राष्ट्रवाणी (रायपुर ब्यूरो): रायपुर: छत्तीसगढ़ सर्व आदिवासी समाज ने फिर एक बार बैठक कर बड़ा निर्णय ले लिया है। सर्व समाज ने तय किया है कि वो 15 सूत्रीय मांगों को लेकर राज्य सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे। ये प्रदर्शन प्रदेशव्यापी होगा जो कि 3 चरणों में किया जाएगा, पहले चरण में – 1 दिसंबर को 90 विधायकों के घर के बाहर नगाड़ा बजाएंगे।
दूसरे चरण में- 11 दिसंबर को सभी मंत्रियों का पुतला दहन करेंगे और तीसरे चरण के तहत, 15 दिसंबर को सर्व आदिवासी समाज विधानसभा का घेराव करेंगे। आदिम जाति विभाग का नाम बदलने का विरोध…जनगणना में आदिवासी धर्मकोड शामिल करने की मांग। पेसा कानून का अनुसूचित क्षेत्रों में पूर्ण रूप से पालन हो।
जनसंख्या के अनुरूप ST को भर्ती और पदोन्नति मिले। जाहिर है इस आंदोलन के ऐलान के साथ ही एक बार फिर, बीजेपी-कांग्रेस में आदिवासियों के मुद्दे पर ब्लेम गेम शुरू हो गया है। सवाल ये है कि आदिवासियों की मांगों पर आखिर सरकार का स्टैंड क्या है, क्या अभी तक सर्व समाज की सरकार के साथ सीधी बातचीत नहीं हो सकी है, हुई है तो कहां पेंच फंसा हुआ है, क्यों ये मांगें जिन्हें बार-बार जायज बताया जाता है उसे पूरा नहीं किया जाता।
क्या इन मांगों पर पक्ष-विपक्ष का क्लीयर मत सामने आएगा? इन्हें भी पढ़ें:- जिला कलेक्टर ने तहसीलदार को थमाया नोटिस, तीन दिनों के भीतर माँगा जवाब, की थी ये बड़ी लापरवाही
- दो मासूमों के जीवन में लौटी खुशियां, योगी सरकार की योजना से हुआ सफल कोक्लियर इम्प्लांट।
- यूपी चुनाव के लिए सपा ने खोले पत्ते!
सहारनपुर सहित इन सीटों के लिए प्रत्याशियों का किया ऐलान, देखें सूची।
दो मासूमों के जीवन में लौटी खुशियां, योगी सरकार की योजना से हुआ सफल कोक्लियर इम्प्लांट
यूपी चुनाव के लिए सपा ने खोले पत्ते! सहारनपुर सहित इन सीटों के लिए प्रत्याशियों का किया ऐलान, देखें सूची

