नयी दिल्ली: फिल्म निर्माता कबीर खान का कहना है कि 2015 में आई अभिनेता सलमान खान अभिनीत उनकी फिल्म ‘बजरंगी भाईजान’ के लिए हर गुजरते साल के साथ दर्शकों का प्यार बढ़ता रहा है। इस साल जुलाई में फिल्म ‘बजरंगी भाईजान’ को रिलीज हुए 10 साल पूरे होने जा रहे हैं। फिल्म में सलमान ने हनुमान भक्त पवन की भूमिका निभाई थी, जिसकी मुलाकात पाकिस्तान की एक मूक लड़की मुन्नी से होती है, जो गलती से भारत में आ जाती है।

फिल्म में मुन्नी की भूमिका हर्षाली मल्होत्रा ??द्वारा निभाई गई और फिल्म मुन्नी को पवन द्वारा सीमा पार उसके माता-पिता से मिलाने के प्रयास पर आधारित है। कबीर खान ने बुधवार को ‘आई व्यू वर्ल्ड फिल्म फेस्टिवल’ कार्यक्रम में ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘10 साल हो गए हैं… यह एक ऐसी फिल्म है जो कभी कुछ देना बंद नहीं करती। मैंने देखा है कि हर गुजरते साल के साथ इस फिल्म के प्रति लोगों का प्यार बढ़ता रहा है और मैं वास्तव में खुश हूं कि इसे लोगों से इसी तरह का प्यार मिल रहा है।’’

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version