राष्ट्रवाणी: बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा अपनी निजी जिंदगी और कोमल स्वर्णकार के साथ कथित अफेयर को लेकर सुर्खियों में हैं। इस बीच, अनुपम खेर ने गोविंदा को सलाह दी है। एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली।
बॉलीवुड स्टार गोविंदा (Govinda) पिछले कुछ समय से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। ऐसी कई खबरें आ रही हैं कि दोनों की शादीशुदा जिंदगी में काफी अनबन चल रही है। हालांकि गोविंदा ने इस पर कभी खुलकर कोई बयान नहीं दिया है जबकि सुनीत आहूजा हमेशा उन पर कमेंट करती नजर आईं।
सुनीत ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि है कि गोविंदा को कोमल स्वर्णकार नाम की एक महिला के साथ कथित तौर पर अफेयर है। हाल ही में उन्हें लालबाग्चा राजा के दर्शन करते हुए देखा गया जिस वक्त कोमल भी उनके साथ मौजूद थीं। उसी दिन सुनीता भी वहां अकेले बप्पा के दर्शन करने पहुंची थीं।
अब अनुपम खेर ने इस मामले में अपनी राय रखी है और गोविंदा को एक सलाह भी दी है। फरीदून शहरयार से बात करते हुए अनुपम ने कहा, ‘मुझे गोविंदा बहुत पसंद हैं। मुझे लगता है कि जिन बेहतरीन एक्टर्स के साथ मैंने काम किया है, उनमें से वह एक हैं।
मैंने उनके साथ 10-12 फिल्में की हैं। इम्प्रोवाइजेशन, एक्टिंग, डांस – कोई भी उनका मुकाबला नहीं कर सकता। लेकिन आपको अपनी पर्सनल लाइफ या अपनी आदतों को अपनी पूरी जिंदगी पर हावी नहीं होने देना चाहिए।’ A post shared by Rohit Saraiya (@rohitsaraiya.official) अनुपम ने गोविंदा और कोमल के पर्सनल रिश्ते पर कोई कमेंट नहीं किया।
एक्टर बोले- गोविंदा अपनी जिंदगी को बेहतर समझते हैं। उन्होंने खुलासा किया कि उन्होंने गोविंदा को फोन किया था, लेकिन उन्होंने कहा कि वो उन्हें बाद में कॉल करेंगे। अनुपम उन्हें सिर्फ यह कहना चाहते थे कि यह मुश्किल दौर भी बीत जाएगा।
अनुपम के मुताबिक,हर किसी की जिंदगी में परेशानियां आती हैं। गोविंदा अपने आसपास के माहौल और परिस्थितियों से थोड़े परेशान जरूर हैं, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी है और वापसी की पूरी उम्मीद है। बता दें कि इसके बाद ही सुनीता आहूजा का एक बयान सामने आया, जिसमें उन्होंने इंसानों को धोखेबाज बताते हुए जानवरों से प्यार को बेहतर बताया।
हालांकि, सुनीता ने अपने बयान में गोविंदा का नाम नहीं लिया।
