राष्ट्रवाणी: 4000 करोड़ी रामायण का आखिरकार पहला गाना जय-जय राम रिलीज हो गया है। जिसे श्रेया घोषाल और अरिजीत सिंह ने आवाज दी है। रामायण का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज अरिजीत और श्रेया की आवाज छू लेगी दिल एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली।
रणबीर कपूर और साई पल्लवी स्टारर माइथोलॉजिकल फिल्म रामायण के मेकर्स ने आज गणेश चतुर्थी के शुभ अवसर पर फिल्म का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज कर दिया है। इस गाने को श्रेया घोषाल और अरिजीत सिंह ने अपनी आवाज से सजाया है। इसके लिरिक्स कुमार विश्वास ने लिखे हैं और ए. आर. रहमान ने इसे कंपोज किया है।
रामायण (Ramayana) के नए गाने में सिया-राम के विवाह की झलक दिखाई गई है। जब श्रीराम ने सीता मां के स्वयंवर में शिव धनुष तोड़कर उनसे विवाह किया था। अयोध्या आने पर उनका भव्य स्वागत हुआ था और फिर उनके वनवास वाले दिनों की झलक पर गाने का अंत होता है।
इस गाने को अरिजीत सिंह और श्रेया घोषाल ने अपनी मेलोडियस आवाज में सजाया है। फैंस गाने को काफी पसंद कर रहे हैं। इस गीत के लिरिक्स कुमार विश्वास (Kumar Vishwas) ने लिखे हैं और ए. आर. रहमान (A.R.Rehman) ने इसका संगीत दिया है।
इस गाने के लिरिक्स है- जय जय राम, जय जय राम, मेरी पूजा मेरे राम’। मेकर्स ने पहले ही घोषणा कर दी थी कि गणेश चतुर्थी के मौके पर 14 सितंबर को सुबह 7:30 बजे ‘सिया राम’ पोस्टर जारी किया जाएगा। इस घोषणा में लॉन्च को रामायण के म्यूजिकल सफर की शुरुआत बताया गया था।
सोशल मीडिया पर यह जानकारी शेयर करते हुए मेकर्स ने लिखा कि हर शुभ काम की शुरुआत प्रार्थना से होती है। उन्होंने यह भी बताया कि ‘सिया राम’ पोस्टर के बाद उनका पहला म्यूजिकल गाना ‘जय जय राम’ आएगा। पोस्टर के रिलीज होने के साथ ही, फिल्म के पहले गाने के रिलीज होने का काउंटडाउन भी शुरू हो गया है।
नितेश तिवारी (Nitesh Tiwari) के निर्देशन में बन रही ‘रामायण’ में कई बड़े सितारे हैं। रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) भगवान राम की भूमिका निभाएंगे, जबकि साई पल्लवी (Sai Pallavi) सीता का किरदार निभाएंगी। इस महाकाव्य पर आधारित फिल्म में यश रावण के रूप में नजर आएंगे।
फिल्म में रवि दुबे लक्ष्मण और सनी देओल हनुमान की भूमिका में भी हैं। नमित मल्होत्रा द्वारा प्रोड्यूस की जा रही ‘रामायण’ को भारतीय महाकाव्य के दो-भागों वाले रूपांतरण के रूप में बनाने की योजना है। पहला पार्ट दीवाली 2026 और दूसरा पार्ट दीवाली 2027 पर रिलीज होगा।
