नयी दिल्ली, पांच जून (भाषा) भारत के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने बेंगलुरू के चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर आरसीबी की आईपीएल जीत के जश्न के दौरान 11 लोगों की मौत पर शोक जताते हुए कहा कि यह बहुत ही भयावह त्रासदी है।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के 18 साल बाद पहली बार आईपीएल खिताब जीतने के जश्न के दौरान भगदड़ में 11 लोग मारे गए और 30 से अधिक घायल हुए हैं। तेंदुलकर ने ‘एक्स’ पर लिखा ,‘‘ बेंगलुरू में चिन्नास्वामी स्टेडियम पर जो भी हुआ, वह भयावह है।

हर प्रभावित परिवार के प्रति मेरी संवेदनायें। सभी को सुकून और शक्ति मिले।’’ दक्षिण अफ्रीका और आरसीबी के पूर्व बल्लेबाज एबी डिविलियर्स ने लिखा ,‘‘चिन्नास्वामी स्टेडियम पर हुई इस त्रासदी से प्रभावित लोगों के प्रति मेरी संवेदनायें और प्रार्थना।’’

भारत के पूर्व कप्तान और कोच और बेंगलुरू के रहने वाले अनिल कुंबले ने इसे क्रिकेट के लिये दुखद दिन करार दिया। उन्होंने लिखा,‘‘ क्रिकेट के लिये दुखद दिन। आरसीबी की जीत का जश्न मनाने में अपने प्रियजनों को खोने वाले लोगों के परिवारों के प्रति मेरी संवेदना। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना।’’

युवराज ंिसह ने लिखा ,‘‘जश्न का पल अकल्पनीय त्रासदी में बदल गया। बेंगलुरू हादसे से प्रभावित हर एक के प्रति मेरी संवेदना। दिवंगत आत्माओं को शांति मिले और उनके परिवार को शक्ति।’’ आनन फानन में कराये गए समारोह में भाग लेने के लिये भारी संख्या में भीड़ जुटने के कारण यह हादसा हुआ।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version