राष्ट्रवाणी: यामी गौतम की आगामी फिल्म ‘नई नवेली’ का ट्रेलर जारी हो गया है, जिसमें वह अवस्थी परिवार की ‘परफेक्ट बहू’ मोहिनी के रहस्यमय किरदार में हैं। एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। यामी गौतम (Yami Gautam) की नेक्सट रिलीज नई नवेली (Nayyi Navelli) को लेकर फैंस के मन में एक अलग गी क्रेज है।

टीजर ने इस उत्सुकता को और बढ़ा दिया था। अब फाइनली एमेजन एमजीएम स्टूडियोद और कलर येलो ने इसका ट्रेलर भी लॉन्च कर दिया। इस फिल्म में दर्शक देखेंगे कि किस तरह कि क्या भाभी वाकई डायन है या फिर वो किसी अदृश्य शक्ति से घरवालों की रक्षा कर रही है।

फिल्म में भाभी मोहिनी का किरदार यामी गौतम ने निभाया है। ये फिल्म एक आदर्श बहू, एक अतरंगी परिवार और एक ऐसे राज की कहानी है, जो घर की दहलीज पार कर कोसों दूर तक जाती है। बालाजी मोहन के निर्देशन में बनी और हिमांशु शर्मा और दिव्य निधि शर्मा द्वारा लिखी नई नवेली की कहानी मेरठ पर आधारित है, जो भारत की अपनी फैंटेसी फैमिली-एंटरटेनर फिल्म है।

यह फ़िल्म जबरदस्त हंसी-मजाक, पारिवारिक उथल-पुथल, अनसुलझे रहस्यों और धमाकेदार एक्शन की ऐसी जुगलबंदी है, जो पर्दे पर जब उतरती है तो दर्शक पेट पकड़कर हंसने के लिए मजबूर हो जाते हैं। फिल्म का ट्रेलर दर्शकों को अवस्थी परिवार की दुनिया में ले जाता है, जहां परिवार की नई बहू, मोहिनी के आने के बाद ऐसे कई सवाल सामने आते हैं, जिनका कोई जवाब नहीं है।

एक सामान्य भारतीय परिवार के जाने-पहचाने माहौल में रंग-बिरंगे किरदार, उन सबकी अलग-अलग राय और शादी की तमाम रस्मों से शुरू होने वाला सिलसिला धीरे-धीरे दर्शकों की सोच से परे और हैरान करने वाली दुनिया के दरवाजे खोल देता है। यामी गौतम धर इस फिल्म की सबसे अहम कड़ी हैं और नई नवेली का ट्रेलर भी दर्शकों के मन में आगे की कहानी जानने की इच्छा जगाता है।

दशहरे के मौके पर रिलीज़ होने वाली इस फिल्म की कहानी बिल्कुल अलग है जो दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करेगी। आप इसे 16 अक्टूबर को अपने नजदीकी सिनेमाघरों में देख सकते हैं।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version