राष्ट्रवाणी: डूंगरपुर में किसका बनेगा जिला प्रमुख? भाजपा-बीएपी बराबर, कांग्रेस बनी किंगमेकरपंचायत चुनाव: डूंगरपुर की सियासत में सस्पेंस बरकरार, 14-14 पर अटकी भाजपा-बीएपी, कांग्रेस बनी ‘किंगमेकर’Reported by:Edited by:Agency:Last Updated:November 21, 2026, 10:19 ISTDungarpur Panchayat Chunav: डूंगरपुर जिला परिषद चुनाव में भाजपा और भारत आदिवासी पार्टी के बीच मुकाबला बराबरी पर छूटा है. जिला परिषद की 37 सीटों में से दोनों दलों ने 14-14 सीटें जीती हैं, जबकि कांग्रेस को 9 सीटें मिली हैं. किसी भी दल को बहुमत नहीं मिलने से अब जिला प्रमुख की कुर्सी का फैसला कांग्रेस के रुख पर निर्भर करेगा. कांग्रेस के पास किंगमेकर बनने का मौका है. वहीं जिले की 14 पंचायत समितियों में भाजपा ने 4, कांग्रेस ने 3 और भारत आदिवासी पार्टी ने 3 पर बहुमत हासिल किया है. चार पंचायत समितियों में भी किसी दल को स्पष्ट बहुमत नहीं मिला. चुनाव में कई दिग्गजों को हार का सामना करना पड़ा, जबकि कुछ पुराने नेताओं ने अपनी साख बचाई. अब सबकी नजरें कांग्रेस के अगले कदम और जिला प्रमुख के चुनाव में बनने वाले नए सियासी समीकरणों पर हैं.डूंगरपुर जिला परिषद चुनाव में भाजपा और भारत आदिवासी पार्टी के बीच मुकाबला बराबरी पर छूटा हैडूंगरपुर. राजस्थान के डूंगरपुर जिले में पंचायतीराज चुनाव के नतीजों ने सियासत को दिलचस्प मोड़ पर ला दिया है. जिला परिषद की 37 सीटों में से भाजपा और भारत आदिवासी पार्टी (BAP) ने 14-14 सीटें जीतकर मुकाबला बराबरी पर ला दिया है. वहीं कांग्रेस को 9 सीटों पर जीत मिली है. किसी भी पार्टी को स्पष्ट बहुमत नहीं मिलने से अब जिला प्रमुख की कुर्सी का फैसला कांग्रेस के रुख पर निर्भर हो गया है. कांग्रेस के पास बहुमत के लिए जरूरी समर्थन जुटाने में अहम भूमिका निभाने का मौका है. ऐसे में सवाल उठ रहा है कि कांग्रेस किसका साथ देगी और डूंगरपुर में जिला प्रमुख की कुर्सी पर किस पार्टी का कब्जा होगा?
क्या भाजपा और भारत आदिवासी पार्टीके बीच कोई नया गठबंधन बनेगा या कांग्रेस अपने समर्थन से सियासी तस्वीर बदल देगी? जिले की 14 पंचायत समितियों के नतीजों में भाजपा ने 4, कांग्रेस ने 3 और भारत आदिवासी पार्टी ने 3 पंचायत समितियों में स्पष्ट बहुमत हासिल किया है. वहीं 4 पंचायत समितियों में किसी भी पार्टी को बहुमत नहीं मिला. भाजपा ने सागवाड़ा, साबला, पाडवा और भंडारी में जीत दर्ज की. कांग्रेस ने डूंगरपुर, दोवड़ा और गामड़ी अहाड़ा में बहुमत हासिल किया. जबकि भारत आदिवासी पार्टी ने गलियाकोट, चिखली और झोथरी पंचायत समितियों में अपनी ताकत दिखाई. इन चार पंचायत समितियों में फंसा पेच सीमलवाड़ा में भारत आदिवासी पार्टी को 7, कांग्रेस को 5 और भाजपा को 3 सीटें मिलीं. पालदेवल में कांग्रेस ने 7, भारत आदिवासी पार्टी ने 6 और निर्दलीयों ने 2 सीटें जीतीं. यहां भाजपा का खाता भी नहीं खुला. बिछीवाड़ा में BAP को 8, कांग्रेस को 7 और भाजपा को 2 सीटें मिलीं. वहीं आसपुर में भाजपा 8 सीटों के साथ सबसे आगे रही. कांग्रेस को 5, भारत आदिवासी पार्टी को 3 और एक सीट निर्दलीय के खाते में गई. इन चारों पंचायत समितियों में प्रधान की कुर्सी के लिए निर्दलीयों और दूसरी पार्टियों के समर्थन की जरूरत पड़ सकती है. Advertisement चुनाव में कई दिग्गजों को हार, कई ने बचाई साख जिला परिषद चुनाव में कई पुराने और चर्चित चेहरों को हार का सामना करना पड़ा. भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष वेलजी पाटीदार वार्ड नंबर 30 पूंजपुर से चुनाव हार गए. पूर्व विधायक देवेंद्र कटारा वार्ड नंबर 6 वेड में तीसरे स्थान पर रहे. भाजपा की पूर्व जिला प्रमुख के पति बलवीर अहारी और पूर्व जिला प्रमुख रतनदेवी भराड़ा को भी हार मिली. कांग्रेस के पूर्व उप जिला प्रमुख प्रेमकुमार पाटीदार भी चुनाव नहीं जीत सके. भारत आदिवासी पार्टी के नेता कांति भाई आदिवासी और प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय सिंह को भी हार का सामना करना पड़ा. दूसरी तरफ भाजपा की पूर्व विधायक अनिता कटारा ने वार्ड नंबर 21 भीलूड़ा से जीत दर्ज की. कांग्रेस के पूर्व विधायक पूंजीलाल परमार वार्ड नंबर 34 पुनाली से विजयी रहे. भारत आदिवासी पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष अनुतोष रोत और जिलाध्यक्ष प्रसून मसार ने भी जीत हासिल की. तीन बार प्रधान रह चुकीं मंजुला रोत भी वार्ड नंबर 8 झोथरी से चुनाव जीत गईं. राजनीतिक परिवारों का भी रहा दबदबा पंचायत समिति चुनाव में राजनीतिक परिवारों के सदस्यों ने भी जीत दर्ज की. सागवाड़ा से भाजपा विधायक शंकरलाल डेचा की बेटी शांति पंचायत समिति सदस्य का चुनाव जीत गईं. वहीं पूर्व सांसद कनकमल कटारा की बहू वर्षा कटारा ने भी सागवाड़ा पंचायत समिति सदस्य के रूप में जीत हासिल की. फिलहाल जिला परिषद में किसी भी दल को स्पष्ट बहुमत नहीं मिलने से की राजनीति में जोड़-तोड़ की चर्चाएं तेज हो गई हैं. अब सबकी निगाहें कांग्रेस के अगले कदम पर टिकी हैं. जिला प्रमुख और पंचायत समितियों में प्रधान की कुर्सी के लिए आने वाले दिनों में नए राजनीतिक समीकरण देखने को मिल सकते हैं.About the Author Content Producerदीपरंजन सिंह लगभग एक दशक से पत्रकारिता के फिल्ड से जुड़े हुए हैं. वह अभी न्यूज18 हिंदी के राजस्थान डिजिटल डेस्क से जुड़े हैं, जहां वे बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. पिछले लगभग एक दशक से सक्रिय पत…न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए करें।
राजस्थान की ताजा खबरें पढ़ने के लिए |Location :Dungarpur,RajasthanFirst Published :November 21, 2026, 10:19 ISTऔर पढ़ें

