राष्ट्रवाणी: मनेंद्र पटेल, दुर्ग। भिलाई के सूर्या मॉल स्थित सेंशेसन स्पा सेंटर में अवैध गतिविधियों की शिकायत मिलने के बाद पुलिस रेड कार्रवाई की, लेकिन यहां कोई अनैतिक कार्य करते नहीं पाया गया। वहीं गुंडा-बदमाशों की तरह स्पा सेंटर के मालिक और लड़कियों से पुलिस ने बाउंड ओवर भरवाया है, ताकि अनैतिक कार्य होने पर सख्त कार्रवाई की जा सके।

मॉल प्रबंधन के अनुसार, जहां स्पा सेंटर है, वो सोल्ड प्रॉपर्टी है. वहां की लाइट और पानी की सप्लाई बंद कर दी गई है। इसके बावजूद अंदर युवतियां और अन्य लोग मौजूद मिले, जिन्हें पुलिस ने बाहर निकाला। रेड के दौरान मिली युवतियों/लड़कियों के संलिप्तता की जांच के बाद पुलिस ने युवतियों पर ‘बाउंड ओवर’ (मुचलका पाबंद) की कार्रवाई की है, ताकि भविष्य में ऐसी गतिविधियों में दोबारा शामिल न हों।

भिलाई नगर सीएसपी निशांत पाठक ने इस पूरे मामले पर जानकारी देते हुए स्पष्ट किया है कि शहर में स्पा सेंटर्स की आड़ में चल रहे अवैध कार्यों को बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और ऐसे तमाम ठिकानों पर लगातार सख्त चेकिंग व वैधानिक कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। फिलहाल सेंशेसन स्पा सेंटर में किसी भी प्रकार का अनैतिक कार्य की पुष्टि नहीं हुई।

ASP सिटी शोभराज अग्रवाल के निर्देश पर इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली टीम में CSP निशांत पाठक, डीएसपी (IUCAW) भारती मरकाम की टीम भी विशेष रूप से शामिल थी। सुपेला थाना प्रभारी एसएन सिंह, स्मृति नगर चौकी प्रभारी अमित अंडानी भी मौजूद रहें थे।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version