नयी दिल्ली. कांग्रेस ने मोदी सरकार के 11 साल पूरे होने के मौके पर सोमवार को आरोप लगाया कि देश में “अघोषित आपातकाल” के 11 वर्ष पूरे गए. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पहली बार 26 मई, 2014 को प्रधानमंत्री पद की शपथ ली थी. वर्तमान में उनकी सरकार का तीसरा कार्यकाल है.

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने एक्स पर पोस्ट किया, “26, मई 2014. 11 वर्षों में बड़े-बड़े “वादों” को खोखले “दावों” में बदलकर मोदी सरकार ने देश की ऐसी दुर्दशा की कि “अच्छे दिन” की बात अब एक “डरावना सपना” साबित हुई है.” उन्होंने दावा किया कि सालाना दो करोड़ नौकरियों का वादा था, लेकिन असलियत में करोड़ों की नौकरियां खत्म हो गई और किसानों की आय दोगुनी करने का वादा करके उन पर रबर की गोलियां चलाई गई.

खरगे ने आरोप लगाया, “महिला – आरक्षण पर शर्तें लागू, सुरक्षा तार-तार. कमज.ोर वर्ग – एससी/ एसटी/ ओबीसी/ अल्पसंख्यक वर्गों पर भयावह अत्याचार, उनकी हिस्सेदारी ख.त्म.” उन्होंने यह दावा भी किया कि महंगाई की पराकाष्ठा हो चुकी है, बेरोजगारी की बाढ. है, उपभोग ठप्प है, मेक इन इंडिया विफल है और असमानता चरम पर है.

कांग्रेस अध्यक्ष ने विदेश नीति का हवाला देते हुए कहा , ” वादा था “विश्वगुरु” बनने का, लेकिन हर देश से संबंध बिगाड़ दिए गए.” उन्होंने आरोप लगाया कि लोकतंत्र के हर स्तंभ पर आरएसएस का हमला हो रहा है, ईडी/सीबीआई का दुरुपयोग किया जा रहा है और संस्थाओं की स्वायत्तता उजाड़ दी गई. खरगे ने तंज कसते हुए कहा, “140 करोड़ जनता का हर तबका परेशान, 11 वर्षों में ऐसा रहा कमल का निशान.” कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने एक्स पर पोस्ट किया, “आज 26 मई 2025 है. आज अघोषित आपातकाल को 11 साल हो गए.”

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version