नयी दिल्ली. दिल्ली पुलिस ने राष्ट्रीय राजधानी में अवैध रूप से रह रहे एक बांग्लादेशी नागरिक को गिरफ्तार किया है. एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी. अधिकारी ने बताया कि अफजुद्दीन गाजी (40) को 13 मार्च को सुबह के समय पुलिस गश्त के दौरान पकड़ा गया.

पुलिस उपायुक्त (दक्षिण-पश्चिम) सुरेंद्र चौधरी ने कहा, ”गाजी ने 2022 में बेनापोल-पेट्रापोल सीमा के माध्यम से अवैध रूप से भारत में प्रवेश किया था. रफीक नामक एक दलाल ने 4,000 रुपये लेकर घुसपैठ कराने में उसकी मदद की थी.” चौधरी ने बताया कि गाजी रेलगाड़ी से दिल्ली आया और कूड़ा बीनने का काम शुरू कर दिया. उन्होंने कहा कि वह पहचाने जाने से बचने के लिए अकसर शहर भर में घूमता रहता था.

उन्होंने कहा कि पुलिस के पूछताछ करने पर उसने पहले तो खुद को पश्चिम बंगाल के मालदा का निवासी बताया, लेकिन सख्ती से पूछताछ करने पर उसकी असली पहचान सामने आ गई. पुलिस उपायुक्त ने बताया कि विदेशी क्षेत्रीय पंजीकरण कार्यालय ने निर्वासन की कार्यवाही शुरू कर दी है और गाजी को बांग्लादेश लौटने तक शहजादा बाग स्थित सेवा सदन में रखा गया जाएगा.

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version