार मीट्रिक टन धान, अब तक 2.78 लाख MT खरीदी मांग, सवाल, विरोध, ‘सर्व आदिवासी’ लामबंद!
राज्य सरकार के खिलाफ प्रदर्शन का ऐलान, क्यों नाराज है समाज? भिलाई में बनेगा ऑडिटोरियम और इंडोर स्टेडियम, इन जगहों पर होगा सड़क निर्माण, सीएम साय ने खुद किया ऐलान तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, इलाज के दौरान 2 युवतियों समेत 3 की मौत चंगाई सभा में पति के ठीक होने की मांगी थी दुआ, लेकिन नहीं बची जान, अब 500 लोगों के साथ की घर वापसी पड़ोसन के साथ संदिग्ध हालत में पकड़ाए छत्तीसगढ़ के भाजपा नेता, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होते ही मचा बवाल महादेव ऐप घोटाले में नया ट्विस्ट, 7 दिन की प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) रिमांड पर वकील हिमांशु शेखर, पूछताछ में खुल सकते हैं कई बड़े राज अब घर बैठे कटेगा ट्रैफिक चालान का जुर्माना, परिवहन विभाग ने दी ऑनलाइन भुगतान की सुविधा, बस मोबाइल से करें ये काम

