राष्ट्रवाणी: विशाल जेठवा और अनीत पड्डा अभिनीत फिल्म ‘शक्ति शालिनी’ की रिलीज डेट पर संशय बना हुआ है। एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। एक्टर विशाल जेठवा (Vishal Jethwa) बहुत जल्द ‘सैयारा’ (Saiyaara) एक्टर अनीत पड्डा (Aneet Padda) के साथ ‘शक्ति शालिनी’ (Shakti Shalini) में नजर आएंगे।

ये फिल्म शाह रुख खान की किंग के साथ दिसंबर में रिलीज होने वाली थी। हालांकि अभी इस पर संशय बना हुआ है। यह हॉरर-कॉमेडी फिल्म अभी 24 दिसंबर, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है, लेकिन अब विशाल जेठवा के कमेंट ने इस पर फिर से डाउट पैदा कर दिया है।

दरअसल सोशल मीडिया पर इस तरह की खबर है कि बॉक्स-ऑफिस के क्लैश को टालने के लिए ‘शक्ति शालिनी’ के मेकर्स इसकी रिलीज डेट बदलने के विचार में हैं। अब FICCI FRAMES 2026 में ‘द फ्री प्रेस जर्नल’ के साथ एक खास बातचीत में विशाल जेठवा ने इस पर रिएक्ट किया है। इस चर्चा पर प्रतिक्रिया देते हुए विशाल ने कहा,’मैंने भी अफवाहें सुनी हैं।’ A post shared by Vishal Jethwa (@vishaljethwa06) हालांकि, विशाल जेठवा ने अभी इन खबरों की न तो पुष्टि की और न ही इनका खंडन किया कि फिल्म की रिलीज डेट बदली जाएगी।

मेकर्स की ओर से अब तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, इसलिए ‘शक्ति शालिनी’ अभी भी 24 दिसंबर, 2026 को ही सिनेमाघरों में रिलीज होना तय है। विशाल अपनी आने वाली फिल्म में अपने रोल के लिए जबरदस्त फिजिकल ट्रांसफॉर्मेशन कर रहे हैं। हालांकि उनके किरदार के बारे में ज्यादा जानकारी अभी सीक्रेट रखी गई है, लेकिन उनके ट्रांसफॉर्मेशन ने उनके अगले प्रोजेक्ट को लेकर उत्सुकता और बढ़ा दी है।

शक्ति शालिनी में विशाल जेठवा और अनीत पड्डा पहली बार साथ काम नहीं कर रहे हैं। ये दोनों कलाकार पहले 2022 की फिल्म ‘सलाम वेंकी’ में साथ काम कर चुके हैं, इसलिए उनका दोबारा साथ आना इस आने वाले प्रोजेक्ट के लिए और भी बेहतरीन है। शक्ति शालिनी एक हॉरर कॉमेडी फिल्म है जिसका निर्देशन आदित्य सरपोतदार ने किया है।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version