राष्ट्रवाणी (दुर्ग ब्यूरो): लहसुन की चटनी का नाम सुनते ही कई लोगों के मुंह में पानी आ जाता है. दाल-बाटी हो, पराठा हो या फिर कोई चटपटा नाश्ता, इसके साथ लहसुन की चटनी खाने का मजा ही अलग होता है. खासकर राजस्थान और मध्य प्रदेश के कई इलाकों में लहसुन की तीखी चटनी खाने का खूब चलन है. लेकिन इसके शौकीन लोग भी कई बार इसे खाने से बचते हैं, क्योंकि खाने के बाद मुंह से तेज गंध आने लगती है. कई बार यह गंध इतनी देर तक बनी रहती है कि लोगों के सामने बात करने में भी झिझक महसूस होती है. दरअसल, लहसुन में सल्फर वाले गुण होते हैं, जो इसकी तेज गंध के लिए जिम्मेदार होते हैं. ये सांसों में भी बदबू पैदा करते हैं. पर चटनी बनाते समय कुछ चीजों का इस्तेमाल करके इसके तीखेपन और गंध को कम किया जा सकता है. अगर आपको कच्चे लहसुन की तेज गंध पसंद नहीं है, तो चटनी बनाने से पहले इसकी कलियों को हल्का भून लें. इससे लहसुन का कच्चापन और तीखापन कम हो जाता है. ध्यान रखें कि इसे ज्यादा न जलाएं, वरना स्वाद कड़वा हो जाता है. इसके साथ चटनी में थोड़ा नींबू का रस भी मिला सकते हैं. नींबू का खट्टापन लहसुन के तीखे स्वाद को संतुलित करता है और चटनी को ज्यादा चटपटा बनाता है. लहसुन की चटनी में पुदीना और हरा धनिया मिलाने से उसका स्वाद और खुशबू बेहतर हो जाती है. पुदीने की ताजगी सांसों की गंध को कुछ समय के लिए कम करने में मदद करती है. वहीं, अगर आपको बहुत तीखी चटनी पसंद नहीं है, तो इसमें थोड़ा ताजा दही मिला लें. इससे चटनी का स्वाद हल्का और मलाईदार हो जाता है. दही और हरी पत्तियों के साथ लहसुन का तीखापन भी संतुलित हो जाता है. लहसुन की चटनी खाने के बाद मुंह की सफाई करना भी जरूरी है. इसके लिए पानी से अच्छी तरह कुल्ला करें और दांतों के साथ जीभ की सफाई भी करें. आप पुदीने की कुछ पत्तियां चबा सकते हैं या दूध पी सकते हैं. निर्जला गौड़ इस वक्त ABP Live की लाइफस्टाइल डेस्क पर इंटर्न के तौर पर काम कर रही हैं. वह मंदसौर यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में अपनी डिग्री कर रही हैं. इससे पहले वह EBNW Stories में कंटेंट राइटर के तौर पर इंटर्नशिप कर चुकी हैं. डिजिटल जर्नलिज्म और कंटेंट क्रिएशन में उनकी खास रुचि है. आसान, आकर्षक और रिलेटेबल अंदाज में कहानियों को पेश करना और पाठकों तक जानकारी को प्रभावी तरीके से पहुंचाना उनकी खासियत है. We use cookies to improve your experience, analyze traffic, and personalize content. By clicking “Allow All Cookies”, you agree to our use of cookies.
Trending
- LIC Q2 परिणाम: शुद्ध लाभ 20% बढ़कर ₹12,076 करोड़; प्रथम वर्ष की प्रीमियम आय में 3.7% की गिरावट – भारतीय पीएसयू
- जीआरएसई ने भारतीय नौसेना को पांचवां एएसडब्ल्यू-एसडब्ल्यूसी युद्धपोत अमिनी सौंपा; बेड़े के निर्माण का मील का पत्थर 119 युद्धपोतों तक पहुंचा – भारतीय पीएसयू
- ओएनजीसी Q2 परिणाम: शुद्ध लाभ 57% बढ़कर ₹15,489 करोड़ हो गया; पहली छमाही में मुनाफा रिकॉर्ड ₹32,522 करोड़ तक पहुंचा – भारतीय पीएसयू
- डीजीवीसीएल ने भारतीय पीएसयू – भूमिगत बिजली नेटवर्क आधुनिकीकरण के लिए राजेश पावर को ₹1,629 करोड़ का ठेका दिया
- अमेरिका में मध्यावधि चुनाव: भारत-यूएस ट्रेड डील पर नया मोड़, बढ़ सकता है टैरिफ का दबाव। India-US Tread Deal – राष्ट्रवाणी
- पेंड्रा: छत्तीसगढ़ के मरवाही में 62 हाथियों की दस्तक: गौरेला-पेंड्रा-मरवाही के 9 स्कूल दो दिन के लिए बंद – राष्ट्रवाणी
- रणजी ट्रॉफी: हैदराबाद के खिलाफ छत्तीसगढ़ का शिकंजा, 259 रन का लक्ष्य देकर 13 रन पर झटके 2 विकेट – राष्ट्रवाणी
- छत्तीसगढ़ में अवैध प्रवासियों के खिलाफ बड़ा अभियान, 15 नवंबर से शुरू होगा सघन चेकिंग ड्राइव – राष्ट्रवाणी

