राष्ट्रवाणी: गोदरेज ने 1 जुलाई 1958 को भारत का पहला स्वदेशी रेफ्रिजरेटर लॉन्च किया, जो पहले आयात किए जाते थे। यह …और पढ़ें गोदरेज ने पेश किया था पहला भारतीय फ्रिज भारत में रेफ्रिजरेटर 1928 से आयात किए जाते थे, जो महंगे थे यह पहल आत्मनिर्भर भारत और आम घरों तक पहुंच बनाने हेतु थी बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली।
क्या आप जानते हैं कि हायर ग्रुप कॉर्पोरेशन मार्केट शेयर और प्रोडक्शन वॉल्यूम के हिसाब से दुनिया की सबसे बड़ी रेफ्रिजरेटर बनाने वाली कंपनी है। वहीं भारत में सबसे आगे एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स है। आज भारत के घर-घर में फ्रिज पहुंच चुका है।
मगर देश का सबसे पहला फ्रिज किसने और कब पेश किया था, ये कहानी बेहद दिलचस्प है। पहले भारत में रेफ्रिजरेटर बाहर से आयात किए जाते थे। भारत में रेफ्रिजरेटर 1928 से आयात किए जाने लगे थे।
ये विदेशी फ्रिज मुख्य तौर पर बड़े अफसरों, अमीर व्यापारियों या राजनेताओं के घरों तक ही सीमित थे। आजादी के बाद देश को आत्मनिर्भर बनाने की मुहिम के तहत Godrej ने खुद का घरेलू रेफ्रिजरेटर बनाने का फैसला किया। 1 जुलाई 1958 को गोदरेज ने देश का पहला लोकली मेड (स्वदेशी) रेफ्रिजरेटर बाजार में उतारा।
इस पहले मॉडल में स्टेनलेस स्टील की शेल्फ का इस्तेमाल किया गया था। यह स्वदेशी फ्रिज अपनी मजबूती और बेहतरीन क्वालिटी के लिए जाना गया। उस दौर में खरीदे गए कई फ्रिज ने अपने मालिकों का साथ 50 से अधिक सालों तक निभाया।
गोदरेज के पहले रेफ्रिजरेटर में आधा फ्रीजर था। साथ ही ऑटोमैटिक टेम्प्रेचर कंट्रोल, व्हाइट इनेमल केसिंग और आसान सफाई के लिए चीनी मिट्टी के इंटीरियर्स दिए गए थे। पहला मॉडल 9 कहलाया, जो नौरोजी पिरोजशा गोदरेज (Naoroji Pirojsha Godrej) के विजन का नतीजा था।
भारत को आत्मनिर्भर बनाना और आयात कम करनाएक अत्यधिक महंगी लग्जरी चीज को आम भारतीय घरों के लिए एक किफायती और टिकाऊ जरूरत में बदला जाए और घर-घर पहुंचाया जाएभारत में गर्मियो के मौसम के हिसाब से फ्रिज बनाना, जब तापमान 45 डिग्री तक पहुंच जाता है गोदरेज एंटरप्राइजेज ग्रुप की फ्लैगशिप कंपनी, गोदरेज एंड बॉयस (G&B) की स्थापना 1897 में अर्देशिर गोदरेज और उनके भाई पिरोजशा बुर्जोरजी गोदरेज ने की थी।
स्वदेशी आंदोलन के दौरान शुरू हुई यह कंपनी भारत के शुरुआती औद्योगीकरण के प्रयासों के साथ-साथ आगे बढ़ी।यह कंपनी भारत में सबसे पहले स्प्रिंग-लेस (बिना स्प्रिंग वाले) ताले बनाने और रेफ्रिजरेटर बनाने के लिए जानी जाती है। अपने शुरुआती वर्षों में, गोदरेज एंड बॉयस ने स्प्रिंगलेस लॉक का एक शुरुआती वर्जन और भारत की पहली आग और चोर-प्रतिरोधी तिजोरी डेवलप की।
