नयी दिल्ली. रणवीर सिंह अभिनीत और आदित्य धर निर्देशित फिल्म ‘धुरंधर’ ने सोमवार तक 560 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई करके रणबीर कपूर अभिनीत फिल्म ‘एनिमल’ के बॉक्स ऑफिस पर हुई आय को पीछे छोड़ दिया है और यह भारत में 10वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है.

बॉक्स ऑफिस पर नजर रखने वाली वेबसाइट ‘सैकनिल्क’ के अनुसार रविवार तक, ‘धुंरधर’ फिल्म ने अनुमानित 555.75 करोड़ रुपये कमाए और रणबीर कपूर-अभिनीत ‘एनिमल’ (553.87 करोड़ रुपये) को शीर्ष 10 की सूची में 10वें स्थान से हटा दिया. ‘सैकनिल्क’ के मुताबिक सबसे अधिक कमाई करने में 1234.1 करोड़ रुपये के संग्रह के साथ ‘पुष्पा 2’ पहले स्थान पर है. ‘बाहुबली’ ने 1030 करोड़ रुपये कमाई के साथ दूसरे स्थान पर है. सबसे अधिक कमाई करने वाली 10 फिल्मों की 10 सूची में अन्य फिल्में ‘केजीएफ चैप्टर 2’, ‘आरआरआर’, ‘कल्कि 2898 एडी’, ‘जवान’, ‘कांतारा: ए लीजेंड चैप्टर -1’, ‘छावा’ और ‘स्त्री 2’ हैं.

‘धुरंधर’ फिल्म ने सोमवार को नौ करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की, लेकिन अंतिम आंकड़े अभी तक सामने नहीं आए हैं. इस फिल्म में संजय दत्त, अक्षय खन्ना, अर्जुन रामपाल, सारा अर्जुन, आर माधवन और राकेश बेदी भी हैं . यह फिल्म कराची के ल्यारी शहर के अंडरवर्ल्ड पर आधारित है, जहां अपराधियों, मुखबिरों और गुर्गों के नेटवर्क का जीवन एक दूसरे से जुड़ा हुआ है. संदीप रेड्डी वांगा द्वारा निर्देशित,’एनिमल’ 2023 में रिलीज़ हुई थी.

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version